हालात

'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय का फैसला खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अग्निहोत्री के सुरक्षा खतरे के आकलन के बाद आया है। अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद बढ़ने के बाद से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पूरे देश में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इसके तहत अग्निहोत्री को अब देश भर में पुलिस जवानों के अलावा एक या दो कमांडो समेत आठ सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा मिलेगी।

Published: undefined

शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय का फैसला खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अग्निहोत्री के सुरक्षा खतरे के आकलन के बाद आया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' घाटी में उग्रवाद के बढ़ने के बाद जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। हालांकि, इस फिल्म में काफी झूठ दिखाने के आरोप लग रहे हैं।

Published: undefined

हाल ही में फिल्म की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ऐसी फिल्में सच्चाई को उजागर करती हैं और दावा किया कि इसे बदनाम करने की 'साजिश' की गई है। इससे पहले देश भर में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने द कश्मीर फाइल्स को अपने-अपने राज्यों में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था।

Published: undefined

वर्तमान में, सीआरपीएफ विभिन्न श्रेणियों के 117 वीआईपी को सुरक्षा कवर प्रदान करता है और पहली बार 32 महिला कर्मियों को वीआईपी सुरक्षा विंग में शामिल किया गया है। हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान सीआरपीएफ द्वारा कुल 41 वीआईपी को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया था। हालांकि, चुनाव के बाद 27 वीआईपी की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined