
हरियाणा के फरीदाबाद में कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके किराए के मकान से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Published: undefined
फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर डॉक्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी मुजम्मिल शकील अल फला विश्वविद्यालय में शिक्षक है।
दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित अल फला विश्वविद्यालय एक निजी विश्वविद्यालय है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त है।
Published: undefined
फरीदाबाद के आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने चिकित्सक को गिरफ्तार किया है, जो श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था।
Published: undefined
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान, उसके कमरे से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक, जिसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है, एक कैरम कॉक राइफल, दो स्वचालित पिस्तौल, 84 कारतूस, पांच लीटर रसायन, बैटरी सहित 20 टाइमर और 14 बैग बरामद किए गए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined