हालात

दिल्ली में एक सप्ताह बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल का ऐलान- केस घटे तो 31 मई के बाद शुरु होगा अनलॉक

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 31 मई के बाद दिल्ली में कुछ रियायतें दिए जाने पर विचार किया जाएगा।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images Hindustan Times

दिल्ली में जारी कोरोना लॉकडाउन अभी एक सप्ताह और जारी रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को काबू करने के लिए लगाया गया लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए निर्देशों के तहत राजधानी में लागू पाबंदियां अब 31 मई की सुबह 5 बजे तक जारी रहेंगी।

केजरीवाल ने बताया कि बीते दिनों में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोक लगी है और राजधानी का पॉजिटिविटी रेट गिरकर 2.5 फीसदी पर पहुंच गया है, जो कि पिछले महीने 20 फीसदी तक था। गौरतलब है कि दिल्ली में बीते 24 घंटों को दौरान 1600 के करीब नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर संक्रमण की दर में गिरावट जारी रही तो 31 मई के बाद कुछ रियायतें देने पर विचार किया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसे हर सप्ताह बढ़ाया जा रहा है। आज पांचवां ऐसा मौका है जब लॉकडाउन को जारी रखने का ऐलान किया गया है। इस दौरान राजधानी में मेट्रो सेवाओं के साथ ही सभी तरह के प्रतिबंध लागू हैं, सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही लॉकडाउन में छूट दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल