
दिल्ली में छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने एमसीडी के हर वार्ड में छठ पूजा की तैयारियों के लिए पार्षदों को 40 हजार रुपये देने का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक इन पैसों को दिल्ली नगर निगम के हर वार्ड में घाटों की साफ सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था के लिए किया जाएगा। एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि अप्रोच रोड से छठ घाट तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। हर वार्ड में दो घाट तैयार करने के लिए हेड अकाउंट से फंड दिया जाएगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined