हालात

केरलः PFI द्वारा हमले का दावा करने वाला सेना का जवान गिरफ्तार, आरोप निकला झूठ, दोस्त भी पकड़ा गया

सेना जवान शाइन कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद केरल पुलिस की कई टीमों द्वारा जांच शुरू करने के कुछ घंटों बाद जब पुलिस ने जवान से पूछताछ की तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त को पेश होने के लिए बुलाया, जिसने सारा भांडा फोड़ दिया।

केरल पुलिस ने PFI द्वारा हमले का दावा करने वाले सेना के जवान को गिरफ्तार किया
केरल पुलिस ने PFI द्वारा हमले का दावा करने वाले सेना के जवान को गिरफ्तार किया फोटोः IANS

केरल पुलिस ने पीएफआई सदस्यों द्वारा हमले का दावा करने वाले सेना के जवान शाइन कुमार को हिरासत में ले लिया है। जांच में पता चला है कि जवान ने झूठ बोला था कि रविवार रात पीएफआई के छह लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उस पर हमला किया और फिर उसकी पीठ पर पीएफआई लिखने के बाद उसे छोड़ दिया। जवान द्वारा आरोप लगाने के बाद सोमवार को सेना ने बयान जारी कर कहा था कि वह घटना को लेकर पुलिस के संपर्क में है।

सेना का जवान शाइन कुमार वर्तमान में राजस्थान में तैनात है और यह कार्रवाई उसकी छुट्टी के आखिरी दिन से एक दिन पहले की गई है। शाइन द्वारा सोमवार को हमले की शिकायत दर्ज कराने के बाद केरल पुलिस की कई टीमों द्वारा जांच शुरू करने के कुछ घंटों बाद जब पुलिस ने जवान शाइन कुमार से पूछताछ की तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने उसके दोस्तों को पेश होने के लिए बुलाया।

पूछताछ के दौरान उसके दोस्त जोशी ने बताया कि शाइन कुमार के कहने पर ही उसने उसकी मदद की थी। उसे भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया। जोशी ने कहा, "उसने मुझसे अपनी पीठ पर कुछ शब्द पेंट करने के लिए कहा। पहले मैंने इसे डीवाईएफआई के रूप में सुना, फिर उसने मुझे सुधारते हुए कहा कि पीएफआई लिखना है। मैंने पहले उसकी शर्ट को पीछे से फाड़ा और फिर उसके कहे अनुसार पेंट किया।"

जोशी ने पुलिस को बताया कि सेना के जवान ने मुझसे उसे पीटने के लिए भी कहा, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। जोशी से पूछताछ के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और हरा पेंट और ब्रश सबूत के तौर पर अपने साथ ले आई। पुलिस ने उस पेंट की दुकान का भी पता लगा लिया जहां से उन्होंने उसे खरीदा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शाइन कुमार ने झूठ क्यों बोला था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य