हालात

केरल नन रेप केस: मुख्य गवाह फादर कुरियाकोस की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

केरल नन रेप केस में फंसे बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोस कट्टूथारा का सोमवार सुबह शव बरामद हुआ है। 60 वर्षीय कुरियाकोस को आज सुबह जालंधर के भोगपुर इलाके में मृत अवस्था में पाया गया। उनकी मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  केरल नन रेप केस में मुख्य गवाह फादर कुरियाकोस की संदिग्ध हालात में मौत

केरल नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, कुरियाकोस का शव जालंधर स्थित एक कमरे में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कुरियाकोस को लगातार धमकियां मिल रही थी और हाल ही में उनकी कार पर हमला भी हुआ था। फिलहाल उनके मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं कुरियाकोस के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।

जालंधर के डीएसपी ए आर शर्मा ने कहा, “वे दोउसिया के सेंट पॉल चर्च में रहा करते थे जहां उनकी मौत हुई। उनकी उम्र 62 साल थी और उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। वो अपने बिस्तर पर उल्टी करते हुए पाए गए। उनके पास ही ब्लड प्रेशर का टेबलेट भी रखा हुआ था। उन्होंने कोई सुरक्षा नहीं ले रखी थी और मामले की जांच जारी है।”

इस मामले में 15 अक्टूबर को केरल हाई कोर्ट ने यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद बिशप फ्रैंको मुलक्कल को जमानत दे दी थी। बिशप मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच एक नन से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। इतना ही नहीं केरल हाई कोर्ट ने उस फैसले को भी हटा दिया है जिसमें पहले आदेश दिया गया था कि वो केरल में नहीं घुस सकते और उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा कराना होगा।

बता दें कि पीड़ित नन ने इसी साल जून महीने में आरोप लगाया था कि साल 2014 में कोट्टायम के पास कुरावलंगद क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में बिशप ने पहली बार उसका यौन शोषण किया था। इसके बाद वह 2014 से 2016 के बीच 13 बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। नन ने दावा किया था कि उसने गिरिजाघर के अधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि आरोपी बिशप ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों से इनकार किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Oct 2018, 1:43 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो