हालात

केरल: RSS कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस पोस्ट पर बम फेंकने का आरोप, पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

आरएसएस कार्यकर्ता से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खबरों में कहा गया है कि गिरफ्तार आरएसएस कार्यकर्ता ने आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाकर बम फेंका था, लेकिन बम पुलिस पोस्ट पर चला गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केरल के कन्नूर में आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस पोस्ट पर बम फेंकने के आरोप में पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर से आरएसएस कार्यकर्ता की बुधवार को गिरफ्तारी हुई है।

खबरों के मुताबिक, आरएसएस कार्यकर्ता से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खबरों में कहा गया है कि गिरफ्तार आरएसएस कार्यकर्ता ने आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाकर बम फेंका था, लेकिन बम पुलिस पोस्ट पर चला गया। पुलिस के अनुसार, कार्यकर्ता का मकसद आरएसएस कार्यालय पर बम फेंक कर हमले की जिम्मेदारी सीपीआईएम पर डालना था।

फिलहाल पुलिस हमले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से पांच मामले लंबित हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Jan 2020, 9:18 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?