हालात

बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वह लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वह लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि डिस्प्ले सिस्टम बंद हो गया और केबिन में धुआं भरने लगा, जिसके बाद एहतियातन तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Published: undefined

हालांकि इस घटना में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट या अन्य नुकसान नहीं पहुंचा है। लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं फैल गया था, जिसके चलते पायलट ने तत्काल फैसला लेते हुए विमान को वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार दिया।

Published: undefined

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।

उधर हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद उपमुख्यमंत्री अब सड़क मार्ग से कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं। वह शनिवार को कौशांबी के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय ‘सरस महोत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज

  • ,
  • 'BJP महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के नाम पर करती है पाखंड', कमलनाथ ने आंकड़ों के जरिए एमपी सरकार का घेरा

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को हाई कोर्ट ने किया बरी, लेकिन फिर भी जेल में रहेंगे, जानें क्यों?