हालात

CWC की बैठक में खड़गे बोले- 2024 में BJP को सत्ता से बेदखल करना ही महात्मा गांधी को होगी सच्ची श्रद्धांजलि

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी राज्य सरकारों ने सामाजिक न्याय का नया मॉडल बनाया है। इसके बारे में हमें पूरे देश को बताना है।

हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक।
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक। फोटो: सोशल मीडिया

हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई अहम मुद्दों पर बात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। 1948 में आज ही के दिन हैदराबाद आजाद हुआ। कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी। नेहरूजी और सरदार पटेल साहेब ने हैदराबाद को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की इस बैठक के संदेश का देश इंतजार कर रहा है। आज का हमारा एजेंडा राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव की तैयारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से हम लोग अवगत हैं। यह चुनौतियां असल में भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां हैं। देश के संविधान को बचाने की चुनौती है। एससी/एसटी/बीसी महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाने की चुनौती है। खड़गे ने आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि अगले 2 से 3 महीनों में 5 राज्यों के चुनाव तय हैं। लोकसभा चुनाव महज 6 महीने दूर हैं। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, हमें यह भी ध्यान रखना होगा।

Published: undefined

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी राज्य सरकारों ने सामाजिक न्याय का नया मॉडल बनाया है। इसके बारे में हमें पूरे देश को बताना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले 2 महीनों में हमने 20 राज्यों के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ विस्तार से बैठक कर वहां की रणनीति बनाई।

उन्होंने कहा कि हमें वोटर के साथ लगातार संपर्क में रहना है। उनके सवालों का जवाब देना है। विरोधियों द्वारा फैलायी जा रही झूठी बातों की हमे तुरंत काट करनी है। मुद्दों और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी है। हमे अपनी ताकत दिखानी होगी। इस तानाशाह सरकार को हटाकर भारत के लोकतंत्र को बचाना होगा। खड़गे ने कहा कि देश बदलाव चाहता है, यह संकेत हमारे सामने है। हाल के चुनावों में कर्नाटक और उसके पहले हिमाचल प्रदेश में हम विजयी रहे, यह इस बात का प्रमाण हैं।

Published: undefined

खड़गे ने कार्यसमिति की बैठक में शामिल नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आराम से बैठने का समय नहीं है। दिन-रात मेहनत करनी होगी। कर्नाटक में हम एकजुट रहे, जिसका नतीजा सबने देखा। उन्होंने कहा कि जहां हमारी राज्य सरकारें हैं, उनके अच्छे कामों को प्रचारित करना है। हमें ये भी बताना है कि केंद्र सरकार कैसे हमारी सरकारों की प्रगति में रोड़े डालती है। जहां हम विपक्ष में हैं, वहां सत्तादल की ख़ामियाँ और जन विरोधी नीतियों को हमें उजागर करना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार जनता के मूल-भूत मुद्दों से भटकाने के लिए, नए-नए मसले लाकर मुद्दों से भटकाने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की बुनियाद कांग्रेस ने रखी है। इसलिए इनकी रक्षा का जिम्मा भी कांग्रेस पर ही है। इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ना होगा। खड़गे ने कहा कि 2024 में महात्मा गांधीजी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी है। 2023 कांग्रेस सेवादल की शताब्दी है। 2024 में BJP को सत्ता से बेदख़ल करना महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हैदराबाद में ही 1953 में कांग्रेस महाधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरूजी ने कहा था, “हमें सदा सारे देश की बात सोचना है और हर काम इस बड़े मकसद के लिए करना है। पर हम एक पार्टी के सदस्य हैं और हममें वह अनुशासन की भावना होनी चाहिए जो किसी भी पार्टी के लिए जरूरी है।”

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के टैरिफ को कोर्ट ने किया रद्द और ट्रंप के इस नए आदेश से हजारों वैध शरणार्थी होंगे हिरासत में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर सुनाया फैसला, कहा- गैरकानूनी

  • ,
  • टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में इन तीन टीमों से होगी भारत की भिड़ंत, देखें कब किससे होगा मुकाबला

  • ,
  • भारत-अमेरिका समझौते के खिलाफ ‘किसान सम्मेलन’ करेगी कांग्रेस, 'मोदी सरकार ने किसानों के हितों से समझौता किया'