हालात

मणिपुर के लोग 147 दिनों से हैं परेशान, लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं: खड़गे

खड़गे ने लिखा, “147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मणिपुर को लेकर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खूबसूरत राज्य मणिपुर को बीजेपी के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है। 

खड़गे ने लिखा, “147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया था। खूबसूरत राज्य मणिपुर को भाजपा के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है।

अब समय आ गया है, पीएम मोदी बीजेपी के अक्षम मणिपुर मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें। यह उनका पहला कदम होगा, जो किसी भी आगे की उथल-पुथल को नियंत्रित करने के लिए होगा।

इससे पहले  मल्लिकार्रजुन खड़गे ने मणिपुर के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने पीएम मोदी की इस बात को लेकर आलोचना की थी कि वे विदेश दौरों पर तो जाते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेपर लीक के खिलाफ विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन, खड़गे बोले- संसद में बयान दें PM

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, कई जगह 80 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

  • ,
  • 'छात्रों का मोदी सरकार पर अब कोई भरोसा नहीं', जयराम रमेश बोले- प्रधानमंत्री में जवाबदेही को लेकर प्रतिबद्धता का अभाव

  • ,
  • NEET-UG 2024 पेपर लीक: CBI बोली- 'मास्टरमाइंड' संजीव मुखिया ने न पेपर चुराया, न बेचा, नहीं मिले सबूत

  • ,
  • कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मुद्दों पर होगी बात