हालात

दिल्ली: सीपीएम कार्यालय पर रेड को लेकर खड़गे ने घेरा, कहा- रेड करने वाले अरेस्ट हों

राज्यसभा में सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर दिल्ली पुलिस की कथित रेड का मुद्दा उठाते हुए इसे बहुदलीय लोकतंत्र के खिलाफ बताया। खड़गे ने भी इस दौरान सरकार को घेरा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

राज्यसभा में केरल से सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने दिल्ली स्थित सीपीएम के पार्टी कार्यालय पर पुलिस की कथित रेड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुदलीय लोकतंत्र है और सीपीएम एक राष्ट्रीय पार्टी है। ऐसे में किसी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जॉन ब्रिटास ने जो मामला उठाया है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में घुसकर गिरफ्तारी की कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

खड़गे ने कहा कि देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि इस कार्रवाई का आदेश किसने दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी को लेकर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- सच बोलने की सजा मिलेगी तो भी सच कहूंगी

  • ,
  • MP: भोपाल की सड़कों पर हजारों किसान, मूंग की 100% सरकारी खरीद की मांग, ट्रैफिक प्रभावित, कई स्कूलों में छुट्टी

  • ,
  • पोस्ट करने वालों का नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल्स बताओ; अभद्र टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस का 'X' को लेटर

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रहेगा मॉनसून का जोर

  • ,
  • इराक में अमेरिका-सऊदी सेना का बड़ा हवाई हमला, ईरान समर्थित गुटों के ठिकाने किए तबाह! US बोला- तेहरान के हमले का था जवाब