हालात

किसान आंदोलन: इन रूटों पर आज ना निकलें, कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च की तैयारी में हैं अन्नदाता

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से किसानों की ट्रैक्टर यात्रा दुहाई (गाजियाबाद) से डासना, बील अकबरपुर, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) होते हुए पलवल (हरियाणा) जाएगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

मोदी सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते गुरुवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पर रूट डायवर्जन रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से किसानों की ट्रैक्टर यात्रा दुहाई (गाजियाबाद) से डासना, बील अकबरपुर, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) होते हुए पलवल (हरियाणा) जाएगी। किसान ट्रैक्टर रैली के चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ वाहनों को एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक किसानों की ट्रैक्टर यात्रा निकलेगी। यह मार्च भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में निकाला जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'