हालात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में घिरे दो आतंकियों से मुठभेड़ जारी, दो जवान और दो नागरिक घायल

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम एनकाउंटर अभी जारी है। लश्कर के दो आतंकियों को घेर लिया गया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। आतंकवादियों की गोलीबारी में 2 जवान और 2 नागरिक घायल हुए हैं।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है। दो आंतकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। इस बीच आतंकियों की फायरिंग में सुरक्षा बल के दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर में कुलगाम के नेशनल हाईवे पर बीएसएफ के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी गई और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गया। फायरिंग में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को घेर लिया गया और पुलिस और सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सुरक्षा बलों के दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी छिप-छिप कर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं। ज्यादा नुकसान न हो, इसलिए हम बहुत सावधानी से कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही आतंकियों को काबू में कर लिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश