हालात

लद्दाख: राहुल गांधी ने पूर्व PM राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- इस इलाके में घुस आई है चीनी सेना, छीनी गई चरागाह की जमीन

पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह की जमीन छीन ली गई है।

लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। फोटो: सोशल मीडिया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह की जमीन छीन ली गई है, लेकिन पीएम ने कहा था कि एक इंच जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन यह सच नहीं है। आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।

राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे थे। बाद में पैंगोंगगों झील, नुब्रा घाटी और करगिल जिले के दौरे के लिए क्षेत्र में अपने प्रवास को चार और दिन बढ़ाने का फैसला किया था। मोटरसाइकिल पर 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी पैंगोंगगों झील के पास रात्रि विश्राम किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप के सामने मत झुकिए मोदी जी, खड़े हो जाइये और UPI टैक्स को वापस लीजिए- राहुल गांधी

  • ,
  • एमपी में बदहाल है शिक्षा व्यवस्था: कांग्रेस ने स्कूल छोड़ने की दर और शिक्षकों की खाली पोस्ट को लेकर उठाए सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय

  • ,
  • ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, रिपब्लिकन सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मक्का पर हमले की कोशिश से भड़का सऊदी अरब, हूती विद्रोहियों को दी चेतावनी, कहा- 'यह हमारी लक्ष्मण रेखा है'