उन्नाव रेप पीड़िता अभी भी लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सीबीआई ने इस मामले की जांच भी तेज की है। उन्नाव पीड़िता को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है।
Published: undefined
शनिवार को शुरु हुए अभियान को लेकर तमाम लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और सभी वर्गों के लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। पहले ही दिन इस अभियान को लेकर जो उत्साह दिखा उसके लिए प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर लोगों का उत्साहवर्धन किया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, “आज लखनऊ की लड़कियाँ भारी संख्या में उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा ले रही हैं। अपराधियों को सरंक्षण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने के बाद भी अपराधियों के मन में कोई भय न होने को चुनौती इसी साहस और एकता से दी जा सकती है।” उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग #बस_अब_और_नहीं को भी शामिल किया।
Published: undefined
इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अहम चौराहों पर बड़े-बड़े बोर्ड रखे गए हैं। “उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान” लिखे इस बोर्ड पर भारी संख्या में युवा, पुरुष, महिलाएं हस्ताक्षर कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा का कहना है कि इस अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है। लड़कियां स्वत: ही इस अभियान का हिस्सा बन रही हैं। इस अभियान में उनकी भागीदारी उनके गुस्से का प्रतीक है।
आराधना मिश्रा ने कहा कि वे भी एक महिला हैं और इस मुद्दे पर लड़कियों के गुस्से को समझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि, “लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि सत्तारूढ़ दल और सरकार बलात्कार के आरोपी के साथ खड़ी नजर आ रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और बीजेपी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर सवालिया निशान लगाता है।”
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined