हालात

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा। इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। पीएम मोदी ने X पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनका संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो