हालात

बिहार पहुंचते ही अपने अंदाज में दिखे लालू यादव, पटना की सड़कों पर खुली जीप चलाते आए नजर

लालू यादव ने इसका वीडियो भी खुद अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए एक संदेश भी लोगों को दिया है। लालू ने लिखा कि आज वर्षों बाद अपनी पहली गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आमतौर पर राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। इसकी बानगी एक बार फिर बुधवार को देखने को मिली, जब वो अचानक पटना की सड़कों पर खुली जीप चलाते नजर आए।

बुधवार की सुबह लालू यादव पटना के अपने सरकारी आवास से खुद खुली जीप चलाते निकले और कुछ दूर तक गए। इसके बाद वापस अपने आवास लौट आए। इस दौरान उनके साथ कुछ नेता और सुरक्षाकर्मी भी साथ रहे। लालू यादव ने बताया कि उन्होंने कई सालों के बाद आज अपनी पहली गाड़ी को चलाया।

लालू यादव ने इसका वीडियो भी खुद अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए एक संदेश भी लोगों को दिया है। लालू ने लिखा, 'आज वर्षों बाद अपनी पहली गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं। आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे।'

गौरतलब है कि चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए लालू प्रसाद इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। अस्वस्थ होने के कारण लालू इस समय राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन ट्विटर के जरिए वह राजनीति में सक्रिय रहते हैं। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों लालू प्रसाद लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा