हालात

लैंड फॉर जॉब’ घोटाला: राबड़ी देवी पर आरोप तय करने की सुनवाई 25 अगस्त तक स्थगित

'लैंड फॉर जॉब' घोटाला भ्रष्टाचार का मामला है, जिसमें आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले उनसे सस्ती दर पर जमीन ली।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

'लैंड फॉर जॉब' भ्रष्टाचार मामले में शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन, वकीलों की हड़ताल के चलते इसे टाल दिया गया। अब यह सुनवाई सोमवार 25 अगस्त को होगी। शनिवार को राबड़ी यादव पर आरोप तय करने को लेकर बहस होनी थी।

आज की सुनवाई में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय करने पर बहस होनी थी। लेकिन, जैसे ही केस की कार्यवाही शुरू हुई, अदालत में मौजूद हड़ताली वकीलों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि जब तक वकीलों की हड़ताल चल रही है, तब तक अदालत को भी सहयोग करना चाहिए और सुनवाई टाल देनी चाहिए।

Published: undefined

वकीलों और जज के बीच इस मुद्दे पर बहस हुई, जिसके बाद अदालत ने आज की सुनवाई को स्थगित कर दिया और अगली तारीख 25 अगस्त तय की।

इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीब 100 लोगों को आरोपी बनाया है।

Published: undefined

शुक्रवार को कोर्ट ने लालू यादव की ओर से सुनवाई टालने की अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद आज की सुनवाई में राबड़ी देवी पर आरोप तय करने को लेकर बहस होनी थी, जो अब सोमवार को होगी।

बता दें कि 'लैंड फॉर जॉब' घोटाला भ्रष्टाचार का मामला है, जिसमें आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले उनसे सस्ती दर पर जमीन ली। यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है। सीबीआई ने इस केस में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य पर आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह लेन-देन बिना किसी वैध प्रक्रिया के हुई। अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...