हालात

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, ट्रैफिक बंद, मलबा हटाने में जुटी BRO

भूस्खलन के दौरान कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने बीआरओ की टीम को मौके पर भेजा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे स्थित झाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक सड़क पर आ गया। इसके चलते गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है।

भूस्खलन के दौरान कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने बीआरओ की टीम को मौके पर भेजा है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि हाईवे को खुलवाने के लिए बीआरओ की टीम पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम कर रही है। जल्द ही हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूएस मिडटर्म चुनाव नतीजों से बाजार में बहार, सेंसेक्स 1600 अंक तक उछला, उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा

  • ,
  • चुनावी नतीजों ने बिगाड़ा ट्रंप का मिजाज, अपनों पर गरम, गैरों पर नरम! कभी मीडिया तो कभी अपनी पार्टी को घेरा

  • ,
  • उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, भागीरथी नदी में जा गिरी इनोवा, अब तक 4 लोगों के शव बरामद

  • ,
  • ट्रंप की चुनावी हार के बाद भारतीय दंपत्ति-कंपनियों पर अमेरिका का एक्शन, ईरान को तेल कारोबार में मदद का आरोप

  • ,
  • US Midterm Elections: नतीजों के बाद ईरान में जश्न, तेहरान में ट्रंप-नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन, विरोध में पोस्टर जलाए