
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मेट्रो पोस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के कथित संचालक शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वही इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था और पहले पकड़े गए आरोपियों से उसका सीधा संपर्क था। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।
Published: undefined
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा का नया मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार वह बांग्लादेश से संचालित गतिविधियों के जरिए भारत में हमले की साजिश रचने की तैयारी कर रहा था।
जांच एजेंसियों के अनुसार इस मॉड्यूल के सदस्यों ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक कई स्थानों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में बुरहान वानी का उल्लेख किया गया था और पाकिस्तान समर्थक संदेश भी लिखे गए थे। पोस्टरों में “भारत नरसंहार बंद करो” और “कश्मीर मुक्त करो” जैसे नारे भी शामिल थे।
Published: undefined
इस मामले में 8 फरवरी को जनपथ मेट्रो स्टेशन पर पाकिस्तान समर्थक और आतंकवाद समर्थक पोस्टर लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी इसी तरह के पोस्टर लगाए जाने की पुष्टि हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच की जिम्मेदारी विशेष शाखा को सौंप दी थी। इससे पहले इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक बताए गए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार ये लोग कथित रूप से फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined