बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ की तरह अभिषेक ने भी खुद इसकी पुष्टि की है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
अमिताभ बच्चन ने शनिवार शाम को खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार और स्टाफ की भी जांच रही है। साथ ही उन्होंने 10 दिनों में संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की भी अपील की।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
अमिताभ बच्चन ने आज खुद के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। जिसके बाद राजनीति से लेकर बॉलीवुड और आम लोगों ने के जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना की। सोशल मीडिया पर बिग बी जल्द स्वस्थ होने की दुआओं की लहर देखी जा रही है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
असम के गुवाहाटी में मूर्ति निर्माताओं का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण वे भारी संकट का सामना कर रहे हैं। एक मूर्ति निर्माता गणेश कहते हैं, "सरकार ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस साल दुर्गा पूजा मनाई जाएगी या नहीं, जिस कारण मुझे इस साल अब तक कोई ऑर्डर नहीं मिला है। हाल इतना खराब है कि मुझे भोजन की व्यवस्था करने में भी कठिनाई हो रही है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि उन्होंने खुद ट्वीट कर फैंस को दी है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिले दंतेवाड़ा में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक स्वास्थ्य कॉल सेंटर की स्थापना की है। यहां की कर्मी हिंदी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में दूर-दराज के क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में हालचाल लेती हैं।
दंतेवाड़ा के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन किया जाता है और उन्हें उचित परामर्श दिया जाता है। प्रसव के अनुमानित समय से एक सप्ताह पहले से लेकर 3-4 दिन पहले तक उन्हें अस्पतालों में भर्ती होने की सलाह दी जाती है। वर्तमान में कॉल सेंटर में 5 महिलाएं काम कर रही हैं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
देश भर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर शनिवार को एक समीक्षा बैठक की है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत स्वच्छता और सामाजिक अनुशासन के पालन पर जोर दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के बारे में जागरूकता का व्यापक रूप से प्रसार किया जाना चाहिए और संक्रमण के प्रसार को रोकने पर जोर दिया जाना चाहिए।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे युवाओं के लिए, मैं प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय सरकार के विश्वविद्यालयों की आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने और हमारे युवाओं के भविष्य को बचाने का आग्रह करता हूं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
बारामुला के नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो में से एक आतंकी इदरीस भट मारा गया। वह लश्कर से जुड़ा था।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
अडिशनल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रणविजय सिंह ने कहा कि नोएडा सेक्टर 51 के होशियारपुर गांव में एक दंपती मृत पाए गए और उनका बच्चा शवों के पास रो रहा था। वे बिहार के रहने वाले हैं और संभवतः पारिवारिक झगड़े की वजह से नोएडा आ गए थे।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
कानपुर एनकाउंटर मामले में मुंबई की जुहू ATS ने एक आरोपी अरविंद उर्फ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी और उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को ठाणे में गिरफ्तार किया है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 1403 नए केस रिपोर्ट हुए। इसके साथ ही कुल ऐक्टिव केस 11490 हो गए हैं। अब तक 22,689 मरीज ठीक हो गए हैं और 913 की मौत हुई है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की याद में अब लोग सड़कों और चौराहों का नाम रखने लगे हैं। सुशांत के गृह जिला पूर्णिया के लोगों ने सुशांत क याद में कई दिनों से सड़क और चौक का नाम रखने की मांग कर रहे थे। इसके बाद वहां के नगर निगम ने फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर 'सुशांत सिंह राजपूत चौक' रख दिया है। पूर्णिया की मेयर सविता देवी ने सड़क और चौक के नाम का उद्घाटन किया। इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
बिहार में 709 नए कोविड 19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 15,039 हो गई है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
उज्जैन के महाकाल थाने में काम करने वाले कांस्टेबल विजय राठौर ने बताया, ‘जब हम विकास दुबे को थाने लाए थे तो वह बहुत गुस्से में था। उसने धमकी देते हुए कहा था कि अगर मैं उत्तर प्रदेश में होता तो तुम्हारे घरों में आग लगवा देता। तुम्हारे हाथ-पैर कटवा देता। तुम्हें बर्बाद कर देता। मैंने उसे हथकड़ी लगाई थी इसलिए मुझसे ज्यादा गुस्सा था।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
दिल्ली सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर समेत सभी परीक्षाओं को रद्द किया | सरकार ने यह फैसला कोरोना संकट को देखते हुए लिया है। दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी युनिवर्सिटीज़ को फाइनल एग्ज़ाम कैंसल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एग्ज़ाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय स्टेट युनिवर्सिटीज़ के लिए लिया गया है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त पर सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- बीजेपी ने सारी हदें तोड़ दी हैं। बीजेपी खरीद फरोख्त करके सरकार गिराने की कोशिश में लगे रहते हैं। जब वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे तब ऐसा नहीं था लेकिन 2014 के बाद से बीजेपी में अहंकार आ गया है। ये धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। हम पक्ष-विपक्ष और बीजेपी नेताओं को साथ लेकर चले, लेकिन बीजेपी का सारा ध्यान सरकार गिराने पर रहता है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि एक ऐसा असामाजिक तत्व जो गुंडो की अपनी गैंग चलाता है। जब ऐसा व्यक्ति वर्दी के ऊपर हमला करता है और 8 पुलिस वालों की हत्या करता है। उसे माफी नहीं मिलनी चाहिए। अगर पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया है तो पुलिस से सवाल पूछकर उनका मनोबल गिराना सही नहीं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि कोई निरपराध व्यक्ति अगर मारा जाए तो उस पर सवाल खड़ा करना सही है। अगर पुलिस ने एनकाउंटर किया है तो चाहे मीडिया हो, राजनीतिक दल हो, चाहे मानवाधिकार के अलावा कोई भी हो सवाल खड़ा नहीं करना चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए पर राजनीति न करें।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
राजस्थान सीएम के अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना कितना बढ़ेगा, कितना रहेगा कोई नहीं कह सकता। अभी तक कोई दवा भी नहीं है, यह जीवन और जीविका बचाने का सवाल है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला में 10 जुलाई को पुलिस ने बॉलिवुड की टॉप टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। रेशमा सलमान खान की एक्स मैनेजर रह चुकी हैं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा कोरोना काल में परीक्षा लेने के आदेश का बिहार कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और यूजीसी छात्रों से परीक्षा लेने के लिए आदेश निकाल रही है। उन्होंने इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए सरकार से मांग की है कि इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए। झा ने कहा कि सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रमेाट किया जाना चाहिए।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा कि मारे गए आतंकियों के पास से 12 भरी हुई मैगजीन के साथ 2 एके असॉल्ट राइफल, एक पिस्टल, मैगजीन और कुछ हथगोले बरामद किए गए। हमने करीब 1.5 भारतीय और पाकिस्तानी रुपये भी बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर रीवा के पावर प्रोजेक्ट के दावे को लेकर हमला किया है। पीएम मोदी द्वारा इसे एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट बताए जाने पर राहुल गांधी ने लिखा असत्याग्राही।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
पुदुचेरी में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,337 हो गई है जिनमें ऐक्टिव केस 629 हैं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
राजस्थान में आज कोरोना के 170 नए मामले सामने आए और 2 मौतें रिपोर्ट की गईं। इसी के साथ राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 23,344 हो गई जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 499 हो गया।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आर्थिक स्थिति और कोविड के कारण उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ बैठक की।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
भारतीय नौसेना के स्थानीय कमांडर, सेना और तटरक्षक बल ने गोवा की सरकार को राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सहायता देने के लिए अपनी सहमति दे दी है। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
7वें SBI बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव में RBIगवर्नर ने कहा कि कोविड 19 पिछले 100वर्षों में सबसे खराब स्वास्थ्य और आर्थिक संकट है जिसने उत्पादन और नौकरियों पर नेगेटिव प्रभाव डाला है। इसने दुनिया भर में मौजूदा व्यवस्था, श्रम और कैपिटल के मूवमेंट को कम किया है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस की जॉइंट टीम ने आज तड़के लोंगडिंग जिले में एक ऑपरेशन में 6 उग्रवादियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन में असम राइफल्स का एक जवान भी जख्मी हो गया। अबतक 4 एके-47 और दो चाइनीज एमक्यू बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
कर्नाटक पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने कहा कि कई राज्यों ने गोकशी के विरोध में कानून पारित किया है, हम इसे कर्नाटक में भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य सरकार जल्द ही कई अन्य राज्यों की तर्ज पर गो-हत्या, बिक्री और गोमांस की खपत पर प्रतिबंध लगाएगी।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 27,114 नए मामले और 519 मौतें रिपोर्ट की गईं। कुल पॉजिटिव मामले 8,20,916 हुए जिनमें 2,83,407 सक्रिय मामले, 5,15,386 ठीक / डिस्चार्ज/ विस्थापित और 22,123 मौतें शामिल हैं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
सेना ने एक स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जिस इलाके में दोनों आतंकी मारे गए वह उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में नौगाम सेक्टर है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
कानपुर के बिकरू नरसंहार मामले में पुलिस ने ग्वालियर के दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर विकास दुबे के सहयोगियों शशिकांत पांडेय और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है। विकास के ये दोनों सहयोगी फिलहाल फरार चल रहे हैं।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
वाराणसी में पुलिसकर्मी बाहर निकलने वाले लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य में लॉकडाउन किया है। सभी कार्यालय, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की ओर से जिले वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया, "10 जुलाई रात से 13 जुलाई के बीच प्रतिबंधों के दौरान संचारी जनित रोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।"
उन्होंने बताया, "शॉपिंग मॉल सहित सभी दुकानें कार्यालय और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, वहीं औद्योगिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। वे कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना सहित सभी निवारक उपायों का पालन करेंगे। होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की इजाजत होगी साथ ही चिकित्सा वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की भी इजाजत होगी।"
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
मुंबई के बोरीवली वेस्ट में एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
विकास दुबे का देर शाम कानपुर के भैरोघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विकास दुबे का बेटा अपने पिता विकास दुबे के पैर छूकर फूट फूटकर रोया। उसने विकास के पैर छूकर अंतिम दर्शन किए और बोला पापा, ये सब क्या हो गया। पत्नी और मां भी काफी बुरा हाल रहा।
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Jul 2020, 7:55 AM IST