उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल स्थित एक आश्रम में रह रहे बच्चों ने कहा कि आश्रम के मालिक, जिसे 'महाराज' कहा जाता है, ने 'कोरोनावायरस' की दवा बताकर उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया। बच्चों की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन ने थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद गुरुवार की देर रात गोदिया मठ आश्रम के मालिक स्वामी भक्ति भूषण उर्फ 'महाराज' को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन दिन पहले, इस आश्रम में रहने वाले 10 लड़कों को आश्रम से मुक्त कराया गया है। इन लड़कों का कहना है कि उन्हें यौन प्रताड़ना दी गई, मारा-पीटा गया और मजदूर की तरह काम करने के लिए मजबूर किया गया।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी अरविंद त्रिवेदी को ठाणे कोर्ट ने 21 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज 9,443 RTPCR टेस्ट और 11,793 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। अब तक टेस्ट किए गए की कुल संख्या 789853 है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
दिल्ली में आज 1,573 कोविड 19 मामले, 2,276 ठीक हो चुके मामले और 37 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,12,494 हो गई है, जिसमें 89,968 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेट, 19,155 सक्रिय मामले, और 3,371 मौतें शामिल हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गई। इस बीमारी से यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों से जहां अधिकारी चिंता में हैं, वहीं लोगों में दहशत व्याप्त है। डॉक्टरों ने बताया कि जीवन के लिए संघर्ष कर रहे तीन कोरोना मरीज रविवार सुबह यह जंग हार गए। इससे पहले शनिवार को राज्य में 11 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें नौ कश्मीर डिवीजन के और दो जम्मू डिवीजन के थे।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 595 लोगों को पॉजिटिव पाया गया और इस वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13,121 तक पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दी। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन पुरुषों की मौत हुई है जिनकी उम्र 56, 50 और 65 वर्ष थी। वे गंजम जिले के रहने वाले थे, जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिला है। इस जिले में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता गुरनाम भुल्लर को उनके वीडियो निर्देशक खुशपाल सिंह के साथ पंजाब पुलिस ने कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक वीडियो अल्बम की शूटिंग को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पटियाला के पास राजपुरा शहर के एक मॉल में छापा मारने के दौरान हमने देखा कि वहां बिना अनुमति के शूटिंग चल रही थी और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने उनके शूटिंग उपकरण को भी कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मॉल के मालिक, गुरनाम भुल्लर, विडियो निर्देशक खुशपाल सिंह और 41 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने कहा, “लॉकडाउन हटने के बाद से यहां कोरोना पॉजिटिव मामलों और मौतों में वृद्धि हुई है। आज यहां कुल 1611 पॉजिटिव केस हो गई है, जिसमें 1100 सक्रिय मामले शामिल हैं। हमने मास्क न पहनने वालों का फाइन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है।”
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
बिहार में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बिहार में आज कोरोना के 1266 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16,305 हो गई है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिले में 16 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
जम्मू के डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि कल से जम्मू में कोई लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में खबरें सिर्फ एक अफवाह है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। इससे पहले शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,933 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,168 है जिसमें 13,428 सक्रिय मामले, 15,412 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 328 मौतें शामिल हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान बाजारों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने छत्तरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने 10,000 बेड के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया। यहां उन्होंने मरीजों से भी बात की।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया, “दिल्ली में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। परसों (14 जुलाई) से
बारिश नहीं होगी, 16 जुलाई से फिर बारिश शुरू होगी।”
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सोपोर के रेबन इलाके में चल रहे एनकाउंटर में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन जारी है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
मुंबई के राजभवन को सैनिटाइज किया जा रहा है। राजभवन के 18 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के पुलिस लाइन में आज कोरकोट्टी नक्सली हमले की 11वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 12 जुलाई साल 2009 को नक्सली हमले में पुलिस के 29 जवान शहीद हो गए थे।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। यूपी सरकार के मुताबिक, अब प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में प्रदेश में अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही ऑफिस और बाजार खुलेंगे।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
पुडुचेरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,418 है। सक्रिय मामलों की संख्या 661 है और अब तक 18 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,184 हो गई है, जिसमें 262 सक्रिय मामले, 898 ठीक हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
कानपुर में विशेष जांच दल की टीम विकास दुबे के बिकरु गांव पहुंची है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर गिरफ्तार करने के बाद उसे यूपी पुलिस के हवाले करने वाले मध्य प्रदेश के एक पुलिस जवान ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस कर्मी ने बताया कि विकास दुबे रास्ते में गिड़गिड़ा रहा था कि मुझे यूपी पुलिस के हवाले मत करो। वह कह रहा था कि उसे एमपी में ही जेल में बद कर दिया जाए।
विकास दुबे के पकड़े जाने से पहले उसके कई साथियों का यूपी पुलिस एनकाउंटर कर चुकी थी। कहा जा रहा है कि विकास दुबे को भी इस बात का डर कि कहीं यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। उज्जैन में सरंडर करते समय उसने चिल्ला कर यह कहा था कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। उसने ऐसा कर यह जताने की कोशिश की थी कि वह जिंद खुद को पुलिस के हवाले कर रहा है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
झारखंड में कल (11 जुलाई) को सामने आए कोरोना वायरस के 162 नए मामलों के बाद झारखंड में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,680 हो गई है। राज्य में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1,393 है, ठीक हो चुके मामलों की कुल संख्या 2,263 है और मौतों का आंकड़ा 24 है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जवान सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात था। उसके पास से एक पिस्टल, 3 मोबाइल फोन, 2 मैगजीन बरामद हुई है। जांच जारी है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
कर्नाटक के हुबली में 'पूर्ण लॉकडाउन' के दौरान दुकानें बंद हैं और सड़कें सुनसान। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में 2 अगस्त तक हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' रहेगा।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना वायरस के 153 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,901 है, जिसमें 5,492 सक्रिय मामले और 507 मौतें शामिल हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
कर्नाटक के दावानगेरे में जेजेएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों और प्रशिक्षुओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें पिछले 16 महीनों से वजीफा नहीं दिया है। छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में यूपी के बलिया में आत्महत्या करने वाली पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय आत्महत्या केस की जांच की मांग हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “मणिमंजरी राय के साथ अचानक घटी दुखद घटना से उनके परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इसमें एक पारदर्शी जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाने का निवेदन किया है।आशा है कि मणि मंजरी जी के परिजनों को न्याय मिलेगा।”
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को श्रीनगर में उनके आवास से हिरासत में ले लिया है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
मुंबई में बीएमसी के अधिकारियों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर कंटेनमेंट जोन का बैनर लगाया।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?”
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
मध्य प्रदेश से विकास दुबे को कानपुर लेकर आने वाली एसटीएफ टीम का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर में शामिल इस जवान के साथ चार और जवान भी उसकी गाड़ी में बैठे हुए थे। जवान के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब एसटीएफ की पूरी टीम की निगरानी की जा रही है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,637 नए मामले सामने आए हैं और 551 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,49,553 है, जिसमें 2,92,258 सक्रिय मामले हैं और 5,34,621 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से अब तक 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
मुंबई में बीएमसी के कर्मचारी अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को सेनिटाइज करने पहुंच गए हैं। कल अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लॉकडाउन के बीच बाजार बंद है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में कल (13 जुलाई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की अनुमति दी गई है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान नजर आ रहीं हैं और दुकानें बंद हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में कल (13 जुलाई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र निश्चित रूप से आयोजित किया जाएगा। सरकार सभी औपचारिकताएं करेगी और सभी सावधानी बरती जाएंगी।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
कर्नाटक के कलबुर्गी में 'पूर्ण लॉकडाउन' के दौरान दुकानें बंद हैं और सड़कें सुनसान हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में 2 अगस्त तक हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' रहेगा।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
तेलंगाना के निजामाबाद सरकारी अस्पताल से कोरोना मरीज के शव को दफनाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा में ले जाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एन राव ने कहा, "अस्पताल में काम करने वाले मृत व्यक्ति के रिश्तेदार ने हमसे शव मांगा। उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया।"
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
अभिनेता अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नानावती अस्पताल के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की हालत फिलहाल स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मरी के सोपोर के रेब्बन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक, एक घर में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग में 2 लुटेरों को गोली लगी है। लुटेरों के पास से 3 लाख रुपये और 2 पिस्टल बरामद हुई है। वहीं, एक लुटेरा फरार हो गया। यह जानकारी इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने दी है। इंदौर में कुछ दिन पहले बैंक में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी।
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Jul 2020, 8:06 AM IST