लॉकडाउन में पूरी तरह बंद दिल्ली मेट्रो ने अगस्त से कर्मचारियों के भत्तों में 50% तक कटौती का ऐलान किया है। इसके साथ ही मेट्रो ने घर, लैपटॉप, त्योहार आदि के लिए लिए जाने वाले अग्रिम पर भी अगले आदेश तक रोक लगाने का ऐलान किया है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त अपना इलाज कराने के किए आज मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हो गए। संजय दत्त के फेफड़ों का कैंसर एडवांस्ड स्टेज में पहुंच गया है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5709 नए केस रिपोर्ट हुए। इसके अलावा 121 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6007 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
केरल में आज कोरोना के 1758 नए मामले रिपोर्ट हुए। इस समय 16274 ऐक्टिव केस हैं औऱ 31394 लोग ठीक हो चुके हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
मणिपुर में कोरोना के 78 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इसमें CAPF के पांच जवान शामिल हैं। राज्य में अब तक 4765 मामले सामने आ चुके हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
पंजाब के सीएम ने कहा कि आज हरियाणा, हमारे और जल संसाधन मंत्री के बीच एक बैठक हुई। मैंने उन्हें बताया कि 1966 में पंजाब के बंटवारे के बाद, हमारी सारी संपत्ति 60:40 के आधार पर साझा की गई थी, पानी को छोड़कर, क्योंकि उनमें रावी, ब्यास और सतलज का पानी शामिल था लेकिन यमुना नहीं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 9652 नए केस सामने आए हैं। एक दिन में 9211 लोग ठीक हुए और 88 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2820 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सुरक्षा से जुड़े कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव टेस्ट पाए गए हैं। इन 13 में 12 सुरक्षा कर्मी हैं और एक उनका ड्राइवर है। यहा जानकारी शिमला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने दी है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण ने कहा, “देश में कोरोना के सक्रिय मामलों से 2.93 गुना रिकवर केस हैं। औसत प्रतिदिन रिकवरी 55000 केस है। केस मृत्यु दर 2 फीसदे से नीचे हो गई है। जुलाई महीने के पहले हफ्ते लगभग 2,30,000 औसत टेस्ट देश भर में होते थे। अब यह संख्या बढ़कर 8,08,000 औसत टेस्ट प्रति हफ्ते हो गई है।”
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
असम के चुरांग जिले में रुनीखाटा पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत खगराबरी गांव में आज चलाए गए तलाशी अभियान में हथियारों का एक जखीरा जब्त किया गया। जब्त की गई वस्तुओं में एक एके राइफल, एक एचके राइफल, मैगजीन, पिस्तौल और हथगोले शामिल हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्लाय को निर्देश दिए हैं कि फाइनल इयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जल्दी जारी करने का इंतजाम हो जिससे वे विदेश में पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स में ऐडमिशन ले सकें।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड के 4336 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 50242 हो गए हैं। अब तक 1,09,607 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 2,585 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
फ्रीलांस पत्रकार प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अगस्त को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के रिजल्ट की घोषणा करेंगे। यह देश के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का पांचवा संस्करण है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में आईपीएल 2020 टाइटल स्पांसरशिप अपने नाम कर लिया है। VIVO की जगह स्पॉन्सर बन गया है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगट, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा और पैरालिंपियन मारियाप्पन थंगावेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना मामले अब 4,208 हैं, जिसमें 1,314 सक्रिय मामले, 2,835 रिकवर और 17 मौतें शामिल हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
भारत ने कोरोना वायरस की टेस्टिंग में एक और रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में करीब 9 लाख (8,99,864) टेस्ट किए गए। यह एक दिन में किए गए सर्वाधिक टेस्ट हैं। इसके बाद अब भारत में कोरोना वायरस टेस्ट की कुल संख्या 3,09,41,264 हो गई है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप पर बीजेपी सरकार नियंत्रण के आरोप पर कांग्रेस ने फेसबुक से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। कांग्रसे के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने फेसबुक के सीईओ मार्के जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में वॉल स्ट्रीट जनरल के आर्टिकल का जिक्र किया गया है।
केसी वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा है कि फेसबुक इंडिया की कर्मचारी अंखी दास ने चुनाव से जुड़े कामों में बीजेपी को मदद पहुंचाया था। उन्होंने आगे लिखा, ऐसे में हमारी पार्टी (कांग्रेस) फेसबुक इंडिया ऑपरेशन की जांच की मांग करती है। हाई लेवल जांच होनी चाहिए और रिपोर्ट को सबके सामने रखना चाहिए। तब तक फेसबुक इंडिया की नई टीम बनानी चाहिए।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
अफगानिस्तान के 101 वें स्वतंत्रता दिवस पर आज काबुल शहर के विभिन्न हिस्सों में कम से कम चार रॉकेट दागे गए हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
केरल जल परिवहन विभाग ने कोरोना महामारी के दौरान बचाव नौकाओं को एम्बुलेंस में बदल दिया है। अलाप्पुझा में सतर्कता विंग के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा, "इस सेवा ने कई कोरोना मरीजों की मदद अस्पतालों तक पहुंचने में की है।"
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, असम के 30 ज़िलों में बाढ़ की वजह से 112 लोगों की मौत हुई और 56,91,694 लोग प्रभावित हुए।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 9 मौतें और 2,239 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 64,533 हुई जिसमें 20,339 सक्रिय मामले, 43,779 रिकवर मामले और 362 मौतें शामिल हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतुल गर्ग को होम आइसोलेट किया गया है। आज उनके परिवार और नजदीकी सभी लोगों की कोराना जांच कराई जाएगी।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीएम केयर्स फंड एनडीआरएफ में ट्रंसफर करने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि पीएम केयर्स फंड एक तरह से चैरिटी फंड है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने कार्यों के साथ गोवा के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगे।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “सीरो सर्वे की रिपोर्ट इस हफ्ते आने की उम्मीद है। पिछली बार हुए सीरो सर्वे में दिल्ली के 22 प्रतिशत से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिले थे।”
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस से संबंधित परेशानी बताई जा रही है। उन्हें रात 2 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। हाल ही में कोरोना संक्रमण से गृह मंत्री ठीक हुए थे। कोरोना वायरस निगेटिव आने के बाद 14 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
वहीं, दिल्ली एम्स ने बयान जारी कर कहा, “गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना वायरस के बाद की देखभाल (पोस्ट कोविड केयर) के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वे ठीक हैं और अस्पताल से अपना काम कर रहे हैं।”
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
पंजाब सरकार ने अगले आदेशों तक 18 अगस्त से जालंधर, लुधियाना और पटियाला में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
आदेश के मुताबिक, रेस्टोरेंट, होटल और अन्य हॉस्पिटैलिटी यूनिट रात 8.30 बजे तक खुलीं रहेंगी। दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। शॉपिंग मॉल के अंदर बने रेस्टोरेंट/ होटल और शराब की दुकानें रात 8:30 बजे तक खुलीं रहेंगी।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए और 876 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,02,743 है, जिसमें 6,73,166 सक्रिय मामले, 19,77,780 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 51,797 मौतें शामिल हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
ब्राजील में कोरोना वायरस से 684 और मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 108,536 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को 19,373 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,359,570 पहुंच गई। साओ पाउलो कोरोना के 702,665 मामलों और 26,899 मौतों के साथ देश में इस बीमारी का केंद्र बना हुआ है। दूसरे स्थान पर रियो डी जेनेरो है, जहां 14,566 मौतें हुई है और 194,651 मामले दर्ज हुए हैं। दुनिया भर में कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन के बाद लापता महिला को ढूंढने में जुटी SDRF की टीम जुटी हुई है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल (17 अगस्त) तक कोरोना वायरस कुल 3,09,41,264 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,99,864 टेस्ट कल किए गए।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के माल्देरा इलाके से एक नए भर्ती हुए आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मी पुलिस ने यह जानकारी दी है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
मिजोरम में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 815 है, जिसमें 372 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले और 443 सक्रिय मामले शामिल हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कल आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बारामूला में कल आतंकवादी हमले में CRPF के दो जवानों और एक पुलिसकर्मी की जान चली गई थी। अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए सर्वाधिक 8.97 लाख टेस्ट किए गए। इतनी ज़्यादा टेस्टिंग के बाद भी पॉजिटिविटी रेट 8.81% है जबकि साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84% है।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
फिलीपींस के मसबाते प्रांत में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.5 आंकी गई। 'फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ साइस्मॉलजी एंड वॉल्केनोलॉजी' (फिवोलक्स) ने यह जानकारी दी। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इंस्टीट्यूट ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे के आसपास बिकोल क्षेत्र के मसबाते प्रांत के केटेन्गन शहर में भूकंप आया। इंस्टीट्यूट ने कहा कि उत्तरी समर प्रांत के मपनस शहर, अल्बे प्रांत के लेगाज्पी शहर, अकलान प्रांत के लेजो शहर, इलोइलो शहर, कैपिज प्रांत और मध्य फिलीपींस के कई प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सत्र शुरू होने से पहले करीब 600 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था। संक्रमित पाए गए कर्मचारियों में सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं।
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 18 Aug 2020, 8:18 AM IST