
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रिय हैं। आरजेडी सुप्रीमो ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, यह चुनाव मरने का नहीं जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है।
देश की 𝟏𝟒𝟎 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही हैं:-
𝟏. मोदी सरकार आया तो संविधान खत्म कर देगा।
𝟐. मोदी सरकार आया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा
𝟑. मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा।
𝟒.मोदी सरकार आया तो युवा बिन नौकरी मर जाएगा
𝟓. मोदी सरकार आया तो तो नौजवान बिन रोज़गार मर जाएगा।
𝟔. मोदी सरकार आया तो आम आदमी महंगाई से मर जाएगा
𝟕. मोदी सरकार आया तो पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे।
𝟖. मोदी सरकार आया तो किसान अपना अधिकार मांगते मांगते मर जाएगा।
𝟗. मोदी सरकार आया तो इनके 𝟏𝟎 वर्षों से अधिक नफरत एवं विभाजन और अधिक बढ़ जाएगा।
𝟏𝟎. मोदी सरकार आया तो 𝟏𝟎 वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी।
यह चुनाव मरने का नहीं ज़िंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined