जम्मू-कश्मीर के कठुवा जिले के हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान द्वारा भारी गोलाबारी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण वे परेशान हैं। गोलीबारी लगभग 10 बजे शुरू होती है और सुबह 5 बजे तक जारी रहती है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
बिहार में कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में गंगा नदी की तेज धार में एक नाव के पलट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। सभी शवों को शुक्रवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया। सेमपुर के थाना प्रभारी पी़ के. भारती ने शुक्रवार को बताया कि बाईसा गोविंदपुर शंकर बांध के पास गुरुवार की शाम एक नाव के डूबने से इसमें सवार तीन बच्चों की मौत हो गई।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
केरल में आज कोरोना के 1983 नए मामले सामने आए और 1419 लोग ठीक भी हो गए। अभी राज्य में 18673 ऐक्टिव केस हैं और 35247 लोग ठीक हो चुके हैं।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर फोन टेपिंग की शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच करने को कहा है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए बिहार के रियासी के दो श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 9544 नए मामले सामने आए और एक दिन में 8827 लोग ठीक हो गए। 24 घंटे में 91 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 3092 लोगों की जान जा चुकी है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा ऐथलीट मरियप्पन थांगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मणिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट और हॉकी प्लेयर रानी को खेल रत्न से नवाजा गया है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के दौरान आम चुनाव/उप-चुनाव के संचालन के लिए दिश-निर्देश जारी किया है। गाइडलाइंस के मुताबिक, उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकते हैं, लोग चुनाव से संबंधित गतिविधियों के दौरान फेस मास्क पहनने होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध में भारी की वजह से ज्यादा सिल्ट जमा होने पर गेट खोल दिए गए हैं। सलाल पावर स्टेशन के जनरल मैनेजर ने बताया, "स्थिति नियंत्रण में है। सिल्ट लेवल बढ़ा हुआ था इसलिए हमें मशीनें बंद करनी पड़ीं और गेट खोलने पड़े।”
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में राज गौर चैंबर की इमारत में आज दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। 26 मिनट के भीतर आग को बुझा दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की स्थानीय अदालत ने गग्गल इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में सात लोगों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
बिहार में गंगा को छोड़कर अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही कमी के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। इस बीच गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए कई इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। राज्य में फिलहाल 16 जिलों के 81़ 79 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बागमती, बूढ़ी गंडक सहित कई नदियों के जलस्तर में कमी के कारण उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि कई नदियां अभी भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
अपने ससुर चंद्रिका राय के JDU में शामिल होने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी कोई हैसियत कोई वज़ूद नहीं है जनता उनको नहीं लालू जी को चाहती है। उनका JDU में जाने से कोई फायदा नहीं है। JDU के कई MLA हमारे संपर्क में हैं, कुछ दिनों में वो हमारे पास आने वाले हैं हम आपको जल्द ही न्यूज़ देंगे।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
तेलंगाना के श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक 2 लाशों को बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पावर प्लांट के अंदर 9 मजदूर फंसे थे।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले एक सफाईकर्मी के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें अनुग्रह राशि के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
फेसबुक विवाद को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कार्टून के जरिए आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट हुए लिखा कि ये न्यू इंडिया है। सुरजेवाला की ओर से शेयर किए गए कार्टून में एक शख्स सफेद शर्ट और खाकी की हॉफ पैंट पहनकर फेसबुक के लोगो पर हाथ रखकर कसम खाता है, ‘शपथ लेता हूं कि मैं जुकरबर्ग द्वारा स्थापित सभी नियमों का पालन करूंगा और…”
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
महेंद्र सिंह धोनी सहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। यह आयोजन 19 सितंबर, 2020 से 10 नवंबर, 2020 तक यूएई में होगा।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
आंध्र प्रदेश टास्क फोर्स पुलिस ने कृष्णा ज़िले में शराब की 2530 बोतलों को जब्त किया, इन्हें तेलंगाना से आंध्र प्रदेश लाया जा रहा था। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जबकि दूसरा भाग गया।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
झारखंड में कल (20 अगस्त) को कोरोना के 820 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। झारखंड में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,341 है, जिसमें 9,505 सक्रिय मामले, 17,445 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले और 291 मौतें शामिल हैं।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “मैं 1 सितंबर को बेरोजगार नौजवानों की व्यथा को समाज और राज्य के नीति नियंताओं के सामने लाने के लिए अपने आवास पर उपवास रखूंगा।”
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
झारखंड के रांची में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात किए 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे। रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजनू का टीला इलाके में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले MCD सफाई कर्मचारी राजू के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर एरिया में आज सेना के एक ट्रक के पलट जाने से सेना के तीन जवान घायल हो गए। मंडी जिले के एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने यह जानकारी दी।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मेरे संबोधन के कुछ अंश। संगठित और असंगठित अर्थव्यव्स्था का कोरोना के पहले से ही काफ़ी बुरे हाल है। जब तक पैसा सीधे-सीधे किसानों, मज़दूरों और MSMEs को नहीं दिया जाएगा, स्थिति में सुधार नहीं हो सकता।”
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
सुशांत केस से जुड़े सभी दस्तावेज मुंबई पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिए हैं। जो दस्तावेज सौंपे गए हैं उनमें 56 लोगों के दर्ज किए गए बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटना की पंचनामा रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के 3 मोबाइल, लैपटॉप, फांसी में इस्तेमाल हुआ हरा कपड़ा, सुशांत के शव पर मौजूद कपड़े, मोबाईल की CDR एनालेसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, सुशांत के बेड पर रखे कंबल, बेडशीट, कप जिसमें जूस पिया, प्लेट, सीसीटीवी डीवीआर और कैमरा, स्पॉट की फॉरेंसिक रिपोर्ट, 13-14 जून की बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज शामिल है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
महाराष्ट्र पुलिस में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 303 नए केस सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 13,180 मामले सामने आ चुके हैं और 136 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
आर्मी अस्पताल के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल हालात पहले जैसी है। फेफड़े के संक्रमण के लिए उनका इलाज किया जा रहा है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले की आगे की जांच के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई पहुंची CBI की टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की है। इसके अलावा सीबीआई मामले से जुड़े एक व्यक्ति को लेकर पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस भी पहुंची थी।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
केरल के मलप्पुरम में वन विभाग के अधिकारियों ने गर्भवती जंगली भैंस को मारने के लिए 6 लोगों को गिरफ्तार किया। 10 अगस्त को एक आरोपी के घर से 25 किलो मीट जब्त किया गया था। बाकी आरोपियों को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। रेंज वन अधिकारी ने बताया, "भैंस को बहुत क्रूरता से मारा गया था।”
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम कल सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच करने के लिए मुंबई पहुंची।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68,898 नए केस सामने आए हैं और 983 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,05,824 हो गई है। कोरोना से अब तक 54,849 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी और वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
पश्चिम बंगाल के कोरोना वायरस महामारी के बीच सिलीगुड़ी में आज पूर्ण लॉकडाउन है। पश्चिम बंगाल में 27 और 31 अगस्त को भी पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों में मुजफ्फरनगर, शामली, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, देवबंद, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
कानपुर पुलिस ने एक ड्रग स्मगलिंग गैंग को पकड़ा और ड्रग बरामद किए। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया, "स्मैक, गांजा, चरस, इंजैक्शन, टैबलेट्स बरामद हुए, इसके अलावा 11 लाख से ज़्यादा की नकदी और कई मोबाइल बरामद किए गए हैं।”
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर के बीजेपी विधायक जनमेजय सिंह का हार्ट अटैक की वजह से बीती रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 75 साल के थे।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
तेलंगाना में श्रीशैलम में लेफ्ट बैंक पावर हाउस में कल देर रात आग लग गई। दस लोगों को बचाया गया, जिनमें से 6 का श्रीशैलम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत मामले में बड़ी बात सामने आई है। 8 जून को जब रिया,सुशांत के घर से गई थीं तब उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत की थी। उन्होंने महेश भट्ट से सुशांत के साथ रिश्तों पर मैसेज पर बातचीत की थी। उस चैट के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था। अभी तक ऐसा कहा जा रहा था कि सुशांत के कहने पर 8 जून को रिया ने उनका घर छोड़ा था। रिया ने अपने बयानों में यहां तक कहा है कि वे ऐसा कर खुश नहीं थी।
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Aug 2020, 8:22 AM IST