अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगर माइक्रोसॉफ्ट ने चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक को 15 सितंबर तक नहीं खरीदा तो वे इसे अमेरिका में बैन कर देंगे।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी, मैनेजर दीपेश सावंत और मित्र सिद्धार्थ गुप्ता शामिल हैं।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि, ‘यह स्पष्ट हो गया है कि मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं चाहती। इनके पास कुछ बहुत जबरदस्त छुपाने के लिए है, ये नहीं चाहते कि वो बिहार पुलिस के हाथ पड़े। ये उसे दबाना चाहते हैं।’
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
श्रीनगर के जिलाधिकारी ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पूरे जिले में आम लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की है। ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और 4 और 5 अगस्त 2020 तक लागू रहेंगे।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच एजेंसी की एक टीम चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर के आवास पर पहुंची है। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के लंबे समय तक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रहे श्रीधर से दिवंगत अभिनेता के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आईएएनएस
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा है कि मैंने 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस को बताया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है। उसके बाद मेरे बेटे की जान चली गई। 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि हमने इस (राम जन्मभूमि शिलान्यास) आयोजन में भारत के लगभग 36 आध्यात्मिक परंपराओं के 135 संतों को निमंत्रण भेजा है। उन्होंने बताया कि महात्मा संतों को मिलाकर लगभग पौने दो सौ लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। हमने इक़बाल अंसारी और फैजाबाद निवासी जिनको पद्म श्री मिला है मोहम्मद शरीफ (लावारिस शवों का उनके धर्मानुसार अंतिम संस्कार करते हैं) उनको भी निमंत्रण भेजा है।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा,
“मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया। रिया ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। आज तक बिहार पुलिस द्वारा उसे कोई नोटिस, समन प्राप्त नहीं हुआ है और उनके पास जांच के लिए कोई अधिकार नहीं आया है।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, “5 अगस्त को राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसका शिलान्यास हमने 1989 में किया था। आज मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट भी देखा कि यह राजीव गांधी की सहमति से हुआ था। लेकिन 1989 के बाद 31 साल निर्माण शुरू होने में लग गए।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का सीएम योगी आदित्नाथ ने जायजा लिया।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
बेंगलुरु से लौटने के बाद कांग्रेस नेता आर. प्रसन्ना कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने 27 जुलाई को बेंगलुरु में एक पार्टी में हिस्स लिया था। उन्होंने कहा, "मेरे में कोई लक्षण नहीं हैं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें टेस्ट कराना चाहिए।"
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
अस्पताल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक नर्स ने राखी बांधी। जिस वार्ड में शिवराज सिंह चौहान भर्ती हैं, वहां सरोज (नर्स) ड्यूटी पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “सुशांत के पिता, बहन और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज किया गया था। उस समय उन्होंने कोई संदेह नहीं उठाया और न ही उन्होंने हमारी जांच में किसी चूक के बारे में शिकायत की।”
मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा, “यह बात सामने आई है कि उसे (सुशांत को) बाइपोलर डिसऑर्डर था, उसका इलाज चल रहा था और इसके लिए दवाइयां ली जा रही थीं। उनकी मृत्यु के कारण कौन सी परिस्थितियां हमारी जांच का विषय हैं। अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है कि यह एक पेशेवर प्रतिद्वंद्विता है, वित्तीय लेनदेन या स्वास्थ्य।”
उन्होंने कहा, “मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ किए गए 56 लोगों में से रिया चकवर्ती एक थीं। उनका बयान दो बार दर्ज किया गया और उन्हें कई बार पुलिस स्टेशन बुलाया गया। मैं उनके ठिकाने के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता। बिहार पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए। जांच के दौरान, हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रुपये थे, जिनमें से लगभग 4.5 करोड़ रुपये अभी भी हैं। अब तक रिया चक्रवर्ती के खाते में कोई प्रत्यक्ष हस्तांतरण नहीं मिला है, फिर भी जांच की जा रही है।”
मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा, “जांच के दौरान किसी राजनेता का नाम सामने नहीं आया। किसी भी पार्टी के किसी भी राजनेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। बिहार पुलिस के असहयोग का कोई सवाल ही नहीं है, हम कानूनी तौर पर जांच कर रहे हैं कि क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में उनका (बिहार पुलिस का) अधिकार क्षेत्र है या नहीं। फिर भी अगर उन्हें अधिकार क्षेत्र मिल गया है, तो उन्हें यह साबित करना चाहिए।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
बीजेपी विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में अभिनेता की मौत का मुद्दा उठाया और सीबीआई जांच की मांग की। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उनकी मांग का समर्थन किया। नीरज कुमार सिंह की पत्नी विधान परिषद सदस्या नूतन ने विधान परिषद में भी यही मांग उठाई।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
अयोध्या भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को राम मंदिर शिलान्यास समारोह का निमंत्रण मिला है। इकबाल ने कहा, "यह राम जी की इच्छा है कि मुझे निमंत्रण मिला। मैं इसे स्वीकार करता हूं। जिस दिन प्रधानमंत्री जी आएंगे उस दिन अयोध्या की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।"
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रक्षाबंधन के मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू भाइयों को और हिंदू महिलाओं ने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधी। एक मुस्लिम महिला ने बताया,"हम कई सालों से हिन्दू भाइयों को राखी बांधते आए हैं, हम उन्हें अपने भाई की तरह ही मानते हैं।हमारे अंदर कभी हिंदू-मुस्लिम की भावना नहीं आई"
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
पुडुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना के 178 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,982 हो गई है।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
सुशांत सिंह सुसाइड केस पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, मुंबई पुलिस की जांच एकदम सही दिशा में चल रही है।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
अयोध्या में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं ने भगवान राम को राखी बांधी। एक बालिका ने राखी बांधने के पीछे अपने उद्देश्य को बताया, "हम तीन बहनें हैं हमारा कोई भाई नहीं है। भगवान राम सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि हमारे घर और पूरे जगत की रक्षा कर रहे हैं इसलिए मैंने उन्हें राखी बांधी है।"
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, वे होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
बीएमसी ने अपने एक बयान में कहा, “प्रशासन को बिहार पुलिस के एक अधिकारी (एसपी विनय तिवारी) के आने की सूचना मिली थी। घरेलू हवाई यात्री होने के नाते उन्हें 25 मई की राज्य सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार, होम क्वारंटाइन होना था। एक टीम ने उन्हें होम क्वारंटाइन अवधि में छूट के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
दिल्ली में राज्यसभा सांसद अमर सिंह के पार्थिव शरीर को उनके छतरपुर स्थित आवास से श्मशान ले जाया जा रहा है। एक अगस्त को सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ था।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना के 565 नए मामले सामने हैं। 242 रिकवर और 9 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 44,975 हो गई है, जिसमें 12,802 सक्रिय मामले और 715 मौतें शामिल हैं।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। यह राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे डीजीपी उनसे बातचीत करेंगे।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिस अधिकारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी घोड़े पर बैठकर माइक से लॉकडाउन से जुड़ी कुछ घोषणाएं करता हुआ दिखाई दे रहा है। घोड़े की लगाम दो बच्चों ने पकड़ी हुई है। यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा, "प्रथम दृष्टया मुझे बच्चे नाबालिग और बाल श्रमिक लग रहे हैं।"
उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा, “बाल संरक्षण आयोग इस घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक और डीजी को चिट्ठी भेजेगा। पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वो उन बच्चों का मेडिकल करवाएं। अगर दोनों बाल श्रमिक पाए जाते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 2 अगस्त तक कोरोना के कुल 2,02,02,858 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 3,81,027 सैंपल कल टेस्ट किए गए थे।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,972 मामले और 771 मौतें रिपोर्ट की गई। कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,03,696 हो गई है जिसमें 5,79,357 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 38,135 मौतें शामिल हैं।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह को उनके निवास (छतरपुर में) पर श्रद्धांजलि दी।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
उत्तराखंड के हल्द्वानी में वन अनुसंधान केन्द्र द्वारा रामायण वाटिका बनाई गई, जिसमें लगभग 60-65 प्रकार के पौधे रोपे गए हैं। केन्द्र के क्षेत्राधिकारी ने बताया, "श्री राम के वनवास के दौरान उनके सफर में 6 पढ़ाव आए थे। उस समय जो वनस्पतियां मौजूद थीं उन्हें यहां डिस्प्ले किया गया है।"
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधी। एक छात्र ने बताया,"इस त्योहार पर हमने पेड़ों को राखी बांधी ताकि समाज में पर्यावरण को लेकर के एक अच्छा मैसेज जाए, अगर हम पेड़ों को सुरक्षित रखते हैं तो उससे हमें कई लाभ मिलेंगे।"
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच पांचवें दौर की बैठक कल लगभग 9:30 बजे समाप्त हुई। 10 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में चीनी पक्ष द्वारा पैंगॉन्ग त्सो झील क्षेत्र से विस्थापन पर भारतीय पक्ष ने चर्चा की।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की बेटी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कल सीएम येदियुरप्पा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
बेंगलुरु मणिपाल अस्पताल ने अपने बयान में कहा, “कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं, हमारी टीम द्वारा उनकी बारीकी से निगरानी की जाएगी। येदियुरप्पा कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।”
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
'सावन' महीने के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन पर भक्तों ने आज दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा की। मंदिर में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और यहां हैंड सैनिटाइजर मशीन भी लोगों के लिए रखी गई है।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 'सावन' महीने के अंतिम सोमवार पर आज सुबह 'भस्म आरती' की गई।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात 13 सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और उनके दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Aug 2020, 8:07 AM IST