जम्मू और कश्मीर सरकार ने होटल और रेस्तरां को बड़ी राहत देते हुए होम डिलीवरी और टेक अवे के साथ 50% क्षमता तक ग्राहकों को बिठाकर सेवा की अनुमति दे दी है। साथ ही होटलों को 100% क्षमता के साथ काम करने की इजाजत होगी। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी का पालन जरूरी होगा।
इसके साथ सरकार ने रेड जोन के जिलों को छोड़कर सभी जगह सारे शॉपिंग मॉल को एसओपी के अधीन खोलने की इजाजत दे दी गई है। वहीं रेड जोन के जिलों में अल्टरनेट व्यावस्था के तहत 50% दुकानों के साथ मॉल खोलने की इजाजत होगी। दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुल सकती हैं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा, कल सुबह 11:38 बजे समुद्र में हाई टाइड आने की संभावना है, जिसमें 4.57 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसको देखते हुए बीएमसी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे समुद्र तट से दूर रहें।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
जामिया विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रवेश फार्मों भरने की तारीख 31 जुलाई 2020 तक बढ़ा दी गई है। एमफिल/पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कर्नाटक के हनुमान नगर में आज एक कोरोना मरीज ने एंबुलेंस के इंतजार में सड़क पर ही दम तोड़ दिया। नगरपालिका को खबर करने के 4 घंटे बाद भी एंबुलेंस मरीज तक नहीं पहुंची। मामले के तूल पकड़ने के बाद नगरपालिका के आयुक्त जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज फिर 1372 नए कोराना पॉजिटिव केस मिले, जबकि इस दौरान 73 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,634 हो गई है, जिनमें से 24,483 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक 52,392 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,759 की मौत हो चुकी।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेईई और एनईईटी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब जेईई-मेन की परीक्षा 1 से -6 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जेईई एडवांस्ड परीक्षा 27 सितंबर को और एनईईटी परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार, यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। गृह मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए एक सुव्यवस्थित योजना विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने देश के प्रमुख जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ के पूर्वानुमान और जल स्तर में वृद्धि के लिए स्थायी व्यवस्था करने के लिए बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम से दक्षिण-पश्चिम में 63 किमी की दूरी पर था
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल तीर्थयात्री जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
पिछले 24 घंटों में बिहार में 519 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 10911 है जिसमें 8211 डिस्चार्ज और 2615 सक्रिय मामले शामिल हैं
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 4 जुलाई को अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्लानिंग और वर्किंग समुह के नेताओं के साथ बैठक होगी ।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों पर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार सुबह 9 बजे बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 837 नए मामले सामने आए, जिसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,934 हो गई। यह बात राज्य के नोडल अधिकारी कही। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से और 8 कोरोना मरीजों की मौत की खबर है। इसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 206 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को और 258 मरीज ठीक हुए। अब तक 7,632 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इस समय कम से कम 9,096 संक्रमित लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
गलवान घाटी में झड़प के दौरान घायल हुए सैनिकों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको प्रणाम करता हूं और आपको जन्म देने वाली माताओं को भी शत्-शत् नमन करता हूं जिन्होंने आपको पाला-पोसा और देश को दे दिया।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
देश में कोरोना से मचे कोहराम के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अच्छी खबर दी है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 60 फीसदी के पार पहुंच गया है। इस समय देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.73 प्रतिशत है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
राजस्थान के बाड़मेर शहर में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के चलते नगर परिषद और आस-पास के इलाकों में एक बार फिर 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। लॉकडाउन आज शाम 7 बजे से लागू होगा।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा, “लखनऊ से फॉरेंसिक टीम कानपुर भेजी गई है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर कार्रवाई की जाएगी। तफ्तीश जारी है। दो अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं। बॉर्डर सील हैं। एसटीएफ की टीमें भी तैनात हैं।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक भयानक ट्रेन हादसा हो गया। यहां एक पैसेंजर ट्रेन श्रद्धालुओं से भरी एक बस में जा भिड़ी। घटना में कम से कम 19 सिख यात्रियों की मौत हो गई और दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए हैं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
यूपी प्रमुख सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कल 24 घंटों में 982 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 7451 कुल एक्टिव केस हैं और ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 17597 है। संक्रमित लोगों में से 749 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र राज्य, केंद्र शासित प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के माध्यम से भरे जा रहे अखिल भारतीय कोटा के तहत ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षण से इनकार करने के संबंध में लिखा है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने कहा, “तीन और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 18 और अब तक 43 लोग रिकवर कर चुके हैं।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेशके कांग्रेस दफ्तर में शहीद हुए पुलिस के अधिकारियों और जवानों को श्रृद्धांजलि दी गई। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि जवानों के परिजनों को न्याय मिलना और इस घटना पर जवाबदेही तय होना बहुत जरूरी है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
राजस्थान के जोधपुर के प्रतापनगर के एसपी नीरज शर्मा ने कहा, “शंकर नगर में तीन बॉडी मिली है, जिसमें एक हैंग और 2 बॉडी बेड पर मिली है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। तीन बॉडी में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बच्चा है। मौके से सोसाइड नोट नहीं मिला है और अभी हम कार्रवाई कर रहे हैं।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर एलएसी मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन छीन ली है। पीएम मोदी कह रहे हैं किसी ने हमारी जमीन नहीं ली। जाहिर है, कोई तो झूठ बोल रहा है।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
पीएम मोदी की लद्दाख यात्रा पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, “भारत और चीन सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। किसी भी पक्ष को इस समय कोई भी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, जिससे कि मामला और गर्म हो।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 1016 हो गई है, जिसमें 356 सक्रिय मामले, 637 ठीक हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एलएनजेपी अस्पताल के डॉ. असीम गुप्ता (जिनकी मृत्यु कोविड की वजह से हुई) के परिवार से मुलाकात की। सीएम ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
एलएसी पर तनाव के बाीच पीएम मोदी के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इंदिरा गांधी लेह गईं तो पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंटा, अब देखते हैं पीएम मोदी क्या करते हैं?”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कानपुर की घटना पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “योगी के राज में अपराध चरम पर है आए दिन हत्या-लूट-बलात्कार की घटनाएं हो रही है कानपुर देहात की घटना कई सवाल खड़े करती है 2.5 साल से दुर्दांत अपराधी विकास बाहर कैसे था? क्या हमारे बहादुर जवानों के पास इन अपराधियों से लड़ने के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक हथियार थे या नही?”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
ओडिशा में 2 जुलाई को कोरोना के 561 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 8106 है, जिसमें 5502 ठीक हो चुके मामले और 2567 एक्टिव केस शामिल हैं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना के 123 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 18785 है जिसमें 3307 एक्टिव केस और 435 मौतें शामिल हैं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कानपुर देहात में बदमाशों द्वारा कई गई फायरिंग में 8 पुलिस कर्मियों की शहादत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “यूपी में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी? मेरी शोक संवेदनाएँ मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
एलएसी पर तनाव के बीच पीएम मोदी आज सुबह लेह पहुंचे। पीएम मोदी का यह अचानक दौरा था। पीएम के साथ इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी मौजूद रहे। लेह के नीमू पोस्ट पर पीएम मोदी को सेना, वायुसेना के अधिकारियों ने जमीनी हकीकत की जानकारी दी। मई महीने से ही चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कानपुर देहात में बदमाशों द्वारा पुलिस कर्मियों पर की गई फायरिंग पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए। यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं। आमजन और पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कानपुर देहात में बदमशों द्वारा की गई फायरिंग में 8 पुलिस कर्मियों की शहीद पर आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने कहा, “बीती रात मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान दो पुलिस कर्मी घायल हो गए और दो अपराधी मारे गए। हमने ऐसे हथियार भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल रात में पुलिस कर्मियों पर फायरिंग में किया गया था। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
नागालैंड में आज कोरोना 4 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 539 है, जिसमें 342 सक्रिय मामले, 197 ठीक हो चुके मामले और अब तक कोई मौत नहीं शामिल हैं।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में 379 मौतें और कोरोना के 20,903 नए मामले सामने आए हैं, जोकि एक दिन का सर्वाधिक मामला है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 है, जिसमें 2,27,439 सक्रिय मामले हैं और 3,79,892 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 18,213 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की शहादत पर अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि। उप्र के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का खामियाजा कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़ा है। अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से सोमवार को पूछताछ की जाएगी।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 2 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 92,97,749 है, जिसमें से 2,41,576 सैंपलों का कल टेस्ट किए गए।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
यूपी के कानपुर में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बीकरू गांव में मुठभेड़ की घटनास्थल का दौरा किया, जहां अपराधियों द्वारा गोलीबारी के बाद 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए।
प्रशांत कुमार ने कहा, “घटना में एक नागरिक सहित 7 अन्य लोग भी घायल हो गए। कुछ पुलिस हथियार भी गायब हैं। अधिनियम के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाएगा और कानून के समक्ष पेश किया जाएगा।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने बताया, “2 जुलाई को राज्य में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 232 है, जिसमें 160 सक्रिय मामले, 71 ठीक और 1 की मौत शामिल हैं।”
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के मलाड में स्थित मालवणी में किया जाएगा। गुरु नानक अस्पताल के आईसीयू में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई, जहां 20 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
यूपी के कानपुर देहात में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। हमले में सात पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। कानपुर देहात के शिवली थाना इलाके में पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी। पुलिस यहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी।
ये पुलिस कर्मी मुठभेड़ में शहीद हुए:
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Jul 2020, 8:04 AM IST