राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। परीक्षा के बिना ही छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि अगली कक्षा में पदोन्नति के लिए छात्रों के अंक निर्धारित करने की प्रक्रिया, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों को देखने के बाद तय की जाएगी।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
पश्चिम बंगाल के उत्तरी बैरकपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 से तृणमूल कांग्रेस की पार्षद को बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना में उनके बाएं पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
सीमा सुरक्षा बल ने जानकारी दी है कि कल पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में बांसघाट सीमा चौकी के पास कुछ बांग्लादेशी उपद्रवियों के हमले में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। बांग्लादेश उपद्रवियों को पीछे धकेलने के लिए बीएसएफ जवानों को 5 राउंड फायर करने पड़ा।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती लहर के कारण अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत के कई हिस्सों में मूसलाधारा बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कोरोना के 1180 नए मामले मिले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान महानगर में 68 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इस दौरान शहर में 1071 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। बीएमसी ने बताया कि शहर में कुल मामलों की संख्या अब 82814 हो गई है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2505 नए मामले सामने आए हैं।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
दिल्ली , मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता लैंड करने वाली फ्लाइट पर पाबंदी लगा दी गई है। यह प्रतिबंध सोमवार से तीन हफ्ते के लिए लागू रहेगा। यह फैसला पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस पर रोकथाम लगाने को लेकर लिया गया है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
यूपी पुलिस ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास घर को गिराने का फैसला लिया है। जिसके बाद कानपुर स्थित यह घर गिराया गया है। विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल सका है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
सुरक्षाबलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने कहा कि एक अभियान के दौरान राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।बरामद हथियारों और गोला-बारूद में बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), 11 यूबीजीएल ग्रेनेड, 14 एके मैगजीन, 2 मैगजीन के साथ चीनी पिस्तौले, चीनी ग्रेनेड 1, आईईडी बनाने वाली चीजों के साथ डेटोनेटर, प्रेशर माइन 2, पिका राउंड 6 और एके राउंड 920 शामिल हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे का घर जेसीबी से ढहाया जा रहा है। विकास दुबे का किलेनुमा घर बिकरू गांव में स्थित है, जहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई थीं।a
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
फतेहपुरी मस्जिद में कोरोना के मद्देनज़र आम लोगों पर जो पाबंदी लगाई गई थी उसे अब खत्म किया जा रहा है। लेकिन एहतियात के तौर पर भारत सरकार द्वारा दी गई सभी गाइडलाइंस का अभी भी अमल करने की जरूरत है
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पुष्टि की है कि उनका कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन वे 'मजबूत और ऊर्जावान' महसूस कर रहे हैं। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को एक ट्वीट में कुरैशी ने कहा कि हल्का बुखार होते ही उन्होंने तत्काल खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बैठक कर रही हैं। प्लानिंग और वर्किंग समुह के नेताओं के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु, आराधना मिश्रा मोना, दीपक सिंह, इमरान मसूद, जितिन प्रसाद और प्रभारी राष्ट्रीय सचिव मौजूद है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
जामा मस्जिद आज से आम लोगों के लिए फिर से खुला। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और यहां सामाजिक दूरी का पालन करते रहें
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
कोरोना काल की समस्या को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न की डेडलाइन को बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 तक कर दिया है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 204 नए कोविड 19 पॉजिटिव केस और 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,256 है जिसमें 3,461 सक्रिय मामले और 443 मौतें शामिल हैं।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
अलीगढ़ में डीजल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट कंपनियां घाटे में जा रही हैं। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने बताया, "तीन महीने से गाड़ियां यहां खड़ी हुई हैं। पिछले 1 महीने में डीजल 10रु. महंगा हो गया। ऐसे में ड्राइवरों की तनख्वाह और दूसरे खर्चे निकालना मुश्किल होता जा रहा है।"
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
पश्चिम बंगाल के सीएम मममता बनर्जी ने कहा कि हमने कोविड 19 और चक्रवात अम्फान की तबाही से निपटने के लिए एक मजबूत आर्थिक रणनीति लागू की है। इसका सबूत खुद जून महीने की राज्य बेरोजगारी दर दिखाती जो 6.5% है। CMIE के अनुसार ये भारत की 11%, यूपी की 9.6% और हरियाणा की 33.6% बेरोजगारी देर से बेहतर है।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए इसके बाद से पूरा पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। यूपी पुलिस बीते 24 घंटे से लगातार मोस्ट वांटेड बने विकास दुबे की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं सूत्रों ने बताया कि बीते 24 घंटे में इन लोगों ने विकास दुबे से बातचीत की बात है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि विकास के फोन की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी मिले हैं।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 442 मौतें और 22,771 नए कोविड 19 मामले रिपोर्ट किए गए। 235433 सक्रिय मामलों, 394227 ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित, 18655 मौतों सहित पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 648315 हुई।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज #AsadhaPoornima के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) द्वारा आयोजित समारोहों का उद्घाटन करते हुए।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि अब तक 11,300 'मेक इन इंडिया' वेंटिलेटर भेजे गए हैं और 6154 अस्पतालों में पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई कर रहा है और 72,293 डिलीवर कर दिया गया है ।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 3 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 95,40,132 है, जिसमें से 2,42,383 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने NEET से भरी जा रही सीटों में राष्ट्रीय कोटा के तहत राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के चिकित्सा संस्थानों में ओबीसी वर्ग के छात्रों को आरक्षण देने की जायज मांग उठाई है। ये सामाजिक न्याय का तकाजा है। आशा है कि केंद्र सरकार इस पर अमल करेगी।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वे एक चेतावनी दे रहे हैं। उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना देश को महंगा पड़ेगा। देश की खातिर, कृपया उन्हें सुनें।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
पुणे जिला परिषद सीईओ ने कहा कि वर्तमान स्थिति में, कोविड 19 के प्रकोप के कारण स्कूलों को शुरू करना संभव नहीं है, हालांकि, छात्रों के लिए शिक्षा जारी रखना महत्वपूर्ण है। उन्हें ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना बेहतर विकल्प है और ऐसा करने के लिए शिक्षकों के पास संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई है ।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने कहा- 'ट्रस्ट के सदस्य 18 जुलाई को अयोध्या में मिलेंगे। उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हम चाहते हैं कि मोदी जी को यहां एक बार आना चाहिए ताकि निर्माण शुरू हो जाए।'
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर भी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मुंबई के साथ साथ रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है।
दूसरी ओर अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा में मॉनसून का उग्र रूप दिखेगा और मूसलाधार बारिश होगी। वहीं तटीय कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, मणिपुर, नगलैंड, बिहार के उत्तरी भागों में मानसूनी हलचल बरकरार रहेगी।
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Jul 2020, 7:58 AM IST