हालात

बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के उपराज्पाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा, केंद्रशासित प्रदेश बनने पर संभाला था पद

जम्मू-कश्मीर के उपराज्पाल जीसी मुर्मू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने और धारा 370 के खत्म होने पर पहले एलजी के तौर पर पद संभाला था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोवा एयरपोर्ट आने वालों को कोरोना निगेटिव का सर्टिफिकेट देना होगा, सरकार का आदेश

बिहार बाढ़ में अलग-अलग जगहों पर तीन नाव डूबने से 14 लोगों की मौत

मुंबई में भारी बारिश से पैदा हालात को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी से की बात

मुंबई में भारी बारिश से पैदा हुए हालात को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मूसलाधार बारिश के बीच नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों से उन्हें अवगत कराया। बातचीत में सीएम उद्धव ठाकरे ने सहायता देने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

असम के सोनितपुर में दो गुटों में झड़प के बाद तनाव, दो थाना क्षेत्रों में धारा-144 लागू

असम के सोनितपुर जिले में दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने शांति बहाली के लिए दो थाना क्षेत्रों में धारा-144 लगा दिया है। यह घटना अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालने के दौरान हुई।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

मशहूर लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

मशहूर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का आज निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं, जिसका इलाज चल रहा था। सादिया देहलवी भारत में सूफीवाद पर लेखन के लिए चर्चित रही हैं। खुद उनका भी सूफीवाद के प्रति गहरा झुकाव रहा था।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्पाल जी सी मुर्मू ने दिया इस्तीफा, केंद्रशासित प्रदेश बनने पर संभाला था पद

जम्मू-कश्मीर के उपराज्पाल जीसी मुर्मू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने और धारा 370 के खत्म होने पर पहले एलजी के तौर पर पद संभाला था।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

मुंबई में जलजमाव में फंसी लोकल ट्रेनों से 55 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई में भारी बारिश के कारण जेजे हॉस्पिटल में घुसा पानी निकाला गया, बीएमसी का दावा

झारखंड में आज कोरोना के 978 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत, कुल केस 15048 पहुंचा

महाराष्ट्र के पुणे में आज कोरोना के 2331 नए केस मिले, 46 संक्रमितों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश में आज सेना जवान के साथ 37 नए संक्रमित मिले, 2917 हुई केसों की संख्या

नागालैंड में आज कोरोना के 93 नए केस, संक्रमितों की संख्या 2498 पहुंची

कर्नाटक में आज कोरोना के 5619 नए केस मिले, संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार

मुंबई के मस्जिद और भायकला स्टेशन के बीच फंसी लोकल ट्रेन से और 40 लोगों को बचाया गया

मुंबई में भारी बारिश से पैदा हालात पर पीएम ने सीएम उद्धव ठाकरे से की बात, मदद का दिया भरोसा

शराब से मौत मामले में पंजाब सीएम का आदेश, आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो

मुंबई में लगातार भारी बारिश की वजह से भायकला रेलवे स्टेशन के बाहर भारी जलजमाव

मुंबई में भारी बारिश के कारण जलजमाव में फंसी दो लोकल ट्रेन, एनडीआरएफ ने 22 लोगों को निकाला

मुंबई में भारी बारिश के कारण पटरियों पर जलजमाव में 2 लोकल ट्रेन यात्रियों के साथ मस्जिद और भायकला स्टेशन के बीच फंस गई। एक ट्रेन से 150 यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों ने निकाल लिया था, लेकिन लगभग 100-120 यात्री अभी भी फंसे हुए हैं, जिनमें से 22 को एनडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

गोवा में आज कोरोना के 348 नए केस मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 7423 पहुंची

नीतीश कुमार ने सुशांत केस की सीबीआई जांच की सिफारिश मंजूर करने पर केंद्र का आभार जताया

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 61 लोगों की मौत, 2816 नए केस

बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 113 हुई, 4 हजार से ज्यादा लोग घायल

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10128 नए केस, अब तक 1681 मौतें 

आज मुंबई में कोरोना के 1125 नए केस आए सामने, 42 लोगों की मौत

हरियाणा में कोरोना से 7 लोगों की मौत, आज 752 नए केस आए सामने

उत्तर प्रदेश: नोएडा में कोरोना के 100 नए केस, संक्रमितों की संख्या 5644 हुई

मणिपुर में कोरोना के 75 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 3093 हुई

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती को ED का समन, शुक्रवार को होना होगा पेश

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना होगा।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

पुडुचेरी सरकार के एक मंत्री और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 334 लोगों की मौत, दस हजार से ज्यादा नए केस आए सामने

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 894 नए केस, 29 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोरोना से100 और लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 5619 नए मामले आए सामने

भारत ने चीनी एप एमआई ब्राउजर प्रो, मीपे पर लगाया प्रतिबंध : रिपोर्ट

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी की एमआई ब्राउजर प्रो और मीटू टेक्नोलाजी की शार्ट वीडियो मीपे उन 47 एप की सूची में शामिल हैं जिसे भारत ने जुलाई के अंत में प्रतिबंधित कर दिया था।ये 47 एप जुलाई अंत में प्रतिबंधित किए गए वहीं इससे पहले जून में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर टिकटॉक एवं हेलो एप सहित 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया था।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

महाराष्ट्रः मुंबई में आंधी और भारी बारिश से बढ़ी आफत, कई जगहों पर रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत, 4078 नए केस

महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे ने राज्य में हो रही वर्षा की स्थिति को लेकर समीक्षा की

उत्तराखंड में कोरोना के 246 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 8254 हुई

SEBI के चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 18 महीने के लिए बढ़ाया गया

तमिलनाडु में कोरोना के 5175 नए केस, 112 लोगों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1076 नए केस, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के नौवें मंत्री कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश में इस वायरस से अब तक नौ मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। दो दिन पहले प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधायक योगेंद्र उपाध्याय (आगरा) और विधान पार्षद देवेंद्र प्रताप सिंह (गोरखपुर) को रविवार को जांच में पॉजिटिव पाया गया था। डॉ महेंद्र सिंह के अलावा, यूपी के आठ अन्य मंत्रियों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

मुंबई में भारी बारिश से CSMT पर उड़ानें प्रभावित

जम्मू और कश्मीर में 559 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं

जम्मू और कश्मीर में 559 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं; जिसमें जम्मू संभाग से 96 और कश्मीर संभाग से 463 मामले हैं। कुल 22955 मामलों में से 7285 सक्रिय मामले और 426 मौतें हैं

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

केरल में आज 1195 नए #COVID19 पॉजिटिव मामले, 971 रिकवरी और 7 मौतें दर्ज की गई हैं

केरल में आज 1195 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले, 971 रिकवरी और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 11167 है

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

तमिलनाडु में आज 5,175 नए #COVID19 और 112 मौतें दर्ज की गई हैं

तमिलनाडु में आज 5,175 नए #COVID19 और 112 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की कुल संख्या 2,73,460 हो गई है जिनमें 54,184 सक्रिय मामले, 4,461 मौतें और 2,14,815 डिस्चार्ज शामिल हैं

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन या अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन रहना होगा

आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है दिल्ली मेट्रो का परिचालन

4 महीने से भी अधिक समय से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो आगामी कुछ सप्ताह में रफ्तार भर सकती है। केंद्र सरकार अगले एक-दो सप्ताह में मेट्रो संचालन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। यह इशारा किया है केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने। उनका कहना है कि मेट्रो संचालन को लेकर सरकार अगले सप्ताह फैसला लेगी कि क्या मेट्रो चलाना सही होगा या नहीं?

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

मुंबई के धारावी इलाके में आज एक #COVID19 पॉजिटिव मामला सामने आया है

मुंबई के धारावी इलाके में आज एक #COVID19 पॉजिटिव मामला सामने आया है, जिससे कुल मामलों की संख्या 2589 हो गई है, जिसमें 77 सक्रिय मामले और 2254 डिस्चार्ज शामिल हैं

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

दिल्ली: पशिचम विहार इलाके में 12 सालकी लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और हमला

मुंबई: भारी बारिश के बाद हिंद माता इलाके में जलभराव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया

देश में लगातार 6 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए जा रहे

असम: तिनसुकिया और माकुम नगर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में 6 अगस्त से 12 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव

महाराष्ट्र: पुलिस, आपदा प्रबंधन के कार्मिकों ने रायगढ़ में बाढ़ में फंसे करीब 75 लोगों में से 23 को बचाया

गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

सुशांत सिंह के पिता ने हमें कभी लिखित शिकायत नहीं दी: मुंबई के डीसीपी

कोरोना संक्रमित कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया की हालत स्थिर है

पुडुचेरी में कोरोना के 286 नए मामले आए सामने, 7 लोगों की मौत

पुडुचेरी में कोरोना के 286 नए मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,432 हो गई है जिसमें 1,721 सक्रिय मामलों, 2,646 रिकवरी मामले और 65 मौतें शामिल हैं।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

रिया चक्रवर्ती हमारे संपर्क में नहीं हैं। वह फरार है: बिहार के डीजीपी

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, “रिया चक्रवर्ती हमारे संपर्क में नहीं हैं। वह फरार है। वह सामने नहीं आ रही है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह मुंबई पुलिस के संपर्क में है या नहीं।”

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

नन रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल की याचिका को खारिज किया

सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में एक हफ्ते बाद होगी सुनवाई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका जिसमें उन्होंने जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है उस पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस CBI को किया गया ट्रांसफर, केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश को किया मंजूर

सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

हिमाचल में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2879 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 2879 हो गई है, जिसमें 12 मौतें और 1714 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

सुशांत सिंह सुसाइड केस की बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई 7 अगस्त स्थगित

पीएम मोदी भूमि पूजन समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

पंजाब: अमृतसर में अनलॉक तीन के तहत जिम खुलने पर फिटनेस के शौकीन लोगों ने खुशी जाहिर की

सुप्रीम कोर्ट में विनोद दुआ मामले की सुनवाई 10 अगस्त के लिए स्थगित

राजस्थान में कोरोना के 593 नए केस आए सामने, 10 और लोगों की मौत

देश में 24 घंट में कोरोना के 52,509 नए केस, 857 लोगों की मौत, कुल संक्रमित 19 लाख के पार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,509 नए के सामने आए हैं और 857 लोगों की मौत हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 19,08,255 हो गई है, जिसमें 5,86,244 सक्रिय मामले, 12,82,216 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 39,795 मौतें हुई हैं।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

पीली धोती में दिखे पीएम मोदी, दिल्ली से लखनऊ के लिए हुए रवाना

गाजियाबाद में लोग राम मंदिर भूमि पूजन से पहले हवन करते दिखे

राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की मूर्ति, पीएम मोदी आज करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन

राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की मूर्ति दिखाई दी है। बता दें कि पीएम मोदी आज राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

इकबाल अंसारी ने साफ किया, फैसला आने के बाद अब कोई विवाद नहीं

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला आए करीब नौ महीने बीत गए हैं। वहीं आज यहां श्रीराममंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी है। इसे लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अब 9 माह बीत गए हैं अब मंदिर-मस्जिद का कोई विवाद नहीं बचा है। इकबाल अंसारी आज भूमिपूजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने आईएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि 9 नवम्बर 2019 से सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अब मंदिर और मस्जिद का कोई विवाद बचा नहीं है। जिसे जो कहना वो कहता रहे।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से कई जगह जलभराव हुआ, तस्वीरें किंग सर्कल से

कर्नाटक के हुबली में बारिश हुई

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज तेज़ बारिश होने की संभावना है। पिछले 12 घंटों में शहर की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई। बारिश का ज़्यादा असर पश्चिमी उपनगरों पर पड़ा।

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

पीएम मोदी आज अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

सुशांत सिंह सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का पुणे में निधन

ओडिशा के भद्रक में शर्मनाक घटना, पहले एक शख्स को पीटा, फिर मुंड किया, इसके मूत्र पीने को किया मजबूर

ओडिशा के भद्रक जिले के एक गांव में शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश में बदमाशों ने 35 साल के एक व्यक्ति की पहले पिटाई की। इसके बाद उसका सिर मुंड दिया और फिर मूत्र पीने के लिए मजबूर किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भद्रक जिले के जिलाधिकारी ज्ञानरंजन दास ने पीड़ित व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सभ्य समाज में इस तरह की घटना अस्वीकार्य है। मैंने संबंधित अधिकारी को गंभीरता से मामले की जांच करने को कहा है।’’

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Aug 2020, 8:14 AM IST