मॉनसून सत्र से पहले विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक हुई और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान यह प्रस्ताव भी आया कि राज्यसभा के उप-सभापति पद के लिए विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार ला सकता है।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
मॉनसून सत्र से पहले विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में विपक्षी दल बुधवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के लिए अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए हैं।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
केरल में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र त्रिवेंद्रम स्थित दफ्तर में काला तेल पोत दिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शशि थरूर विरोधी नारे लगाते हुए उनके ऑफिस में घुस गए और वहां ‘हिंदू पाकिस्तान ऑफिस’ लिखा हुआ एक बैनर भी टांग दिया। इस घटना के वक्त शशि थरूर अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे। वे किसी और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
घटना के बाद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग अपनी चिंता जताते है और वे उन्हें डराकर भगा देते हैं। क्या हम अपने देश में ऐसा होने देना चाहते हैं? मैं इस सवाल को सांसद के रूप में नहीं, एक आम नागरिक की हैसियत से पूछ रहा हूं।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में पीएम मोदी की किसान रैली में टेंट गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
हादसे के बाद पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इसी बच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा की सरकार घायलों को हर मुमकिन मदद पहुंचा रही है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की वजह से होने वाली घटनाओं से नाराज एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी के दफ्तर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। दफ्तर में रखे कंप्यूटर और कुर्सियों को कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया। इनका आरोप है कि पीडब्लूडी विभाग मॉनसून की बारिश में सड़कों पर पड़े गड्ढों को ठीक नहीं कर रहा है।
बतां दे कि मुंबई में गड्ढों की कपेट में आकर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
देश में थोक महंगाई दर बढ़कर साढ़े चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जून महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 5.77 फीसदी पर पहुंच गई है। मई महीने में यह 4.43 फीसदी थी।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
18 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। दिल्ली के 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के अावास पर कांग्रेस की बैठक चल रही है। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम और आनंद शर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद मौजूद हैं।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नवसारी में सबसे बुरा हाल है। यहां के वासी-बोरा गांव पानी में डूब गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि 10 दुकानों समेत कई गाड़ियां बह गई हैं। कई घर भी तबाह हो गए हैं। थराली ब्लाक के घाट कुंडी गांव में सुबह करीब 3:00 बजे बादल फटा है। प्रशासनिक टीम मौके पर है। राहत और बचाव का काम जारी है।
वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए पिथौरागढ़ समेत कई जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई हैं।
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Jul 2018, 8:34 AM IST