भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कारोना का पता लगाने के लिए क्लस्टर जोन और बड़े प्रवास/निकासी केंद्रों में तेजी से एंटीबॉडी-आधारित रक्त जांच शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म करने को लेकर राज्य के विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात की। उन्होंने विधायकों से कहा कि हम 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म तो कर दें लेकिन कहीं लोगों की भीड़ जमा न हो जाए इसके लिए आप सभी का सहयोग चाहिए।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
पंजाब सरकार ने पुलिस कर्मियों और स्वच्छता कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये के विशेष स्वास्थ्य बीमा कवर की घोषणा की।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोकसभा एवं राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे । संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद करें जिनके पांच से अधिक सांसद हैं ।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उनके पास 25 हजार पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट हैं। इसके असावा 25-25 लाख एन-95 और ट्रिपल लेयर मास्क है। 1500 वेंटिलेटर हैं और 2000 का इंतजाम किया जा रहा है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
केरल में 9 लैब पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (PCR) टेस्ट कर रहे हैं। हमने 2000 रैपिड टेस्ट किट तैयार की हैं जिनकी मदद से कल से तेजी से टेस्ट शुरू करेंगे। यदि कोई व्यक्ति इस टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है, तो हम PCR टेस्ट से इसकी पुष्टि करेंगे
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार के खिलाफ उपाय के रूप में 30 जून तक च्विंगम / बबल गम और इसी तरह के उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
देश भर में कोरोना वायरस की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 537 पहुंच गई है। 50 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग 22,000 तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों को बड़े पैमाने पर प्रयास से क्वारंटाइन में रखा गया है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 17 राज्यों में तबलीगी जमात से संबंधित लोगों में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टोटल केस में 30 प्रतिशत एक जगह से संबंधित हैं। इसीलिए हमें हर लेवल पर एक ही प्रयास होना चाहिए कि मिलकर काम करें और कहीं चूक न हो।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से चपेट में की आने वाले लोगों की उम्र के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 9 प्रतिशत कोरोना के मरीज 0 से 20 साल की उम्र के बीच हैं। 42 प्रतिशत 20-40, 33 प्रतिशत 40-60 और 17 प्रतिशत मरीज 60 साल के ऊपर के हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि जो भी हमारी डेथ रिपोर्ट हैं उनमें ज्यादातर एज या फिर कई अन्य बीमारियां वजह रही हैं। इसलिए हाई रिस्क लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। सरकार के कदम सफल साबित हो रहे हैं लेकिन हम एक संक्रामक बीमारी से डील कर रहे हैं। अगर चूक हुई तो स्थिति खराब हो सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि 17 राज्यों में तबलीगी जमात से संबंधित लोगों में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टोटल केस में 30 प्रतिशत एक जगह से संबंधित हैं। इसीलिए हमें हर लेवल पर एक ही प्रयास होना चाहिए कि मिलकर काम करें और कहीं चूक न हो।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
दिल्ली में तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद के वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस द्वारा उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब दाखिल किया है और दस्तावेजों को पेश करने के लिए समय मांगा है क्योंकि कार्यालय और विभाग लॉकडाउन के कारण बंद हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र में बीएमसी ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि शताब्दी अस्पताल में कर्मचारियों में कोरोना फैल गया है। सभी कर्मचारियों की रिपोट्र निगेटव है और वे काम कर रहे हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
ऊर्जा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्ट्रीट लाइट नहीं बंद की जाएगी। साथ ही घरों के अन्य उपकरण बंद करने की जरूरत नहीं है, केवल लाइट ही बंद करनी है। अस्पतालों और अन्य आवश्यक जगहों पर लाइटें जलती रहेंगी।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि लोगों के तालियां बजाने और टॉर्च जलाने से समस्या का हल नहीं निकलेगा।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
आगरा जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने कहा कि 137 में से 31 तबलीगी जमात (दिल्ली) में उपस्थित लोगों ने आगरा में कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है। जिले में कोरोना वायरस के अब तक 37 मामले सामने आए हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात के स्थानीय उद्योगपतियों को 10 दिनों में वेंटिलेटर बनाने में सफलता मिली है। वेंटिलेटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। मुझे उम्मीद है कि अब राज्य में वेंटिलेटर की कमी नहीं होगी।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
भोपाल के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर देहरिया ने कहा कि भोपाल (मध्य प्रदेश) में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 तबलीगी जमात (दिल्ली) से हैं और 1 पुलिस कांस्टेबल है। हमने इन मामलों के करीबी संपर्कों का पता लगाया है और हम उनके नमूने इकट्ठा कर रहे हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोना वायरस से जंग में लगी विभिन्न टीमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। हॉस्पिटल, आइसोलेशन की क्या सुविधा यह जाना। मेडिकल स्टाफ को किसी चीज की कमी नहीं हो, मोदी ने इसका पूरा ध्यान रखने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस की प्रतिक्रिया में की जाने वाली गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने देशभर में अस्पतालों की उपलब्धता,उचित क्वारंटाइन और आइसोलेशन सुविधाओं की समीक्षा की।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोना वायरस के हालात पर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने कहा कि हमारे पास राज्य में 3000 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। हमने 2000 से अधिक वेंटिलेटर के लिए ऑर्डर दिया है। एक तरफ रोकथाम के कार्य जारी हैं और दूसरी तरफ सरकार युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में अगली सूचना तक कोई भी राजनीतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों के लिए कोई अनुमति नहीं होगी।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का कहना है कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाया जाएगा नहीं इसका फैसला लोगों के उपर निर्भर है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल में 6 और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, राज्य में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 164 हो गई है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
नोएडा में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। चार मरीज सेक्टर-5 स्थित जेजे कॉलोनी नंगला निवासी हैं, जबकि एक मरीज वाजिदपुर का रहने वाला है। दोनों जगहों को अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। इधर, गाजियाबाद में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
नेपाल में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो भारत से वहां गए थे। तीसरा पहले से मौजूद मरीज का रिश्तेदार है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
तबलीगी जमात के दिल्ली कार्यक्रम में शामिल 16 साल का लड़का कोरोना पॉजेटिव। यह शख्स जमात से महाराष्ट्र गया और फिर छत्तीसगढ़ के कोरबा। यह 16 लोगों के उस दल का सदस्य जो महाराष्ट्र से कोरबा पहुंचा। फिलहाल उसे क्वारंटीन किया गया।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव तीन लोगों की जान गई। राज्य में अबतक 11 मौत। राज्य में अबतक 158 केस सामने आए।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उत्तर लखीमपुर जिले से एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मामला सामने आया है, इसके बाद असम में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। आज जो मामला सामने आया है मरकज़ निज़ामुद्दीन से संबंधित है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
जोधपुर में कोरोना वायरस के 2 और मामले सामने आए हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 198 हो गई है, इसमें 41 तबलीगी ज़मात(दिल्ली) के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग हैं
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
देश भर में कोरोना कहर जारी है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी महाराष्ट्र में रात भर में 47 मरीज बढ़े हैं। इसमें से मुंबई के 28 मरीज हैं। मुंबई को छोड़कर ( ठाणे, कल्याण, वसई विरार नवी मुंबई) 15 और अमरावती से 1 है। पुणे में 2, पिंपरी चिंचवड- 1 मरीज पाया गया। 47 मरीज बढ़ने के साथ ही राज्य महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 537 हो गई है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना मरीज़ों के लिए लगभग 2000 बेड की व्यवस्था की गई है जिसमें 1500 बेड एलएनजेपी अस्पताल में और 500 बेड जीबी पंत अस्पताल में हैं। यहां करीब 290 कोरोना वायरस के पॉजिटिव या संदिग्ध मरीज़ हैं जिनमें से 5 आईसीयू में हैं, वो ऑक्सीजन पर हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले दो दिनों में, दिल्ली में 600 लोगों (मरकज़ निज़ामुद्दीन से संबंधित) को क्वारंटाइन किया गया है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
फर्जी समाचारों या अफवाहों के फैलने से बचने के लिए सफदरजंग अस्पताल के अधिकारी पुलिस को अस्पताल के व्हाट्सएप ग्रुप के सभी एडमिन के नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देंगे।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
दिल्लीके गंगाराम हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ के 108 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। इसमें डॉक्टर, नर्स भी शामिल है। ये सब कोरोना पॉजेटिव 2 लोगों के संपर्क में आए थे। 108 में से 85 घर पर क्वारंटाइन, 23 हॉस्पिटल में हैं।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
जम्मू कश्मीर में जिन 5 लोगों की रिपोर्ट पहले कोरोना पॉजेटिव आई थी, अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके सैंपल का फिर टेस्ट होगा।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोना से बचाव के लिए योगी सरकार ने 66 करोड़ ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल खादी मास्क बनाने का ऑर्डर दिया। ये मास्क धोकर फिर से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। गरीब को यह फ्री में मिलेंगे बाकी लोगों के लिए कीमत सामान्य होगी।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती का शुक्रिया किया। दरअसल, मायावती ने कोरोना के खिलाफ बीएसपी विधायकों को सरकार का सपॉर्ट करने का आदेश दिया था।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
मुंबई में कोरोना वायरस के मरीज़ों को भर्ती करने और उनके इलाज के लिए नगर निगम ग्रेटर मुंबई(MCGM) ने मानक संचालन प्रक्रिया जारी की।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस के देश भर में कुल मामले 2902 पहुंचे। इसमें 2650 फिलहाल ऐक्टिव हैं। इन मामलों में 183 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 68 की मौत भी हो चुकी है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र में 2 अप्रैल को एक 45 साल के शख्स की मौत हुई थी। आज उसकी रिपोर्ट आई जो कोरोना पॉजेटिव आई।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोच्चि में फ्रांस के 112 नागरिक केरल में फंस गए थे। इन्हें एयर इंडिया ने एयरलिफ्ट करके पेरिस पहुंचाया। जाने से पहले इनकी स्क्रीनिंग हुई।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम के मंज़गाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस के मुताबिक अब तक 2 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने कहा कि आगरा में कोरोना वायरस के 25 और मामलों की पुष्टि हुई है, जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45 हुई।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कर्नाटक के बागलकोट में कल एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज़ का निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 4 हो गई है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
यूपी के मुरादाबाद में एक शख्स कोरोना वायरस की थीम पर बना हेममेट पहनकर लोगों को जागरूक कर रहा है। वह लोगों से बाहर नहीं निकलने को कह रहा है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस समय हमारे मेडिकल स्टाफ को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। वे जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं। बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ को उनकी निजी सुरक्षा के उपकरण न देकर और उनके वेतन काट करके बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है। यूपी सरकार से मैं अपील करती हूं कि समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है बल्कि उनकी बात सुनने का है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जानकारी दी कि सेंट एस्टीवम के एक व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसने विदेश यात्रा की थी। गोवा में कोरोना वायरस पॉजिटिव कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की ओखला में सब्जी और फल मंडी खुली हुई है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना वायरस के आगे पस्त होता दिख रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले अमेरिका में 24 घंटे में 1169 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 Apr 2020, 7:45 AM IST