हालात

बड़ी खबर LIVE: उद्धव के बयान के बाद मुंबई में महापौर पद को लेकर हलचल, शिंदे ने अपने पार्षदों को होटल में पहुंचाया

उद्धव ठाकरे के अगर भगवान की इच्छा हुई तो महापौर उनकी पार्टी का हो सकता है कहने के बाद मुंबई में महापौर को लेकर हलचल तेज हो गई है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने पार्षदों को शहर के एक आलीशान होटल में स्थानांतरित कर दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

इजरायल ने गाजा में निगरानी की अमेरिका की घोषणा पर आपत्ति जताई

इजरायल सरकार ने गाजा में आगे की कार्रवाई की निगरानी के लिए अमेरिका द्वारा नेताओं की घोषणा पर आपत्ति जताई। इजरायल ने कहा कि गाजा कार्यकारी समिति के गठन को लेकर उससे समन्वय नहीं किया गया और यह उसकी नीति के विपरीत है। इजराइल, अमेरिका का करीबी सहयोगी है।

शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेश मंत्रालय को विदेश मंत्री मार्को रुबियो से संपर्क करने का निर्देश दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को घोषित समिति में कोई भी इजरायली अधिकारी शामिल नहीं है, हालांकि इजरायल के एक व्यवसायी को जरूर शामिल किया गया है।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

ममता बनर्जी ने चीफ जस्टिस से संविधान, न्यायपालिका और लोकतंत्र की रक्षा करने का आग्रह किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से देश के संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका की रक्षा करने का शनिवार को आग्रह किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बनर्जी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत से देश के लोगों को ‘‘एजेंसियों’’ द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाये जाने से बचाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया देश के संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, इतिहास और भूगोल को विनाश से बचाएं।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (प्रधान न्यायाधीश) हमारे संविधान के संरक्षक हैं। हम आपके कानूनी संरक्षण में हैं। न्यायपालिका में आपसे श्रेष्ठ कोई नहीं है। देश की जनता की ओर से हम निवेदन करते हैं कि जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव न हो। आइए हम एकता के लिए काम करें, बोलें और सोचें।’’

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

इंडोनेशिया में यात्री विमान लापता, तलाश अभियान जारी, 11 लोग थे सवार

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र के पास पहुंचते समय एक क्षेत्रीय यात्री विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। विमान में 11 व्यक्ति सवार थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

परिवहन मंत्रालय प्रवक्ता एंडाह पूर्णमा सारी ने बताया कि इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्रॉप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गया। विमान का आखिरी बार अपराह्न 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी प्रांत के एक पहाड़ी जिले मारोस के लेआंग-लेआंग क्षेत्र में पता चला था। सारी ने एक बयान में कहा कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और जमीनी इकाइयों के सहयोग से कई खोज और बचाव दल लगाये गए हैं।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

उद्धव के बयान के बाद मुंबई में महापौर पद को लेकर गहराया रहस्य, शिंदे की शिवसेना ने पार्षदों को होटल में रखने का फैसला किया

मुंबई के अगले महापौर को लेकर गहराते रहस्य के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को शनिवार को शहर के एक आलीशान होटल में स्थानांतरित करने का फैसला किया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। बीएमसी के लिए हुए चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने यह कहकर अटकलों को और हवा दे दी कि अगर ‘‘देवा’’ (भगवान) की इच्छा हुई तो महापौर उनकी पार्टी का हो सकता है।

शुक्रवार को हुई मतगणना में बीजेपी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने 227 सदस्यीय बीएमसी में स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिसमें उन्हें क्रमशः 89 और 29 सीट मिलीं।शिंदे की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्षदों को बांद्रा के एक आलीशान होटल में ले जाया जा रहा है ताकि वे व्यस्त चुनावी माहौल के बाद खुद को ‘‘तरोताजा’’ कर सकें। पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि पार्षदों को ‘‘प्रशिक्षण’’ दिया जाएगा और उन्हें कुछ दिन के लिए होटल में ठहराया जाएगा।

इससे पहले दिन में, उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी 25 वर्षों तक बीएमसी पर शासन करने वाली उनकी पार्टी को खत्म करने में विफल रही। ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मुंबई में शिवसेना (उबाठा) का महापौर बनाना मेरा सपना है, और अगर देवा (ईश्वर) की कृपा रही तो यह सपना साकार होगा।’’

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

DGCA ने दिसंबर 2025 में फ्लाइट में रुकावट के लिए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर में कड़ी की गई सुरक्षा, CRPF ने डल झील के पास चेकपॉइंट बनाया, स्निफर डॉग्स को भी तैनात किया

मनीष सिसोदिया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के विधानसभा चुनावों में पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका शनिवार को खारिज कर दी।न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रताप चंद्र अपनी चुनाव याचिका में कोई पुख्ता कारण गिनाने और उसके समर्थन में साक्ष्य पेश करने में विफल रहे हैं। सिसोदिया ने 70,163 वोट हासिल कर पटपड़गंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, प्रताप चंद्र को केवल 95 वोट मिले थे।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

हैदराबाद यूनीवर्सिटी में छात्रों ने रोहित वेमुला की आत्महत्या के 10 साल होने पर कक्षा का बहिष्कार किया 

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह ने शोधार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या के 10 साल पूरे होने पर शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया और विश्वविद्यालय परिसर में एक मार्च निकाला। वेमुला ने 17 जनवरी 2016 को विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

हैदराबाद विश्वविद्यालय आंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एएसए) के उपाध्यक्ष दुष्यंत ने कहा, ‘‘छात्रों ने स्वेच्छा से कक्षाओं का बहिष्कार किया और विश्वविद्यालय परिसर स्थित 'वेलिवाडा' (नॉर्थ शॉपकॉम) पर इकट्ठे होकर रोहित वेमुला की ‘संस्थागत हत्या’ के 10 वर्ष पूरे होने और न्याय के लिए आंदोलन का समर्थन किया।" उन्होंने कहा कि रोहित की मां राधिका वेमुला, गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी, छात्रों और अन्य लोगों ने वेलिवाडा में रोहित स्तूप पर माल्यार्पण किया।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

अल-फलाह ने लालकिला विस्फोट से जुड़े चिकित्सकों को बिना पुलिस जांच के नियुक्त किया था: ईडी

फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय ने अन्य विशेषज्ञों सहित तीन चिकित्सकों की नियुक्ति बिना किसी पुलिस जांच या सत्यापन के की थी। इन तीन चिकित्सकों में से दो को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है और तीसरा लालकिला के पास नवंबर 2025 में हुए धमाके का कथित आत्मघाती हमलावर था। प्रवर्तन निदेशालय की जांच से यह जानकारी सामने आयी है।

समझा जाता है कि विश्वविद्यालय के प्रवर्तक के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत एजेंसी ने विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षकों के बयानों को दिल्ली की अदालत में शुक्रवार को दाखिल आरोपपत्र में संलग्न किया है। अल फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी (61) और विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक संस्थाओं को नियंत्रित करने वाले अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) धाराओं के तहत दर्ज शिकायत में दो आरोपियों के रूप में नामजद हैं।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर अब 19 जनवरी को होगी सुनवाई

धोखाधड़ी के आरोप में उत्तर प्रदेश की देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अब 19 जनवरी को सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष ने यहां बताया कि ठाकुर की जमानत याचिका पर आज जिला न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए कुछ दिन का समय देने का अनुरोध किया, जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के आरोप में यहां की जिला जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मंजू कुमारी की अदालत ने छह जनवरी को खारिज कर दिया था जिसके बाद ठाकुर के वकीलों ने जिला न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की

बीजेपी ने मुंबई को गिरवी रखकर विश्वासघात के जरिए जीत हासिल की, लड़ाई अभी शुरू हुई हैः उद्धव ठाकरे

बीएमसी चुनाव नतीजों के एक दिन बाद, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी मुंबई को गिरवी रखना चाहती है और उसने धोखे से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष इस ‘पाप’ को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुंबई को गिरवी रखकर विश्वासघात के जरिए जीत हासिल की है। मराठी मानुष इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे। लड़ाई अब खत्म नहीं हुई है, बल्कि अभी शुरू हुई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो पार्टी मुंबई में अपना महापौर नियुक्त करने में सफल हो सकती है।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

बांग्लादेश में कार चालक ने हिंदु युवक को कुचला, मौत

बांग्लादेश में एक कार चालक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक हिंदू युवक को पेट्रोल की कीमत चुकाए बिना वहां से जाने की कोशिश करने से रोकने पर अपने वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि राजबाड़ी जिले में शुक्रवार को हुई घटना का बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई हालिया हिंसा से कोई संबंध है या नहीं। ‘द डेली स्टार’ अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा कि मृतक की पहचान रिपन साहा (30) के रूप में हुई है, जो गोलंदा मोड़ स्थित करीम पेट्रोल पंप पर काम करता था।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

निर्वाचन आयोग अपनी विश्वसनीयता खो रहा है: आनंद शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) अपनी विश्वसनीयता और जनता का भरोसा खो रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से उठाये गये मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग को अपनी खोई हुई विश्वसनीयता को फिर से हासिल करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में ‘‘सुधार’’ करना होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘वोट चोरी एक राष्ट्र विरोधी कृत्य है’’ और निर्वाचन आयोग पर नागरिकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। गांधी की यह टिप्पणी महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में मार्कर पेन में इस्तेमाल की गई स्याही की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के बाद आई है।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

भारत में जाति अभी भी सबसे बड़ा प्रवेश फॉर्म, भेदभाव विरोधी कानून की जरूरत: राहुल गांधी

दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के दस साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के युवाओं की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और देश में भेदभाव विरोधी कानून की सख्त जरूरत है।

हैदराबाद विश्वविद्यालय के 26 वर्षीय छात्र रोहित ने संस्थान में कथित उत्पीड़न के बाद 17 जनवरी 2016 को खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गया था। इन विरोध-प्रदर्शनों में राहुल सहित कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज रोहित वेमुला को गए 10 साल हो गए। लेकिन रोहित का सवाल आज भी हमारे सीने में धड़क रहा है : क्या इस देश में सबको सपने देखने का बराबर हक है?”

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला EC के नोटिस पर हावड़ा में SIR कैंप के सामने पेश हुए

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाया सवाल, कहा- यह संविधान के खिलाफ है

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यह संविधान के खिलाफ है... यह बराबरी के अधिकार के खिलाफ है। अगर आप ऐसे कानून बनाते रहेंगे, तो फिर क्या होगा?... तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में आपको लिखना होगा कि आप हिंदू धर्म को मानते हैं... उत्तराखंड में एंजल चकमा की हत्या हुई... अब आप उस बारे में कुछ नहीं कहते। सब भूल गए हैं।"

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

बीजेपी मुंबई को गिरवी रखना चाहती है, धोखे से चुनाव जीता है, मराठी मानुष इस पाप को माफ़ नहीं करेगा: उद्धव ने शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं से कहा  

मदुरै, तमिलनाडु: अलंगनल्लूर जल्लीकट्टू में 13 बैल काबू करने वालों, 6 बैल मालिकों, 4 पुलिसकर्मियों और 4 दर्शकों सहित 29 लोग घायल हो गए; 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया 

कोई तो जिम्मेदार होगा, कौन लेगा इस हादसे की जिम्मेदारी- इंदौर में बोले राहुल गांधी

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  पानी में गंदगी की वजह से उल्टी और दस्त की बीमारी से प्रभावित परिवारों से मिलने भागीरथपुरा पहुंचे।

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी भागीरथपुरा में पानी के दूषित होने से उल्टी और दस्त की बीमारी से प्रभावित परिवारों और मरीजों से मिलने के बाद इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल से निकले 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने घर से निकले। वह आज पीड़ितों के परिवारों से मिलने इंदौर जा रहे हैं

तिरुवनंतपुरम में टूरिस्ट बस पलटी, 17 लोग घायल

दिल्लीः गणतंत्र दिवस रिहर्सल से ट्रैफिक में बदलाव, 17 से 21 जनवरी तक कर्तव्यपथ बंद

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के तहत राजधानी दिल्ली में 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को कर्तव्यपथ पर रिहर्सल होगी, और इस वजह से सेंट्रल दिल्ली का ट्रैफिक प्लान बदला रहेगा. इन चारों दिनों में विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पूरी तरह यातायात के लिए बंद रहेगा, जबकि सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर्तव्यपथरफी मार्ग, कर्तव्यपथ जनपथ, कर्तव्यपथमान सिंह रोड और कर्तव्यपथसी-हेक्सागोन क्रॉसिंग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रहेगी.

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

विराट कोहली ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

दिल्ली: कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी है।

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का कहर, शीतलहर ने कई इलाकों को जकड़ा, विजिबिलिटी जीरो

दिल्ली-एनसीआर में धुंध इतनी ज्यादा है कि सड़क पर दिखाई देना मुश्किल हो रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी यही हाल है।मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Jan 2026, 7:56 AM IST