हालात

बड़ी खबर LIVE: गुवाहाटी टी20 मुकाबले में भारत ने NZ को रौंदा, 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से बनाई अजेय बढ़त

भारत ने रविवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की।

फोटो: pti
फोटो: pti xsm

गुवाहाटी टी20 मुकाबले में भारत ने NZ को रौंदा, 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से बनाई अजेय बढ़त

भारत ने रविवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

राष्ट्रपति बोलीं- बलिदान के बल पर भारत ने आजादी हासिल की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- बलिदान के बल पर 78 साल पहले 15 अगस्त के दिन भारत ने आजादी हासिल की थी।

उन्होंने कहा- आजादी को वापस पाने के बाद हम एक ऐसे मार्ग पर बढ़े जिसमें सभी वयस्कों को मतदान का अधिकार था। दूसरे शब्दों में कहें तो हमने अपनी नियति को स्वरूप देने का अधिकार खुद को दिया। अनेक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में जेंडर, धर्म और अन्य आधारों पर लोगों के वोट डालने पर पाबंदियां होती थीं। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। चुनौतियों के बावजूद भारतीयों ने लोकतंत्र को सफलतापूर्वक अपनाया।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर रही हैं देश को संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "देश और विदेश में रहने वाले हम भारत के लोग उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहे हैं। मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है। स्वाधीनता संग्राम के बल पर 15 अगस्त 1947 के दिन से हमारे देश की दशा बदली, भारत स्वाधीन हुआ, हम अपनी राष्ट्र नीति के निर्माता बने। 26 जनवरी 1950 के दिन से हम अपने गणतंत्र को संवैधानिक आदर्श की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिन हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया। लोकतंत्र की जननी भारत भूमि उपनिवेश के विधि विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया। हमारा संविधान विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े गणराज्य का आधारग्रंथ है। हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतंत्र को परिभाषित करते हैं। संविधान निर्माताओं ने राष्ट्रीयता की भावना तथा देश की एकता को संवैधानिक प्रावधानों सुदृढ़ आधार प्रदान किया है..."

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पांच मैच की श्रृंखला के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में दो बदलाव करते हुए अर्शदीप सिंह और वरूण चक्रवर्ती की जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को शामिल किया। न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन को जैक फोक्स की जगह शामिल किया। भारत श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनाए है।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर भुल्लर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "जिम्मेदारी मिली है तो वे(तेजस्वी यादव) अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें

RJD नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "जिम्मेदारी मिली है तो वे(तेजस्वी यादव) अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें..." RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर उन्होंने कहा, "उन्होंने(रोहिणी आचार्य) जो ट्वीट किया है, शत प्रतिशत सही ट्वीट किया है..."

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, लालू प्रसाद की मौजूदगी में हुआ ऐलान

बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। इस मीटिंग में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद थे। बैठक के दौरान आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसकी घोषणा की। लालू यादव ने तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

गणतंत्र दिवस से पहले असम के श्रीभूमि में भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर ज़ब्त किए गए, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया 

पटना: राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू 

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: सनी देओल स्टारर फिल्म ने भारत में 72.69 करोड़ रुपये कमाए 

बांग्लादेश: नरसिंगडी में 25 साल के हिंदू युवक को जलाकर मार डाला गया

तमिलनाडु: शिवगंगा में थाई पूसम त्योहार से पहले देवकोट्टई से पारंपरिक कावड़ी जुलूस शुरू

हैदराबाद में आग से तबाह फर्नीचर दुकान की इमारत से 3 शव बरामद: पुलिस

दिल्ली में फिर कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भार मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 27  जनवरी 2026 को सुबह से दोपहर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज/बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

दिल्ली: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास यमुना नहर में नाव पलटने से एक व्यक्ति डूब गया, जिसके बाद बचाव अभियान जारी 

जम्मू और कश्मीर: तापमान और गिरने से कुलगाम में ताज़ी बर्फ़ की चादर बिछी  

"बातचीत रचनात्मक रही": अबू धाबी में यूक्रेन-रूस-अमेरिका शांति वार्ता पर जेलेंस्की

दिल्ली-एनसीआर में गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जगह-जगह जांच

अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, हजारों उड़ानें रद्द, कई राज्यों में इमरजेंसी

अमेरिका में तेज बर्फीले तूफान से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विंटर स्टॉर्म 'फर्न' की वजह से शनिवार को करीब 4,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि रविवार की 8,800 से ज्यादा उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी हैं। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर ने दी है।

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 25 Jan 2026, 8:00 AM IST