हालात

बड़ी खबर LIVE: सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की

सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। "...मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा... एक शानदार सफर था..." उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा।

 अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह 

सर्दी के मौसम में बारिश: कश्मीर बर्फ की चादर से ढका, दिल्ली में तेज हवाएं

पहाड़ी राज्यों में मंगलवार को हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार वर्षों के जनवरी माह में इस बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई और कश्मीर में बर्फबारी से हुई सफेद चादर ने हवाई और सड़क यातायात को बाधित कर दिया।

दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चली, जिसके साथ ही 2022 के बाद जनवरी महीने की यह सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

यहां इस बार जनवरी महीने में कुल बारिश 24 मिलीमीटर तक पहुंच गई।

कश्मीर में मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और बनिहाल स्थित नवयुग सुरंग के पास बर्फ जमा होने के कारण प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को बंद कर दिया गया।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की

सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। "...मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा... एक शानदार सफर था..." उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

ममता बनर्जी ने बंगाल चुनावों से पहले अशांति फैलाने के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चेतावनी दी कि आगामी चुनावों से पहले राज्य में अशांति फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और उकसावे में न आने का आग्रह किया। किसी का नाम लिए बिना बनर्जी ने दावा किया कि कुछ ताकतें चुनावी लाभ के लिए राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 40 सैनिकों सहित 60 लोगों को निकाला गया

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बर्फ से ढंके क्षेत्र में फंसे ‘राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट’ के 40 जवानों समेत 60 लोगों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने निकाल लिया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि बीआरओ ने ‘प्रोजेक्ट संपर्क’ के तहत 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित चतरगला दर्रे पर बचाव एवं सड़क बहाली अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह दर्रा भद्रवाह-चतरगला मार्ग पर है।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्कूल बस पलटी, छह छात्रों समेत 10 लोग घायल

कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल में मंगलवार को एक निजी स्कूल बस पलट गई जिससे छह छात्रों समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शिवनगर के पास लाहट-शिवनगर लिंक रोड पर हुए इस हादसे में छह बच्चे, दो शिक्षक, बस चालक और परिचालक घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने घायलों को बस से निकाला और उन्हें पालमपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर लगाया RJD को बर्बाद करने का आरोप, दी खुली चुनौती

रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहा कि वे खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाएं।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा और हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों व पार्टी की वर्तमान स्थिति से ही साफ है। जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई, उसने (तेजस्वी यादव), उसके आयातित गुरु (संजय यादव) और उस गुरु के गुर्गों ने लालू जी और पार्टी के प्रति समर्पित हर एक लालूवादी के दशकों के संघर्ष व प्रयासों को धो-पोंछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।"

रोहिणी आचार्य ने कहा, "सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं और आगे भी उठेंगे। अगर नैतिक साहस है, तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए। ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा है, ये साफ हो जाएगा।"

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

विपक्ष ने वीबी-जी राम जी और एसआईआर पर चर्चा की मांग की, सरकार ने कहा: ‘रिवर्स गियर’ में नहीं जा सकते

सरकार ने बुधवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की विपक्ष की मांग को मंगलवार को अस्वीकार कर दिया और कहा कि दोनों विषय पर पहले चर्चा हो चुकी है तथा अब ‘‘हम रिवर्स गियर में नहीं जा सकते।’’

बजट सत्र से एक दिन पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने इन दोनों विषयों पर चर्चा की मांग उठाई।

बैठक के दौरान, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और माकपा सांसद जॉन ब्रिटास सहित कई विपक्षी सदस्यों ने सत्र के लिए सरकारी कामकाज का एजेंडा सामने नहीं रखे जाने पर आपत्ति जताई, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि यह उचित समय पर किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि विपक्षी सदस्य मतदाता सूचियों के एसआईआर, मनरेगा योजना की जगह लाए गए विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ, विदेश नीति के मामले, वायु प्रदूषण, अर्थव्यवस्था की स्थिति, किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं।

बीते शीतकालीन सत्र के दौरान संसद द्वारा पारित विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम पर चर्चा के लिए विपक्ष की मांग पर मंत्री ने कहा, ‘‘एक बार जब कोई कानून देश के सामने आ जाता है, तो हमें उसका पालन करना होता है। हम रिवर्स गियर में वापस नहीं जा सकते।’’

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

अखिलेश यादव ने कहा- चुनाव आयोग SIR के बहाने NRC करके आम जनता को परेशान कर रहे हैं

अखिलेश यादव ने कहा, "पूरे देश में अगर बीजेपी से कोई मुकाबला कर रहा है तो यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं। यही मुकाबला करने से बीजेपी से मुकाबला किया जा सकता है... SIR ये पश्चिम-बंगाल के लिए लेकर आए हैं... चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें। पहली बार देखने को मिल रहा है कि चुनाव आयोग SIR के बहाने NRC करके आम जनता को परेशान कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा वोट काट दें..."

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों द्वारा ली जाने वाली फीस के रेगुलेशन से जुड़े विवाद की सुनवाई 2 फरवरी तक के लिए टाल दी है।

अहमदाबादः हंसोल गांव के पास प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

अहमदाबाद के हंसोल गांव के पास विकास परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से मना कर दिया. परियोजना के दूसरे चरण के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई चल रही थी जिसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई गई, लेकिन कोर्ट ने इन पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी. साथ ही अपने फैसले में कहा कि विकास और पर्यावरण को साथ-साथ चलना होगा काटे गए पेड़ जंगली थे और उनके पुन: उगने के लिए ज्यादा प्रयास की आवश्यकता नहीं होगी।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

"उन्होंने गांधीजी की मूर्ति के सामने बैठने का अधिकार खो दिया है', मनरेगा का नाम बदलने पर डीके शिवकुमार का मोदी पर हमला

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "उन्होंने गांधीजी की मूर्ति के सामने बैठने का अधिकार खो दिया है। उनमें कोई नैतिकता नहीं है। अब ऐसा लगता है कि वे दिल्ली में बैठकर तय करेंगे कि कौन कहाँ काम करेगा। वे पंचायतों और पंचायत सदस्यों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। अगर ठेकेदार कहीं काम कर रहे हैं, तो लोगों को वहाँ जाकर खुद काम करना चाहिए। केंद्र सरकार को MGNREGA योजना को फिर से शुरू करना चाहिए। हम हर पंचायत ऑफिस के सामने गांधीजी का नाम लगाएंगे।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस ने VB-G-RAM-G बिल के खिलाफ 'लोक भवन चलो' विरोध प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई।

उधमपुर में NH पर सड़क हादसा, CRPF के जवान समेत 4 की मौत, कई घायल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के खैरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान भी शामिल है। सीआरपीएफ का जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहा था और बस में सवार होकर उधमपुर की ओर आ रहा था। तभी खैरी इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में जवान समेत तीन अन्य लोगों की भी दुखद मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

हमें आपने बुलाया, तीसरी लाइन में बैठाया, यह विपक्ष का अपमान कर रहेः खड़गे

बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के बरेली में डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं।

'हम इस सस्पेंशन ऑर्डर के बारे में कोर्ट जाएंगे', बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बयान

बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा, "मैंने कल ही अपना इस्तीफा दे दिया था और यह मिलीभगत वाली साजिश कल डीएम के कैंप ऑफिस में फेल हो गई, जहां डीएम साहब को एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि इस 'पंडित' को यहीं बिठाकर रखा जाए और उसे पूरी रात यहीं से जाने न दिया जाए... मैंने बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी दीपक पांडे को फोन किया और उनसे मीडिया को बताने के लिए कहा कि मुझे बंधक बनाने का आदेश जारी किया गया है... जब उन्हें पता चला कि मीडिया को मुझे बंधक बनाने की साजिश के बारे में पता चल गया है, तो मुझे जाने दिया गया। यह एक मिलीभगत वाली साजिश थी जिसमें मैं एक बयान जारी करता और मुझे किसी और आरोप में सस्पेंड कर दिया जाता... हम इस सस्पेंशन ऑर्डर के बारे में कोर्ट जाएंगे, एक SIT बनाई जानी चाहिए और फोन पर हुई पूरी बातचीत की जांच होनी चाहिए... हम जल्द ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे..."

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में बर्फबारी के कारण श्रीनगर आने-जाने वाली आठ फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास एक जगह पर भारतीय सेना के जवान 81 MM मोर्टार सिस्टम के साथ ड्रिल कर रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

ताज़ी बर्फ की एक सफ़ेद चादर ने बारामूला को ढक लिया 

महाराष्ट्र - मुंबई के वडाला इलाके में भारी धुंध की एक परत छाई हुई है।

इस्तीफा भेजने वाले अलंकार अग्निहोत्री अब हुए सस्पेंड, बरेली सिटी मजिस्ट्रेट की जांच करेंगे कमिश्नर

यूपी सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को अब उनके इस्तीफे के बाद निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच की गई है. शासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. इस जांच की जिम्मेदारी बरेली मंडल के आयुक्त को सौंपी गई है. निलंबन अवधि के दौरान अलंकार अग्निहोत्री को केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. जांच पूरी होने तक उन्हें शामली जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध रखा जाएगा. इस संबंध में विशेष सचिव स्तर से आदेश जारी हुआ है.

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आगे बढ़ रहे तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दोपहर से रात तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। साथ ही बादल छाए रहने और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 Jan 2026, 7:54 AM IST