
हापुड़ जिले में हापुड़ देहात थानाक्षेत्र के काठीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह दो समुदायों के बीच सडक़ पर जमकर पथराव होने से करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार एक पक्ष/पीड़ित की तहरीर पर 14 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
ओडिशा के वन विभाग के अधिकारियों ने गंजाम जिले में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवींद्र कुमार परिदा के रूप में हुई है।
घुमुसर उत्तर मंडल के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हिमासु शेखर मोहंती ने बताया कि जगन्नाथ प्रसाद वन रेंज अंतर्गत केब्रिपल्ली गांव में अनुसूची-एक के पशु के शिकार में कथित तौर पर शामिल चार अन्य व्यक्ति वन कर्मचारियों द्वारा छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
झारखंड में पिछले 24 घंटों में विभिन्न हिस्सों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शुक्रवार को बरहेट-बड़हरवा मुख्य सड़क पर एक ऑटोरिक्शा और एक तेल टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक स्कूली छात्रा सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
बड़हरवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऑटोरिक्शा बरहेट से बड़हरवा जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई।
एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान समरा साह (30), रंदानी सोरेन (30) और स्कूली छात्रा शांति हेम्ब्रम (6) के रूप में हुई है।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक सरकारी कॉलेज की तीन छात्राओं पर रैगिंग और जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया जबकि एक प्रोफेसर के खिलाफ 19 वर्षीय युवती के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्रा की 26 दिसंबर को लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी और मृतका के पिता की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया।
मृतका के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि 18 सितंबर, 2025 को उनकी बेटी को तीन वरिष्ठ छात्राओं हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने पीटा था जबकि कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार ने उससे अश्लील हरकतें की थीं।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि मारपीट व उत्पीड़न के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के पर्यटन शहर मनाली में ताज़ा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया। पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर में दूषित जल पीने से हुई मौत और कई लोगों के बीमार होने के मामले में तीन जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। इस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने दो अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
हाई कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिकाओं के बाद सरकार की ओर से स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर निगम आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त को नोटिस जारी किया है। साथ ही, इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।
दरअसल, पिछले दिनों भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई है, जबकि प्रशासन सिर्फ चार लोगों की मौत स्वीकार रहा है। वहीं, मौतों का आंकड़ा स्थानीय लोग और राजनीतिक दल 14 से ज्यादा बता रहे हैं। सरकार की ओर से पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट के दौरान भी यह बात सामने लाई गई कि प्रशासन अभी भी सिर्फ चार लोगों की मौत बता रहा है।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
कर्नाटक में साइबर अपराधियों ने 72 वर्षीय एक सेवानिवृत्त अध्यापक को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे कथित तौर पर 1.61 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के मुंडगोड स्थित तिब्बती कालोनी में हुई।
बृहस्पतिवार को जिला पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक, पलडेन (72) को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल की और खुद को महाराष्ट्र में कोलाबा का थाना का निरीक्षक बताया।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार दर्ज किया गया है। कल जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 था, वहीं आज शाम 4 बजे यह घटकर 236 हो गया, जो साफ तौर पर बेहतर स्थिति को दर्शाता है। हवा की गुणवत्ता में आई इस गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने बड़ा फैसला लिया है। समिति ने पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP के स्टेज-III के तहत लागू सभी पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया है।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "ये लोग (BJP) यह कहकर बंगाल को बदनाम करते हैं कि यह रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से भरा हुआ है। जब मैंने ज्ञानेश कुमार से पूछा कि चुनावी लिस्ट से कितने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को हटाया गया है, तो वह मुझ पर उंगली उठाने लगे। मैंने उनसे कहा, 'अपनी उंगली नीचे करो - तुम नॉमिनेटेड हो और मैं इलेक्टेड।' यहां लोग मर रहे हैं और ज्ञानेश उम्मीद कर रहे हैं कि हम उनसे फूल लेकर मिलने जाएंगे। यह TMC है। इस बार मैं दिल्ली गया था, अगली बार ममता बनर्जी जाएंगी। तब तुम क्या करोगे? यह चुनाव सिर्फ उन्हें हराने के लिए नहीं, बल्कि इन 'बंगला-विरोधी' लोगों को सबक सिखाने के लिए है..."
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पाने से मौतों के मामले में राज्य सरकार ने अपर आयुक्त को इंदौर से तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है। सीएम के पोस्ट के अनुसार इंदौर नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सीएम ने लिखा कि आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी चर्चा की।
उन्होंने लिखा कि इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकारियों ने हसनगंज इलाके में निरालानगर के पास रेलवे लाइन के 2 किलोमीटर लंबे हिस्से पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। RPF, स्थानीय पुलिस और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने अब तक 100 से ज़्यादा अस्थायी झोपड़ियों को हटाया है।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले में नर्मदा नदी के किनारे फूड पॉइजनिंग से कम से कम 200 तोतों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में बड़वाह इलाके में नदी किनारे एक पुल के पास तोतों के शव मिले हैं, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बर्ड फ्लू नहीं बताई गई है।
जिला वन्यजीव वार्डन टोनी शर्मा ने कहा कि बचाव अभियान के दौरान कुछ तोते ज़िंदा थे, लेकिन खाने में जहर इतना ज्यादा था कि वे थोड़ी देर बाद मर गए।
बर्ड फ्लू के डर से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पशु चिकित्सकों की जांच में इन्फेक्शन का कोई निशान नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने पुल के पास खाना खिलाने पर रोक लगा दी है और सख़्ती से पालन के लिए मौके पर स्टाफ तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि पक्षियों के अंदरूनी अंगों के सैंपल आगे की जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में भागीरथपुरा के बीजेपी पार्षद कमल बाघेला ने प्रशासन और सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है।
'एबीपी न्यूज़' की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल बाघेला ने बताया कि उन्होंने दूषित पानी की समस्या को लेकर तीन साल पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय भी इलाके में लोगों को गंदा और बदबूदार पानी मिल रहा था। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी पार्षद ने कहा कि सिर्फ मौखिक ही नहीं, बल्कि करीब 6 महीने पहले उन्होंने लिखित में भी संबंधित विभागों को शिकायत दी थी। शिकायत में चेतावनी दी गई थी कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद अधिकारियों ने की कदम नहीं उठाया।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नए साल के दिन तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर मचाने से मना करने पर नाबालिगों के एक समूह के साथ हुए विवाद में 50 वर्षीय दर्जी की छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान शास्त्री नगर इलाके में दर्जी का काम करने वाले बिहारी लाल के रूप में हुई है। यह घटना एक जनवरी को हुई थी। पुलिस सूत्र ने बताया कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब बिहारी लाल ने नाबालिगों के समूह को शोर मचाने और तेज आवाज में संगीत बजाने से टोका।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
दिल्ली की नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 जनवरी के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3 जनवरी के लिए भी घने कोहरा का येलो अलर्ट है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग की ओर से साल के पहले बारिश का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, बारिश नहीं हुई, लेकिन सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 386 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Jan 2026, 7:54 AM IST