कोरोना वायरसके चलते अमेरिका ने टूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड से भी आवागमन बंद कर दिया है। अमेरिका इसे पहले यूरोप के बाकी देशों के साथ आवागमन को बंद कर चुका है
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
गृह मंत्रालय के मुताबिक आज रात 12 बजे से भारत-नेपाल, भारत-बांग्लादेश, भारत-म्यांमार और भारत-भूटान सीमा पर इमिग्रेशन चेक पोस्ट से यात्रियों के आवागमन पर रोक लगाई। पाकिस्तान से लगी चेक पोस्ट पर कल रात से रोक लगेगी
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
भारतीय रेलवे ने सभी कोरोना रोकने के लिए ट्रेनों से खिड़कियों के पर्दे और कंबल हटाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा है कि ट्रेनों की खिड़कियों के पर्दे और कंबल हर यात्रा के बाद नहीं धोए जाते हैं ऐसे में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सभी ट्रेनों की खिड़कियों के पर्दे और कंबल हटाने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपना कंबल लाने का अनुरोध किया है
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है। इससे पहले मोदी सरकार ने कोरोना वायरस से मौत होने पर स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड से मृतकों के परिजनों को 4 लाख की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था। आजतक के मुतबाकि भारत सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव कुमार जिंदल ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड के तहत कोरोना वायरस के इलाज में होने वाले खर्च को दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब अगर कोई कोरोना वायरस की चपेट में आता है, तो उसके आइसोलेशन और जांच से लेकर इलाज तक में होने वाला खर्च ही सरकार देगी। स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड से धनराशि देने का फैसला भी राज्य सरकार करेगी।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में 24-25 फरवरी को हुई हिंसा मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारियों और हिरासत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने हिंसा के इन्हीं मामलों में पांच और लोगों को हिरासत में ले लिया। एसआईटी के एक अफसर ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "फिरोज, अनस, जावेद, गुलफाम और शुएब को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से ही ये पांचों फरार थे। अभी इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। इन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इन्हें संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। पूछताछ चल रही है। उम्मीद है इनकी मदद से हम इनके वांछित साथियों तक पहुंच सकें।"
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
यहां के एक निजी अस्पताल से शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण के चार संदिग्धों के भाग जाने के बाद नागपुर में खलबली मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी। चार फरार संदिग्धों में से तीन बाद में माया अस्पताल में लौट आए। वे इसी अस्पताल में कुछ दिनों से निगरानी में रखे गए थे। एक फरार संदिग्ध की खोज अभी जारी है। चिंतित स्वास्थ्य अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जिले में अब तक 19 संदिग्धों के परीक्षण पॉजिटिव पाए गए हैं। फरार संदिग्धों के परीक्षण में एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अन्य तीन की जांच जारी है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने बताया कि मोबाइल फोन पर जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया गया। कुछ खास पार्ट्स पर भी जीएसटी 18 फीसदी किया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव ने बताया कि देश भर में कोरोना वायरस के कुल 84 सकारात्मक मामले सामने आए हैं।10 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 84 मामले सामने आए हैं।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
दिल्ली हिंसा मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हिंसा में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या हो गई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब, अनस के रूप में की गई है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
तेलंगाना स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई है। संदिग्ध मरीज हाल ही में इटली की यात्रा से लौटा था। वह अभी हैदराबाद के एक राजकीय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायारस को देखते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने फैसला लिया है कि ऑल हीरो आई-लीग मैचों को रद्द किया जाएगा। जो 15 मार्च से शुरु होने वाला था। इसके अलावा, सभी हीरो 2 डिविजन, हीरो यूथ लीग, गोल्डन बेबी लीग और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित बनाने का फैसला वहां के लोगों का अपमान है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। इसे फिर से राज्य घोषित किया जाना चाहिए।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
श्रीनगर में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को प्रगति करनी है तो श्रीनगर में नजरबंदी के तहत सभी राजनीतिक नेताओं को रिहा करना होगा। जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने चाहिए।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडिया को संबोधित होते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं 7 महीने के बाद फारूक अब्दुल्ला से मिला। उन्हें इन सभी महीनों में नजरबंद रखा गया था। लेकिन इतने महीने इन्हें नजरबंद क्यों रखा गया, वजह साफ नहीं है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले शख्स के परिवार को 4 लाख रुपये सहायता राशि के रूप में देगी। इसमें मरीजों की देखरेख करनेवाले लोग भी शामिल हैं।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। सभी राज्य सरकारें अब इससे लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस के चलते गोवा में भी स्कूल, कॉलेज, कसीनो, डिस्को, क्रूज आदि 31 मार्च तक बंद। हालांकि, एसएससी, एचएसएससी के पेपर तय शेड्यूल पर होंगे। लेकिन सभी मॉल, होटल और रेस्टारेंट खुले रहेंगे।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना के खौफ के चलते पश्चिम बंगाल में भी सरकारी, प्राइवेट शिक्षण संस्थान बंद। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मदरसे, शिशु शिक्षा केंद्र, माध्यमिक शिक्षा केंद्र सभी 16 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन बोर्ड एग्जाम तय शेड्यूल पर होंगे।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, “जिस हिसाब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही है, उस हिसाब से हमारे देश में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी-सीएनजी की कीमतें कम होनी चाहिए। लेकिन, बीजेपी सरकार कीमतें कम करने के बजाय खुद मुनाफा कमा रही है और जनता को फायदा नहीं दे रही।”
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
उन्होंने कहा, “जून-जुलाई 2004 में कच्चे तेल का मूल्य $35 प्रति बैरल था, तब दिल्ली में डीजल ₹22.74 / लीटर; पेट्रोल का ₹35.71 / लीटर; LPG ₹281.60 प्रति सिलेंडर था। आज कच्चे तेल की इसी कीमत पर डीजल ₹62.81 / लीटर; ₹70.04 / लीटर और LPG ₹858 प्रति सिलेंडर है।”
उन्होंने आगे कहा, “पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹3, रोड सेस ₹1 बढ़ाया है। सरकार को इससे एक साल में ₹40,000 करोड़ का मुनाफा होगा। पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य नीलेश शाह का कहना है कि कच्चे तेल के मूल्य में कमी से सरकार को ₹3.4 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ है।” उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ये सरकार जनता का ध्यान रखने और महंगाई कम करने के विषय में कुछ नहीं कर रही। 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹9.48 प्रति लीटर था, अब ₹22.98 हो गया। डीजल पर ₹3.56 था, अब ₹18.33 हो गया है। ये बेहद दुख की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि इससे किसानों, ट्रांसपोर्टर को बहुत नुकसान है। आम जनता की जेब पर इसका भारी बोझ पड़ रहा है। बाइक/कार चलाने वालों से सरकार फालतू पैसा वसूल रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार से हामरी तीन मांगें है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
नजरबंदी खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। बता दें कि उमर अब्दुल्ला को हरि निवास में नजरबंद रखा गया है और ये मुलाकात वहीं पर हुई है। वहीं फारूक अब्दुल्ला को 5 अगस्त को 370 हटाए जाने के बाद से उनके घर में नजरबंद रखा गया था। उन्हें शुक्रवार को रिहा किया गया।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोरोना के 15 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती इन मरीजों के कारण सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही आदेश दिया है कि सभी डॉक्टर और स्टॉफ अपने अपने ड्यूटी पर पहुंचे।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि N95 मास्क सिर्फ उनको यूज करना चाहिए जिनमें लक्षण दिखे हों या मरीज की देखरेख कर रहे हों। मास्क और सैनिटाइजर की कीमत बढ़ानेवाले लोगों पर ऐक्शन के लिए उन्होंने टीम भी बना दी है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
महाराष्ट्र के अलिबाग में आज एक नाव पलट गई। हालांकि, उसमें सवार सभी 88 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
श्रीनगर में नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से मिले। यह मुलाकात हुई उस जगह जहां उन्हें नजरबंद किया गया है। बता दें कि फारूक को शुक्रवार को नजरबंदी से रिहा किया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस के खौफ के चलते सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, प्ले वे स्कूल बंद। सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि सब 31 मार्च तक बंद रहेगा।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ जेपी मिश्रा ने जानारी देते हुए कहा कि रेलवे ने कोरोना वायरस को देखते हुए (एसी) टायर I, II और III ट्रेन के डिब्बों में कंबल हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कई स्टेशनों पर ट्रेनों के शौचालयों को धोने की व्यवस्था की गई है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस के चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी क्रिकेट मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
बेंगलुरु में कोरोना वायरस के चलते शहर के मॉल को बंद कर दिया गया है। राज्य में अगले सप्ताह तक सभी मॉल, थिएटर, नाइट क्लब, पब और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
बिहार के पटना जंक्शन पर कोरोना वायरस के लिए एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। डॉ श्यामल दास ने बताया, “यह सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ 10-बेड वाला वार्ड है। नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और एक नियंत्रण है।”
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
दिल्ली में लोगों को मास्क मिलने में दिक्कत हो रही है। मेडिकल स्टोर वाले N95 मास्क नहीं बेच रहे। उनका कहना है कि थोक व्यापारी ज्यादा में बेच रहे हैं। फिर अगर वे आगे ज्यादा में बेचते हैं तो ग्राहक उनसे लड़ते हैं।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
नगालैंड में निर्देश जारी कर कहा गया है कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस को देखते हुए इन्फोसिस ने बेंगलुरु में मौजूद अपने ऑफिस को खाली किया। ऐसा सावधानी बरतते हुए किया गया है। बताया गया कि उनका एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आया था।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना का भारत में एक और नया मामला सामने आया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि अब कुल मामले 83 हो गए हैं।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
भारतमें कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 83 लोग इसकी चपेट में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र के नागपुर में अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज अस्पताल से कहीं भाग गए हैं। देर रात हुई इस घटना के बाद शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मरीजों की तलाश जारी है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोराना के बीच केरल में बर्ड फ्लू की आहट की खबर है। फ्लू के केंद्र से एक किलोमीटर तक के इलाके के सभी मुर्गा-मुर्गियों को मारने का आदेश दिया गया। यह फ्लू पैरापनानगड़ी में मिला है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना के खौफ के चलते ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को तुरंत देश लौट जाने को कहा गया है। वनडे सीरीज के बाकी दो मैच और तीन टी 20 मैच अगले नोटिस तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस से बचने के लिए दिल्ली में तिहाड़ जेल प्रशासन ने डेढ़ हजार से ज्यादा कैदियों की स्क्रीनिंग की। कोरोना वायरस से बचने के लिए तिहाड़ जेल ने 8 आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। विदेशों से भारत आते वक्त पकड़े गए कैदियों को सबसे अलग रखा जाता है। जांच में सामान्य पाए जाने के बाद ही जेल में शिफ्ट किया जाता है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र के नागपुर में सभी सिनेमाघरों, जिमों, स्विमिंग पूलों और सार्वजनिक उद्यानों को 30 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
जम्मू कश्मीर की नई बनी 'अपनी पार्टी' के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी आज पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलेंगे। इस पार्टी को बीजेपी की बी टीम कहा जाता रहा है। लेकिन बीजेपी खुले तौर पर ऐसा होने से इनकार करती रही है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने से भारी तबाही की खबर है। खबरों के मुताबिक, 28 लोगों कीमौत हो चुकी है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
मोदी सरकार में महंगाई की एक और मार पड़ी है। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के चेनानी में भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
पुणे पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के लिए प्रियदर्शनी निकल्जे (छोटा राजन की भतीजी) सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
उत्तराखंड में कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 18 मार्च को होने वाले "विकास के तीन साल बातें कम-काम ज्यादा" कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा फैसला लिया। कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं थियेटर आदि को 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में आयोजित होने वाले म्यूजिक इन द पार्क तथा नाटक मंचन जैसे कार्यक्रम भी स्थगित रहेंगे।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
क्राइस्टचर्च हमले को कल एक साल पूरा हो जाएगा। इसके लिए न्यूजीलैंड में एक कार्यक्रम रखा गया था। कोरोना के चलते उसे कैंसल किया गया। मस्जिदों में हुए उन हमलों में 51 जान गई थी।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस के चलते इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी दिल्ली) ने 31 मार्च 2020 तक क्लासेज, परीक्षाएं और सार्वजनिक समारोहों को स्थगित करने के आदेश दिए थे। अब देर शाम जारी नये आदेश के अनुसार स्टूडेंट्स से 15 मार्च रविवार तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए हैं।
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Mar 2020, 8:07 AM IST