नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पुष्टि की है किजिस संसदीय समिति की बैठक में दुष्यंत सिंह शामिल हुए थे, उस बैठक में हिस्सा लेनेवाले मंत्रालय के सभी अधिकारी सेल्फ क्वारेंटाइन में चले गए हैं
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
समाचार एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक इटली में कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इटली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4000 के पार हो गया है
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। उन्होंने यह फैसला बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के कोरोना पीड़ित गायिका कनिका कपूर की ओर से दी गई पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद लिया है। कनिका से मिलने के बाद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति से मिले थे। राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुसरण राष्ट्रपति भी करेंगे। राष्ट्रपति ने अगले आदेश तक अपने सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। इस बीच दुष्यंत सिंह के साथ किसी न किसी कार्यक्रम में रहे सांसद और अन्य लोग भी अपने आपको अलग-थलग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह अपनी मां और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ रविवार को लखनऊ में कनिका कपूर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कनिका के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। अलबत्ता, कनिका जिन-जिन लोगों से मिली हैं, उन लोगों की सघन जांच-पड़ताल की जाएगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
सिंगर कनिका कपूर की सभी पार्टियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी लखनऊ इसकी जांच करेंगे और रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपेंगे।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
भारतीय रेलवे ने कहा कि 21/22 मार्च आधी रात से 22 मार्च 2200 बजे के बीच शुरू होने वाली यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी। हालांकि, इससे पहले दिन 0700 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को गंतव्यों तक जाने की अनुमति होगी।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोवा चुनाव आयोग ने जिला पंचायत चुनाव पर रोक लगाई।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा जिले से दो COVID 19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
भीलवाड़ा कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने कहा कि भीलवाड़ा में विभिन्न स्थानों पर आइसोलेशन वार्ड में 28 लोगों में से 6 व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए, 11 के नतीजे नेगिटिव पाए गए हैं।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव देखते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि हम बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के तहत लोगों को तीन महीने का राशन दे रहे हैं। जो उनके लिए जरूरी है, हम कर रहे हैं।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। जय प्रताप सिंह सिंह लखनऊ में कनिका के साथ पार्टी में मौजूद थे।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
सीएम कार्यालय के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2 अप्रैल तक सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की अपील की।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
सीएम उद्धव ठाकरे के बयान के बाद नागपुर में दुकानें बंद। सीएम ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पुणे, मुंबई, नागपुर और पिंपरी चिंचवड में बंदी का ऐलान किया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 230 हो गए हैं। इनमें से 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर लखनऊ, नोएडा और कानपुर को सैनिटाइज करने का फैसला किया।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा से जुड़े एक और मामले में गिरफ्तार होने के बाद निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, गुजरात सरकार: गुजरात में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7 (अहमदाबाद -3, वडोदरा -2, सूरत -1, राजकोट -1) हो गई है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम दिल्ली के तीनों दिल्ली हाट को बंद कर रहे हैं, जो आईएनए, पीतमपुरा और जनकपुरी में दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। हम पर्यटन विभाग की होहो बस सेवाएं भी बंद कर रहे हैं।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर रक्षा मंत्रालय के नोडल अधिकारी ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बल जैसलमेर, विजाग, जोधपुर और गोरखपुर में 900-1000 लोगों के लिए क्वारंटाइन सुविधाओं के साथ तैयार हैं। कभी भी शॉर्ट नोटिस में भी क्षमता बढ़ सकती है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह पूरे परिवार के साथ सेल्फ आईसोलेशन में चले गए है। उन्होंने बताया कि वह सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
राजास्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, “लखनऊ में रहते हुए मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ रात्रि भोज में हिस्सा लिया था। कनिका जो दुर्भाग्यवश पॉजिटिव आई हैं, वह भी एक अतिथि थी। सावधानी के लिए मेरे बेटे और मैंने तुरंत खुद को क्वारंटाइन किया है। हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस के मुद्दे पर प्रेस से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक 206 मामले सामने आए हैं। 6,700 लोगों की निगरानी की जा रही है। चार मौतें हुईं है, मरने वाले सभी लोग 64 साल से अधिक उम्र के थे।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर प्रेस से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा “मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि हमारे टोल फ्री नंबर 1075 का उपयोग करें, इसके माध्यम से सही जानकारी लें और गलत अफवाहों से बचें।”
लव अग्रवाल ने बताया कि आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खुर्रम नगर के इलाके में अस्पतालों, फार्मासिस्ट, मेडिकल स्टोर, पैथोलैब और अन्य आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित सामग्री को छोड़कर सभी कार्यालय, संस्थान 23 मार्च तक बंद रहेंगे। यहां आज गायिका कनिका कपूर सहित कोरोनो वायरस के 4 मामले सामने आए हैं।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए लखनऊ में 6 अस्पतालों को नामित किया है, जिसमें लोक बंधु अस्पताल, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान शामिल हैं।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस के चलते 'जनता कर्फ्यू' को देखते हुए दिल्ली में 22 मार्च को मेट्रो बंद रहेगी। DMRC इन इस बात का ऐलान किया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कर्नाटक के मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा, “अब तक राज्य में 15 लोग कोरोना से ग्रस्त मिले हैं। इनमें से दो रोगी ठीक हो चुके हैं, जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
करोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में देशी-विदेशी सैलनियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इससे पुलिस ने बयान जारी कर लोगों को घरों में रहने की अपील की थी।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “मुझे पिछले 4 दिनों से फ्लू के लक्षण थे, मैंने जब टेस्ट कराया तो कोरोना वायरस पॉजिटिव आया। मैं और मेरा परिवार क्वारंटाइन में हैं और सभी चिकित्सा सलाह मान रहे हैं।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस को रोकने के लिए लद्दाख प्रशासन ने फैसला किया है कि यहां किसी कमर्शल फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होगी।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, सभी छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया जाना है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, नागपुर में 31 मार्च 2020 तक सभी दुकानें (जरूरी के अलावा) और ऑफिस बंद रहेंगे।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए हम सभी मॉल (उनमें किराना, फार्मेसी और सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद करने का फैसला लिया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
मुंबई की एक अदालत ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 2 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
भोपाल में राज्यपाल से मिलकर कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैंने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए इस्तीफा दिया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों सहित 18 कंपनियों को देश में कोरोना वायरस टेस्ट के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया से लाइसेंस मिला है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
भारत में चीन के राजदूत ने कहा है कि आज चीन की तरफ से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके 10 देशों को कोरोना वायरस से लड़ने के बारे में बताया जाएगा।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों समेत 18 कंपनियों को देश में कोरोना वायरस परीक्षण करने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से टेस्ट लाइसेंस मिल गया है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने जनता से घर पर रहने की अपील की है। पुलिस ने जनता से कहा कि हम आपके लिए काम कर रहे हैं। आप कृपया हमारे लिए घर पर रहकर काम कीजिए।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध युवक द्वार की गई खुदकुशी का मुद्दा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सदन में गृह राज्य मंत्री से पूछा कि आखिर युवक ने खुदकुशी क्यों की। कांग्रेस सांसद ने कहा कि खुदकुशी के कई घंटों बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। गौरतलब है कि एक युवक ने सफदरजंग अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यह युवक सिडनी से लौटा था। युवक की अभी रिपोर्ट आनी बाकी थी
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। कमलनाथ ने भोपाल में प्रेस से बात की। उन्होंने कहा “विधानसभा में कांग्रेस की सबसे ज्यादा सीटें आई थीं। लगभग 15 महीनों में मेरी यह कोशिश थी कि मैं प्रदेश की तस्वीर बदलूं। हमेशा मेरा विकास में विश्वास रहा है। मुझे जनता ने पांच साल का मौका दिया था। प्रदेश को सही रास्ते पर लाने के लिए जनता ने कांग्रेस को मौका दिया था। बीजेपी को 15 साल मिले, मुझे 15 महीने मिले, जिसमें से ढाई महीने लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता भी लगे। इन दिनों में जनता गवाह है कि बीजेपी को जनता के लिए मेरे द्वारा किए गए विकास के काम पसंद नहीं आए।”
कमलनाथ ने कहा, “हमारे 22 विधायकों को प्रलोभन देकर बीजेपी ने बंधक बनाने का काम किया। इस बात को देश की जनता ने भी देखा है। करोड़ों रुपये खर्च कर यह खेल खेला गया। बीजेपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है। प्रदेश की जनता के साथ इन लोभियों और इन बागियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनत के साथ विश्वासघात किया गया है।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस के चलते बाजारों में जरूरी सामान के दामों में वृद्धि का मुद्दा विपक्ष ने लोकसभा में उठाया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है, लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में नारेबाजी की।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “मैंने प्रधानमंत्री द्वारा कल किए गए घोषणाओं के लिए अपना समर्थन दिया है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि पीएम के पास कठिन सामाजिक और आर्थिक उपायों के साथ आने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
देश में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर में इटली के नागरिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कोरोना से देश में अब मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
सीपीआईएम के सांसद एएम आरिफ ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिसमें राष्ट्रपति से रंजन गोगोई (पूर्व सीजेआई) के नामांकन को राज्यसभा में रद्द करने का अनुरोध करने की मांग की गई है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
तिहाड़ जेल के महानिदेशक ने बताया, “दोषी मुकेश और विनय ने रात का भोजन किया और अक्षय ने केवल चाय पी। विनय थोड़ा रोया लेकिन, सभी 4 अपराधी शांत थे। अदालत के आदेशों पर उन्हें लगातार अपडेट किया गया। अगर उनके परिवार शव मांगते हैं तो उन्हें सौंप दिया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार करना हमारा कर्तव्य है।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों को अस्थायी रूप से 22 मार्च से 29 मार्च तक निलंबित कर दिया जाएगा।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि लखनऊ में चार और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
फांसी से पहले निर्भया के दोषियों ने आखिरी इच्छा जाहिर नहीं की। इस बात की जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दी है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
नेपाल के मुताबिक, कोरोना वायरस को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर भारत से आने वाले लोगों की बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभाव का आकलन करने और फीडबैक लेने के लिए पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, नागरिक उड्डयन, एमएसएमई और पर्यटन मंत्रियों से मुलाकात करेंगी।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
निर्भया के दोषियों को फांसी देने पर महाराष्ट्र मंत्री
नवाब मलिक ने कहा, “7 साल बाद निर्भया को न्याय मिला, जितनी देरी होती है, लोगों को लगता है कि इंसाफ नहीं मिला। जरूरत है कि ऐसे मामले में कानून में बदलाव हो और जल्द से जल्द सजा का प्रबंध किया जाए। महाराष्ट्र में सरकार इस तरह के कानून लाने का विचार कर रही है।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
निर्भया के दोषियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में रखा गया है। जेल मैनुअल और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद दोषियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह ने बाजार में जरूरी वस्तुओं की कमी और कोरोना वायरस की वजह से दुकानदारों द्वारा अवैध जमाखोरी को लेकर लोकसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
निर्भया के दोषियों को फांसी होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “इससे संदेश जाएगा कि अगर आप इस तरह के जघन्य अपराध करेंगे तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोगों को विश्वास नहीं था कि ऐसा हो सकता है। आज इन्हें फांसी हो गई तो जो भी ऐसे अपराधी हैं उनको डर लगेगा।”
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दोषियों के शवों को दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भेजे जाने के बाद तिहाड़ जेल में लॉकडॉउन खत्म कर दिया गया है। सभी जेलों के लॉकअप को खोल दिया गया है। जेल के अंदर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही तमिलनाडु पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद निर्भया के पिता ने कहा, "आज हमारी जीत हुई और यह मीडिया, समाज, दिल्ली पुलिस की वजह से हुआ। आप मेरी मुस्कान से समझ सकते हैं कि मेरे दिल के अंदर क्या है।"
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद निर्भया के गांव बलिया में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग लगाकर जश्न मनाया।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि निर्भया की आत्मा को आखिरकार अब शांति मिलेगी, क्योंकि उसे अब न्याय मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से कानूनी व्यवस्था की खामियों का पता चला है। निर्भया के दोषियों को शुक्रवार तड़के तिहाड़ जेल में दी गई फांसी के बाद शर्मा ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए अपनी बातें रखी।
उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि निर्भया की आत्मा को आखिरकार शांति मिलेगी, क्योंकि उसे न्याय मिला है। उसके माता-पिता ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अपनी बेटी के लिए निर्विवाद रूप से न्याय की यह लड़ाई जीती। चार लोगों को आखिरकार दोषी ठहराया गया और एक युवा मेडिकल छात्रा पर हुए बर्बर अपराध के लिए फांसी दी गई।"
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल भेज दिया गया है। डॉ. बीएन मिश्रा की अगुवाई में 5 डॉक्टरों का मेडिकल पैनल आटॉप्सी करेगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Mar 2020, 7:47 AM IST