हालात

लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी बोलीं- यह बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार को हराने का चुनाव है

प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘‘प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।"

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लोगों से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

Published: undefined

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘‘प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें।"

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए 18.5 लाख अधिकारियों द्वारा संचालित 1.85 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined