मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों ने सीएम कमलनाथ द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया है। अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा। कमलनाथ ने कहा है कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने वालों को नाकाम किया जाएगा।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक अस्पताल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति जख्मी भी हुआ है
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सीएए विरोधियों से वसूली के होर्डिंग्स पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। सरकार होली के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायरकरेगी।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
उत्तर प्रदेश की सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी जिसमें उसे सीएए-विरोधी विरोध-प्रदर्शनों में नामजद बनाए गए लोंगों के होर्डिंग्स को फौरन हटाने को कहा गया है। खबरों के मुताबिक राज्य सरकार होली के बाद अपील दायर करेगी।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार निलंबित आम आदमी पार्टी नेता ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शाह आलम को शरण देने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कर्नाटक में मिले कोरोना पीड़ित मरीज के बारे में राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री ने बताया है कि कुल 2666 लोगों के उस व्यक्ति के संपर्क में रहने की आशंका है। इन सभी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन इलाके में अब 12वीं की परीक्षाएं 31 मार्च को शुरू होंगी और 14 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मार्च को शुरू होंगी और 30 मार्च को खत्म होंगी।” सीबीएसई ने इस इलाके में 29 फरवरी तक परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कर्नाटक में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज की हालत अब स्थिर है। राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने बताया कि मरीज के बीवी-बच्चे के साथ ही अमेरिका से लौटने के दौरान उसके सहयात्री रहे शख्स को भी निगरानी में रखा गया है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
भारतीय वायु सेना का C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए हिंडन एयरबेस से उड़ान भरेगा। यह विमान रात में 2.30 बजे ईरान में लैंड करेंगा और 4.30 बजे वापसी की उड़ान भरकर सुबह 9.30 बजे भारत पहुंचेगा।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सीबीएसई ने दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाकों के बोर्ड एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 31 मार्च से और 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च से होंगी।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कतर ने नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रकोप से बचने के लिए एहतियात के तौर पर भारत और अन्य 13 देशों के नागरिकों पर अस्थायी रूप से अपने देश में आने पर पाबंदी लगा दी है। भारत के अलावा यह प्रतिबंध चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर लागू होगा। कतर ने इटली से आने-जाने वाली उड़ानों पर भी रोक लगा दी है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी बस डिपो में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी बसों के अंदर डिसइनफेक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीटीसी और क्लस्टर की बसों में को रोना के संक्रमण को रोकने के लिए बसों के अंदर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सरकार के सूत्रों के मुताबिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 37 शहरों मे सेना 5440 लोगों की क्षमता वाले क्वैरंटाइन और 120 लोगों की क्षमता वाले आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जाएंगे। साथ ही आईटीबीपी सीएपीफ के लोगों को प्रशिक्षण देगा।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सीबीआई ने यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों राखी, राधा और रौशनी के साथ डीएचएफएल के चेयरमैन कपिल वाधवान और आरकेडब्लयू डिवेलपर्स के डायरेक्टर राजेश कुमार वाधवान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
पटियाला हाउस कोर्ट ने दानिश (सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रॉपेगैंडा फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था) को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह पीएफआई का सदस्य है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा कि हम पहले दिन से दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर बहस करने से बच रही है। कारण बिल्कुल साफ है कि ये सरकार दोषी है। हम दिल्ली हिंसा का मुद्दा संसद में उठाएंगे।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कोरोना वायरस की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। यात्रा के तीन दिन पहले तक यात्रा की तारीख बदलने पर अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। यह सुविधा 12 मार्च से 31 मार्च तक लागू होगी।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा ने अपने वकील एपी सिंह के जरिए दिल्ली एलजी से मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। वकील एपी सिंह ने सीआरपीसी की धारा 432, 433 के तहत मौत की सजा निलंबित करने के लिए एक याचिका दायर की है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
ईरान में कोरोना वायरस की वजह से 43 और लोगों की मौत हो गई है। अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 237 हो गई है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा से जुड़ी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने के बाद कमेटी के सदस्यों ने प्रेस से बात की। प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा, “दंगों में 53 लोगों की मौत हुई। 200 लोग घायल हुए और दो हजार से ज्यादा लोग अब तक गिरफ्तार किए गए हैं।”
मुकुल वासनिक ने आगे कहा, “रात बे रात पुलिस लोगों के घरों पर पहुंच रही है। लोगों को पुलिस उठा रही है, जिनका नाम एफआईआर में शामिल हैं उन्हें भी उठा रही है, जिनके नाम शामिल नहीं हैं उन्हें भी पकड़ा जा रहा है।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “हिंसा में जो देखने को मिला वह बेहद भयावह है। दुर्भाग्या की बात यह है कि धर्म के नाम पर बीजेपी हमेशा राजनीति करती आ रही है। हमने हिंसा प्रभावित इलाकों में लोगों से मुलकात की। ऐसा लगता है कि धर्म की राजनीति का इस हिंसा के पीछे हाथ है। बीजेपी के नेताओं ने लगातार भड़काऊ बयान दिए। इनमें अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा शामिल हैं। इन नेताओं पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए।”
मुकुल वासनिक ने कहा, “देश में जो मौजूदा स्थिति है, जैसे बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, किसानों की खुदकुशी और देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था समेत कई ऐसी चीजें जिसे छिपाने के लिए भी इस हिंसा को भड़काने के पीछे मकसद रहा होगा। ऐसा हमारा मानना है। ऐसे में हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई ने एबीवीपी को हरा दिया है। एनएसयूआई ने 8 में से 6 सीटों पर कब्जा जमाया है।
एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने ट्वीट कर कहा, “होली पर मोदी जी के घर पर चढ़ा एनएसयूआई का रंग। गुजरात यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का परचम 8 में से 6 सेनेट सदस्य सीटों पर एनएसयूआई का कब्जा। छात्रों ने बीजेपी की विचारधारा को नकार कर विविधता में एकता वाले संगठित भारत को चुना हैं।”
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कोरोना वायरस पर दिल्ली के निर्माण भवन में बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, “दिल्ली सरकार को आगाह करने के लिए आज कि यह मीटिंग थी कि अगर मामले बढ़ते हैं तो उसके लिए हम पहले ही तैयारी करके रखें। हम सब प्रकार की तैयारियां कर रहे हैं।”
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली के निर्माण भवन में कोरोना वायरस पर बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
इलाहाबाद हाई कोर्ट से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, लखनऊ हिंसा के आरोपियों के जो पोस्टर शहर में प्रशासन ने लगाए गए थे उन्हें अब हटाना पड़ेगा।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
शरद पवार, एचडी देवगौड़ा, सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी, डी राजा, मनोज कुमार, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी समेत कई नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर जम्मू-कश्मीर में हिरासत में रखे गए राजनीतिक दलों के नेताओं को तुरंत मोदी सरकार से रिहा करने की मांग की है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अधिकरी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आलम से पूछताछ कर रही है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
होली से पहले शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। सुबह से ही बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 2300 अंक गिर गया है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक चल रही है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सी.विजयभास्कर ने कहा, “जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थई उसकी हालत अब स्थिर है और उसे बुखार नहीं है। आइसोलेशन वार्ड में उसकी निगरानी की जा रही है।”
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने फुलवारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर एक अस्थायी मेडिकल कैंप तैयार किया है। कैंप में बांग्लादेश, भूटान और नेपाल से भारत आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
पाकिस्तान ने आज दोपहर करीब 12.15 बजे पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
होली से पहले शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। सुबह से ही बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स दो हजार अंक गिर गया है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने ईरान में फंसे छात्रों के परिजनों से मुलाकात की।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
केंद्रीय जांच ब्यूरो यस बैंक के संस्थापकराणा कपूर के खिलाफ एक मामले के संबंध में मुंबई में सात स्थानों पर तलाशी कर रहीहै।
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने दी है। दोपहर 3 बजे फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य प्रेस कांफ्रेंस कर इस बार में जानकारी देंगे।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य के डिप्टी सीएम ओ.पन्नीरसेल्वम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सीबीआई यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ एक मामले के संबंध में मुंबई में सात स्थानों पर तलाशी कर रही है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के अब तक कुल 42 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
बिहार में जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगे हैं।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने उनके निवास स्थान पहुंच गए हैं।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
जम्मू-कश्मीर प्रमुख सचिव योजना रोहित कंसल ने कहा, “जम्मू के सतवारी और सरवाल इलाकों में 400 व्यक्ति निगरानी में हैं। इन इलाकों में आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित समिति आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सोमवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही लगातार गिरवाट जारी है। सेंसेक्स 1515 अंक गिर गया है। वहीं, निफ्टी में 425 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
केरल में एक 3 वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, उसने हाल ही में इटली की यात्रा की थी। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन से निर्माण भवन में मुलाकात करेंगे।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने 7 मार्च को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, डीओआईटी अर्बन वेंचर्स कंपनी (राणा कपूर परिवार से जुड़ी कंपनी), कपिल वधावन (दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष) और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत एफआईआर दर्ज की।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के खजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनो तरफ से गोलीबारी जारी है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
महाराष्ट्र के बायकुला में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन के (इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड के आरोपी) भाई शाह आलम की तलाश कर रही है। जांच प्रक्रिया में उसका नाम सामने आया है।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
मौसम विज्ञान विभाग मुताबिक, 11 और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने (30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।”
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं, इसी के साथ उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से अपना ध्यान रखने की भी अपील की।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने कपूर की पत्नी और एक बेटी पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने राणा कपूर की पत्नी और बेटी से लंबी पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।
राणा कपूर को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने रविवार तड़के गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Mar 2020, 8:13 AM IST