
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजनीति में कभी भी बदले की कार्रवाई का अच्छा नतीजा नहीं निकला. हम अभी भी एनएबी के बहुत से मामलों का सामना कर रहे हैं। उनमें से कोई भी अभी तक हमारे खिलाफ साबित नहीं हुआ है। हमने कानून का सामना करने से कभी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पीटीआई के कार्यकाल के दौरान संघीय मंत्री राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रसारित करते थे और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी की भविष्यवाणी करते थे। न सिर्फ राजनीतिक विरोधियों बल्कि परिवार और रिश्तेदारों को भी माफ नहीं किया गया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वरुणा सीट पर मैं आराम से जीत हासिल करूंगा।
हरियाणा के नूंह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में पुलिस ने देशभर में साइबर धोखाधड़ी के लगभग 28,000 मामलों से जुड़े एक आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, साइबर जालसाजों ने कथित रूप से लगभग 100 करोड़ रुपये की ठगी की है। ये अपराधी देशभर में फर्जी सिम, आधार कार्ड आदि के जरिए लोगों से ठगी करते थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा करवाते थे।
दिल्ली में एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स को रेगुलेट करने की एक योजना के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है। यह योजना बाइक टैक्सी और किराए की बाइक सर्विस को एक नियम के दायरे में लाने की नींव रखती है। दिल्ली में आज तक बाइक-टैक्सियों के संचालन की अनुमति नहीं है। इसलिए यह योजना शहर में ऐसी सेवाओं को रेगुलेट करने का प्रावधान करती है। इस योजना के तहत शहर में सभी बाइक-टैक्सी और दोपहिया वाहनों को किराए पर लेने की सर्विस शुरू की जाएगी, लेकिन इसमें केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को ही शामिल किया जाएगा। यह प्रावधान दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2020 के अनुरूप होगा।
कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने बुधवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 60 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करेगी और 130 से 160 सीटें जीतेगी। वरुणा में अपना वोट डालने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्दारमैया ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, राज्य में मतदान के लिए जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग मतदान को लेकर सराहनीय प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पंजाब में सत्तारूढ़ आप विधायक दलबीर सिंह टोंग को बुधवार को जालंधर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, विधायक को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने मीडिया को बताया कि बाबा बकाला के विधायक टोंग को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। तोशखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 8 दिन की एनएबी रिमांड में भेज दिया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को राज्य के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया। मानहानि का मुकदमा लोक अभियोजक जी. देवराजन ने मुख्यमंत्री की ओर से दायर किया है। शिकायत के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 14 अप्रैल 2023 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानहानिकारक बयान दिया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड और प्रसारित किए गए थे। जिसका मकसद मुख्यमंत्री स्टालिन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक विवाद के बाद एक नाबालिग ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान तिमारपुर निवासी कुणाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे तिमारपुर थाने में सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास फतेह सिंह रोड पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से वार किये जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
इमरान खान को कोर्ट में पेश किया गया हैं। NAB ने इमरान की 14 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इमरान खान ने कोर्ट में कहा कि ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है जो मैं नहीं दे रहा हूं, मुझे डर है कि कहीं मेरे साथ कुछ गलत न हो जाए।
पाकिस्तान के पंजाब में सेना तैनात कर दी गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आर्टिकल 245 लागू किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के न्यूक्लियर बेस और न्यूक्लियर पावर प्लांट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। हथियाबंद कमांडों तैनात किए गए हैं। रास्तों को पूरी तरह सील किया गया है। पूरे इलाके की ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की सुनवाई के दौरान एनएबी ने इमरान की 14 दिनों की रिमांड की मांग की है।
मालेगांव 2008 धमाकों का एक और गवाह आज मुकर गया। गवाह कथित तौर पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का परिचित था। आज उसने विशेष एनआईए अदालत में गवाही दी और इनकार कर दिया कि वह उन्हें जानता है। उसने एटीएस को स्वेच्छा से कोई बयान देने से भी इनकार किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस मुकदमे में यह 37वां गवाह है जो अपने बयान से पलट गया है।
पाकिस्तान में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता पर NC नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के समय से ही पाकिस्तान का एक कपटी इतिहास रहा है। उनके पहले प्रधानमंत्री की भी हत्या हुई थी। दुर्भाग्य से भारत के लिए अस्थिर पाकिस्तान खतरनाक है। हमें उपमहाद्वीप में शांति के लिए एक स्थिर पाकिस्तान चाहिए।
कोलकाता में राजभवन के पास सराफ भवन की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
पश्चिम बंगाल सरकार में आग और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग को बुझाने का काम कर रही हैं। हमने और दमकल की और गाड़ियां बुलाई हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं ने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगा।
छ्त्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में पति, पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। सभी की मौक हो गई है।
पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी पर मचे बवाल के बीच पीटीआई ने ट्वीट कर कहा, इमरान खान को H11/1 में पुलिस लाइंस गेस्ट हाउस में पेश किया जाएगा। पाकिस्तान के लोगों को बाहर आना चाहिए और मौके पर पहुंचना चाहिए, यह आपके देश के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है।
पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सेना और पीटीवी पर हमला करने के लिए पीटीआई की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पीटीआई ने खुद को आतंकवादियों की जमात में शामिल कर लिया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। नाराज इमरान खान के समर्थकों ने सेना और सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। गवर्नर हाउस से लेकर सेना के मुख्यालय तर जगह प्रदर्शनकारियों का कब्जा देखा जा रहा है। हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है।
संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक अशांति का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा सलाह जारी की है।
पाकिस्तानी के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के ऑफिस में इमरान खान का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके लिए सात वरिष्ठ डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री को आज को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
पाकिस्तान के रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर इमरान खान के समर्थकों द्वारा हमले के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक में कोर कमांडरों के अलावा कई बड़े सैन्य अधिकारी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, सेना कानून-व्यवस्था को संभाल सकती है।
पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों के हंगामे की वजह से पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। सिंध को छोड़कर पाकिस्तान के तीन प्रांतों पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया। इस बीच, पाक मीडिया ने खबर दी है कि सरकार ने सेना को उपद्रवियों पर गोली चलाने का आदेश दिया है, लेकिन सेना धैर्य बनाए हुए है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। पीटीआई समर्थकों ने मुल्क के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन किए हैं। समर्थकों ने रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर और लाहौर में आर्मी कमांडर्स के घरों पर हमला किया। लाहौर में फौज के एक कमांडर के घर को आग के हवाले कर दिया गया। कुछ और फौजी अफसरों के घर पर भी हमले हुए हैं। इस्लामाबाद, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दन में भी हिंसा हुई है। इस्लामाबाद और पेशावर में धारा 144 लगा दी गई है।
इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उन पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वे 2 मामलों में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। उन्हें 50 अरब रुपए से ज्यादा के अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में गिरफ्तार किया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 May 2023, 6:50 AM IST