
झारखंड के मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर कहा, "सभी सदस्यों ने सत्र में हिस्सा लिया...सत्ता पक्ष अपने कामों में और उनको धरातल पर उतारने में निरंतर प्रयासरत है…"
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक (90 रन) की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया।
डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 29 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया।
भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
डीजीसीए ने एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को 12 दिसंबर को तलब किया है। दरअसल, इंडिगो की तरफ से यह बताया गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो गया है। बावजूद इसके कई जगहों के फ्लाइट अभी भी कैंसिल हो रहे हैं। इसे लेकर इंडिगो के सीईओ को कल बुलाया गया है।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "उनके सिर पर सत्ता का मद चढ़कर बोल रहा है। पूरी भाजपा का यही हाल है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और कार्यकर्ता सभी एक जैसा ही व्यवहार कर रहे हैं। यह चोरी के मतों से जो सरकार बनी है वह एहसास कराती है कि उन्हें हाथी पर बैठकर टाइगर देखना है लेकिन छतरपुर में कई लोग फूड पॉइजनिंग से मर रहे हैं, ये उन्हें देखने नहीं जाते... यह है मोहन यादव की सरकार। प्रदेश और देश जागे, सोचे समझे, देखे और निर्णय ले इस सरकार के बदलाव का।"
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
अरुणाचल प्रदेश में एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसपर सवार असम के तिनसुकिया जिले के कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
तिनसुकिया जिले के आयुक्त स्वप्निल पॉल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित अंजॉ जिले के हयूलियांग-चागलागम रोड पर यह घटना हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘हमे आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे सूचना मिली कि अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक वाहन खाई में गिर गया, जिसके बाद हमने पुष्टि के लिए अंजॉ और तेजू के जिला आयुक्तों से संपर्क किया।’’
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बीजेपी अध्यक्ष ने जो राष्ट्रगीत को लेकर कहा इतिहास उसकी गवाही नहीं देता है। इतिहास तो इस बात की गवाही देता है कि जब 1938 में मोहम्मद अली जिन्नाह ने कहा था कि 'कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रगीत को वंदे मातरम् के रूप में स्वीकार करके मुसलमानों को धोखा दिया है'... तब जिन्ना को नेहरू जी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि इससे(वंदे मातरम्) बड़ा देशभक्ति गीत कोई नहीं है और इसलिए कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया है... मुझे ऐसा लगता है कि अंग्रेजों के काल में अंग्रेज और जिन्ना जिस तरह से गांधी और नेहरू से भयभीत रहते थे और अब भाजपा सरकार भयभीत रहती है जो नेहरू से बाहर नहीं निकल पा रही।"
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चकलागम इलाके में मजदूरों से भरा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे। सभी की इस हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 19 मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गिलापुकरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 13 मजूदरों के शव बरामद हुए हैं। अन्य मजूदरों के शवों की तलाश की जा रही है।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अजय माकन ने कहा ये कहा जाता है कि भारत लोकतंत्र की जननी है, लेकिन जो तथ्य मैं रखूंगा वो चीख चीख कर ये कह रहे है कि ये जीवित नहीं है।
सबसे पहले समान अवसर सभी दलों के लिए
दूसरा पारदर्शिता
तीसरा विश्वसनीयता
अजय माकन ने कहा कि पिछले कई चुनाव के बाद मैं अपना हिसाब किताब पार्टी को देता हूं, जैसे चुनाव में कितना पैसा खर्च हुआ ऐसे ही जो जानकारी सोशल मीडिया में है उससे मैं दूसरी पार्टी का भी हिसाब किताब देखता हूंं, माकन ने कहा कि मैं कुछ आंकड़े देना चाहता हूं उससे सब हैरान हो जाएंगे। हर चुनाव में ये बताना होता है कि कितना पैसा खर्च हुआ और खाते में कितना है।
माकन ने कहा कि 2004 के बाद बीजेपी के खाते में 88 करोड़ रुपये थे, कांग्रसे के खाते में 38 करोड़ थे, बीजेपी से हमारे खाते में दो गुना थे। क्योंकि हामारी सरकार आई तो ज्यादा पैसा भी आया। वहीं 2009 बीजेपी के खाते में 150 करोड़, कांग्रेस के खाते में 221 करोड़ रहे। ये 60-40 का रेश्यो था।
उसके बाद 5 साल बीजेपी ती है उसके खाते में 295 करोड़ रुपये आई, वहीं 2019 में बीजेपी के खाते में 3062 करोड़ बैलेंस हुआ। यानी कांग्रेस से 11 गुना अधिक। जो रेश्यो 60-40 का था वो अब 92-8 का हो गया। उसके बाद 2024 में बीजेपी के खाते में 30562 से बढ़कर ये रकम 10162 करोड़ रुपये और कांग्रेस 133 करोड़ रुपये यानी कांग्रेस से 75 गुना ज्यादा पैसा बीजेपी के खाते में है, 99-1 का रेश्यो है।
अजय माकन ने कहा कि ऐसे में किस तरह से लोकतंत्र जिंदा होगा ये हमें समझ नहीं आता है।माकन ने आगे कहा कि 2024 के चुनाव से पहले 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई उस दौरान कांग्रेस के खाते सील हो जाते हैं, ईसी को खत लिखते हैं लेकिन जवाब नहीं आता। 210 करोड़ का नोटिस इनकम टैक्स से आता है। उसके बाद 135 करोड़ रुपये इनकम टैक्स हमारे खाते से पैसा निकाल लेता है और फिर 23 मार्च को हमारे खाते खुलते हैं, ऐसे में कैसे कोई चुनाव की तैयारी करता।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
ज़मीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े CBI के मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव,राबडी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट 15 दिसंबर को सुनवाई करेगा।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने माफिया-नेता रहे अतीक अहमद के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिसपर 50,000 रुपये का ईनाम था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने बुधवार को दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से आरोपी अफसार अहमद को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि वह बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था, जहां उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की गई थी।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा भाइयों को हिरासत में ले लिया है, पिछले दिनों गोवा में नाइटक्लब में अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
अमित शाह के भाषण पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "...पहले हम चुनाव आयोग के पास गए, लेकिन वहां कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, और तब जाकर यह ज़िद खत्म हुई... मैंने कभी सोचा नहीं था कि लोकसभा में बहस का स्तर इतना नीचे गिर जाएगा... मुझे लगता है कि बहस की जो बुनियाद होनी चाहिए थी, वह पूरी तरह से गायब है।"
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मणिपुर के दो दिन के दौरे पर आज इम्फाल जाएगी. इस दौरान वे वहां आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
लुथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट किए गए सस्पेंड कर दिए गए हैं। भारत सरकार का लूथरा बंधुओ के ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन लिया गया है। अगला कदम पासपोर्ट रद्द करने का हो सकता है।
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
दिल्ली-NCR में गुरुवार (11 दिसंबर) की सुबह लोगों ने कड़ाके की ठंड के साथ दिन की शुरुआत की. हल्के कोहरे, स्मॉग और ठंडी हवाओं ने राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव ला दिया है. हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में थोड़ी गिरावट दर्ज जरूर हुई है, लेकिन कई इलाकों में विजिबिलिटी अभी भी कम बनी हुई है
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Dec 2025, 8:02 AM IST