हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में अचानक बाढ़ से हुए नुकसान पर उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने कहा,"जिला कुल्लू के कुछ इलाकों में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। कुल मिलाकर जिले में 10 लोगों की मृत्यु हुई है, 2 लोग लापता हैं। 34 करोड़ 80 लाख के आसपास का नुकसान हुआ है।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
ईरान की सुरक्षा एजेंसियों ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की जान को खतरा बताया है। यह खतरा इजराइल के साथ ईरान के युद्ध के बाद पैदा हुआ है। नॉर्वे की नोबेल समिति और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यह बात कही।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई।
आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने सुबह 8.30 बजे तक 17.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच एक मिलीमीटर अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।
अन्य निगरानी केंद्रों पर भी दिन में बारिश दर्ज की गई।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मैग्नीट्यूड थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इससे पहले दिल्ली और NCR के अन्य हिस्सों में गुरुवार, 10 जुलाई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के लिए कांग्रेस भवन पहुंचे।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "हम शुरू से कह रहे हैं कि इस(महाराष्ट्र) सरकार में गैंगवार चल रहा है। एक गुट को दबाने की कोशिश की जा रही है... विधानसभा के कामकाज के दौरान भी हमारे सामने ये तस्वीर साफ होती है। इस गैंगवार की वजह से राज्य की जनता का नुकसान हो रहा है, यह तो स्पष्ट है लेकिन इससे महाराष्ट्र में किसानों ज्यादा आत्महत्या कर रहे हैं... जिसके हाथ में जितना मिले उतना लूटने का काम किया जा रहा है। आज यह गैंगवॉर स्पष्ट हो चुका है।"
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार संविधान से ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ को हटाने का प्रयास कर रही है।
खड़गे ने यहां पार्टी के ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बीजेपी के शासन में आदिवासी, दलित, महिलाएं और युवा सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी का मिशन संविधान को बदलना है... केंद्र की बीजेपी सरकार हमारे संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है।’’
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचे. जहां संविधान बचाव समावेश के तहत लोगों को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा, ओडिशा की सरकार अडानी चलाते हैं, उनके लिए जगन्नाथ के रथ रोके गए. साथ ही उन्होंने कहा,गरीबों , दलितों को सरकार में जगह नहीं मिलती है. सबसे पहला काम जातीय जनगणना है. इससे गरीबो, दलितों को अपनी सच्ची शक्ति समझ आएगी।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
ओडिशा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा BJP का मॉडल है। ये लोग 5-6 बड़ी कंपनियों को आपका पूरा का पूरा धन दे रहे हैं। मैं अभी किसानों और महिलाओं के डेलिगेशन से मिला, उनकी आवाज़ सुनी, उनका दुख-दर्द सुना। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों के हैं और आदिवासियों के ही रहेंगे। यहां पर आदिवासियों को बिना पूछे, जमीन से हटा दिया जाता है, PESA कानून लागू नहीं किया जाता है। आदिवासियों को पट्टा नहीं दिया जाता है। यह जमीन उनकी है, जल उनका है, जंगल उनका है। कांग्रेस पार्टी PESA कानून लाई थी, ट्राइबल बिल लाई। इन कानूनों को हम लागू करके दिखाएंगे, आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलवाएंगे।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
गुजरात के वडोदरा जिले में स्थित मुजपुर-गंभीरा पुल ढह गया. इस पुल के गिरने से अब तक 18 लोगों की मौत हुई है. वहीं 3 लापता हैं और 5 लोग घायल हो गए हैं.
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़कियों समेत पांच महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नवी मुंबई पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस अवैध धंधे में शामिल लोग ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से आकर्षित करते थे। ग्राहकों को नेरुल, वाशी और तुर्भे जैसे इलाकों में लॉज बुक करने के लिए कहा जाता था और आरोपी महिलाओं और लड़कियों को वहां भेजते थे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी लोगों से प्रति घंटे 4,000 रुपये वसूलते थे।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तुर्भे के एक होटल में आठ जुलाई को एक फर्जी ग्राहक भेजा।
विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों ने एक महिला को होटल भेजा जिसके बाद नवी मुंबई की मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने उस ज
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथियों ने शुक्रवार को एक बस से पंजाब के नौ यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत के झोब इलाके के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने कहा कि घटना झोब इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
यह बस क्वेटा से लाहौर जा रही थी। हथियारबंद हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और नौ लोगों को बस से उतरने को कहा तथा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पार्टी की स्टेट यूनिट के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि गांधी और खड़गे के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी होंगे। दास ने कहा कि शहर के एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद, नेता बारामुंडा मैदान जाएंगे। यहां दोपहर 1 बजे संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले आठ दिनों में 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की है। इसके अलावा, शुक्रवार को जम्मू से 6,482 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1.45 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 35% का भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और अमेरिका में दाखिल होने वाले सभी कनाडाई उत्पादों पर लागू रहेगा। ट्रंप ने इस फैसले को कनाडा की जवाबी कार्रवाई और अनुचित व्यापार व्यवहार का जवाब बताया है।
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Jul 2025, 7:52 AM IST