सतीश कौशिक की मौत पर विकास मालू ने कहा कि उल रात उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, उन्होंने अपने मैनेजर संतोष को रात करीब 12.20 बजे फोन किया और अस्पताल के लिए निकल गए लेकिन वह अस्पताल के गेट तक नहीं पहुंच पाए। हम दोनों ने करीब 9:15 बजे खाना खाया और सो गए, तब तक वह बिल्कुल सामान्य थे।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू ने अपनी पत्नी के आरोपों पर कहा कि अगर वह (सान्वी मालू) मीडिया के सामने कुछ हाइप करना चाहती हैं तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। पुलिस और सरकार हैं और अगर मैं गलत हूं तो मैं कुछ भी झेलने को तैयार हूं। उनके आरोप गलत हैं वरना उन्हें सबूत दिखाना चाहिए। सतीश कौशिक से मेरे सिर्फ पारिवारिक संबंध थे, मैं उनके साथ किसी कारोबार में नहीं जुड़ा था। और जो ये दावे कर रहे हैं उन्हें इसे साबित करना होगा।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम विकास मालू के फार्महाउस पर पहुंची है। फार्महाउस पर पार्टी वाले दिन मौजूद स्टाफ से पूछताछ की जा रही है, गार्ड रूम में एंट्री रजिस्टर भी चेक किया जा रहा है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पेट में छोटे से अल्सर का पता चला है। केसीआर ने रविवार सुबह पेट में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ले जाया गया। अस्पताल ने बुलेटिन में कहा कि सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी की गई। जांच में पेट में एक छोटा अल्सर पाया गया, जिसे चिकित्सकीय रूप से प्रबंधित किया जा रहा है। उनके अन्य सभी पैरामीटर सामान्य हैं। उचित दवा शुरू कर दी गई है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में जारी टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 571 रन पर खत्म हो गई है। श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द की वजह से बैटिंग के लिए नहीं आए। विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेली। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर 91 रनों की बढ़त ली है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज सीतापुर में कहा कि ये ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की कार्रवाई उन्हीं पर है जो बीजेपी का मुकाबला कर रहे हैं। ये शत प्रतिशत राजनीतिक छापे हैं। विपक्ष को कैसे कमजोर किया जाए? बीजेपी के जो घोटाले हैं, घपले हैं उसको छुपाने के लिए और विपक्ष को कमजोर करने के लिए ये छापे पड़ रहे हैं।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने एक अभियान में एक वाहन से करीब 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक तस्कर को भी पकड़ा है। हेरोइन को गाड़ी की छत में अलग से वेल्ड कर छुपाया गया था।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
लालू यादव के पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के सहायक एम सिन्हा ने मंत्री के आवास पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निवास पर होली के त्योहार में प्रदर्शन करने के लिए बुलाए गए वृंदावन के कलाकारों ने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की बुलडोजर नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने से पहले बीजेपी सरकार अपने सभी कार्यालयों, मंत्री, नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के वैध नक्शे और अनुमति की जांच कर उन पर बुलडोजर चलाए।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। चौथे टेस्ट में विराट कोहली 154 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
अहमदाबाद में खेलेजा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन टी-ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 472 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। चौथे टेस्ट में विराट कोहली 135 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित 'सुषमा स्वराज सम्मान समारोह' में भाग लिया। उन्होंने कहा, "हमने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में मातृशक्ति के लिए 30% आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान किया है।"
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में जारी सीरीज़ का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। केएस भरत और विराट कोहली ने लंच के बाद आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के बीच अब 100 रन से भी कम का अंतर बचा है। विराट कोहली 90's में पहुंच गए हैं, दूसरी ओर केएस भरत तेज़ी से रन बटोर रहे हैं. भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 389 रन हो गया है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में ASP रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 25,000 रुपए का इनामी बदमाश महेश उर्फ भोलू गिरफ्तार किया गया। इसने SHO की पिस्तौल छिनकर भागने की कोशिश की, जवाबी फायरिंग में यह घायल हुआ। एक पिस्तौल, कारतूस व अन्य बरामद किए गए हैं। इस पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचे तीन विदेशी नागरिकों से 3 किलो सोना जब्त किया है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में एडेनो वायरस के नियंत्रण और प्रभावित व्यक्तियों के उपचार से संबंधित कार्यों की निगरानी के लिए तत्काल प्रभाव से आठ सदस्यों की एक टास्क फोर्स का गठन किया।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
उत्तर प्रदेस के रेलवे स्टेशन डीडीयू पर चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से 1.5 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। युवक का नाम रमेश दास है वह छत्तीसगढ़ का निवासी है। यह पैसा उसे दिल्ली के करोल बाग के निवासी आशीष अग्रवाल ने दिया है।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
पश्चिम बंगाल में फरक्का के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कौशिक मित्रा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच की जाएगी, जांच के आदेश दिए गए हैं।
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Mar 2023, 8:05 AM IST