
रविवार को दिवाली की शाम राष्ट्रीय राजधानी का समग्र एक्यूआई "खराब" श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम 7 बजे हॉटस्पॉट में से एक, आनंद विहार स्टेशन पर पीएम10 रहा 272 पर और पीएम2.5 रहा 240 पर, इसके साथ हवा "खराब" श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि सीओ 62 और एनओ2 363 "संतोषजनक" श्रेणी में था।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
दिल्ली के तिलक नगर मार्केट इलाके में आज शाम भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद करीब दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
दिवाली के उत्सव के बीच आज तमिलनाडु के मदुरै में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। बाद में आग बुझा दी गई। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
तमिलनाडु के चेन्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर आज शाम आग लग गई। तीन फायर स्टेशनों के 20 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आज बेंगलुरु में खेले गए आसीईसी वर्ल्ड कप 2023 के मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 160 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले खेलते हुए 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में उतरी नीदरलैंड्स टीम 47.5 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स के आठ खिलाड़ी आउट हो गए हैं। टीम इंडिया दिवाली पर दमदार जीत से बस दो विकेट दूर है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स के सिबरांड को आउट कर मोहम्मद सिराज ने छठा झटका दिया है। स्कोर 37 ओवर में 172/6 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स के बस डी लीड को आउट कर जसप्रीत बुमराह ने पांचवां झटका दिया है। स्कोर 33 ओवर में 148/5 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स को विराट कोहली ने कप्तान एडवर्ड्स को आउट कर चौथा झटका दिया है। स्कोर 25 ओवर में 114/4 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उती नीदरलैंड्स टीम को रवींद्र जडेजी ने मैक्स ओ डॉ को आउट कर तीसरा झटका दिया है। स्कोर 18 ओवर के बाद 82/3 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उती नीदरलैंड्स टीम को कुलदीप यादव ने कोलिन ऐकरमैन को आउट कर दूसरा झटका दिया है। स्कोर 14 ओवर में 71/2 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 411 का लक्ष्य दिया है। जवाब में उती नीदरलैंड्स टीम को सिराज ने दूसरे ओवर में ही वेस्ली को आउट कर पहला झटका दे दिया। स्कोर 8 ओवर में 43/1 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा कि एक बार जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम उन सभी मामलों को हटा देंगे जो अवैध रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना किसी डर के बीआरएस को उजागर करना जारी रखना चाहिए।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
वर्ल्ड कप के आज के मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 411 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। भारत ने श्रेयर अय्यर के नाबाद शतक और केएल राहुल के केवल 62 गेंद में शतक के दम पर नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
वर्ल्ड कप के आज के मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 46 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 353 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर शानदार शतक तो केएल राहुल अर्द्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
वर्ल्ड कप के आज के मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 42 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 304 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर शतक तो केएल राहुल अर्द्धशतक जड़ने के करीब हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोपाल बाग स्थित पटाखा बाजार में आज भीषण आग लग गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि हमें आग लगने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। आप यहां गंभीर रूप से जले हुए कुछ युवाओं को देख सकते हैं। हम उन्हें चिकित्सा उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर लगभग 40 वर्षीय एक महिला ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आगे की जांच जारी है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
वर्ल्ड कप के आज के मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 35 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 244 रन है। श्रेयस अय्यर अर्द्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
वर्ल्ड कप के आज के मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। शिभमन गिल, रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर इस समय 30 ओवर के बाद 217/3 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
भारतीय टीम ने 26 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन स्कोर कर लिए हैं। अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए विराट कोहली ने 46 रन स्कोर कर लिए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
भारतीय टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 31 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
टीम इंडिया ने 18वें ओवर में 129 के कुल स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 54 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह बास डी लीडे की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। अब विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 122 रन है। रोहित शर्मा 51 गेंदों में 61 और विराट कोहली 12 गेंदों में 06 पर खेल रहे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
टीम इंडिया ने 12वें ओवर में 100 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। शुभमन गिल 32 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह छक्का लगाने की कोशिश में पॉल वैन मीकेरेन की गेंद पर कैच आउट हो गए। अब क्रीज पर विराट कोहली आए हैं। उनके साथ रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
आसीईसी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच जारी है। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 73 रन हो गया है। रोहित शर्मा 30 गेंदों में 37 और शुभमन गिल 18 गेंदों में 34 पर खेल रहे हैं। दोनों आसानी से चौके-छक्के लगा रहे हैं।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "प्रदूषण के स्तर में 50% से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली के लोगों से और दिल्ली के आसपास के राज्यों में रहने वाले सभी लोगों से मेरी अपील है कि पटाखे ना जलाएं। पराली की घटनाएं पहले से कम हो रही हैं। सबके सामूहिक और सक्रिय प्रयास से इसपर लगाम लगाना आसान होगा।"
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में AQI 266, आरके पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और ITO में 227 है।
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Nov 2023, 8:17 AM IST