
एशिया कप के सुपर-4 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मैच में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद थोड़ा संभलती नजर आई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 172 रन पर आलआउट हो गई।
एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को 7वां झटका लगा है। आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद श्रीलंका को संभालने वाले धनंजय डि सिल्वा 41 रना बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका अभी भी मैच में बना हुआ है और उसे जीत के लिए 11 ओवर में 46 रन की जरूरत है।
तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि यहां होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक उदयपुर और छत्तीसगढ़ में हुई बैठकों के समान होगी। 16 और 17 सितंबर को सीडब्ल्यूसी की बैठकें और विस्तारित कार्यकारी बैठकें हैं। अभियान 18 सितंबर को शुरू होगा। हम कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा तेलंगाना के लिए दी गई गारंटी को आगे बढ़ाएंगे।
एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई है। केवल 101 रन पर श्रीलंका के 6 विकेट आउट हो गए हैं। इस समय श्रीलंका का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।
ठाणे की मुंब्रा पुलिस ने मंगलवार को दिवा क्रीक तट पर कुछ नावों से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि दो नावों में 17 डेटोनेटर और 16 जिलेटिन की छड़ें पाई गईं। पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) अमरसिंह जाधव ने कहा कि जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर कथित तौर पर क्षेत्र में अवैध रेत खनन में लिप्त व्यक्तियों द्वारा लगाए जा रहे थे। डीसीपी जाधव ने बताया कि डेटोनेटर-जिलेटिन की छड़ों को कब्जे में लेने के लिए कलक्ट्रेट की एक टीम भी पुलिस के साथ इलाके में पहुंची। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण कल इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह जेडीयू नेता और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा बैठक में शामिल होंगे।
जम्मू में राजौरी जिले के नारल्ला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। हालांकि आतंकियों की गोली से सेना के एक जवान की जान चली गई है और एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं।
इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता अगले सोमवार को शुरू होने वाले संसद के आगामी पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।
ठाणे की मुंब्रा पुलिस ने मंगलवार को दिवा क्रीक तट पर कुछ नावों से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि दो नावों में 17 डेटोनेटर और 16 जिलेटिन की छड़ें पाई गईं। पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) अमरसिंह जाधव ने कहा कि जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर कथित तौर पर क्षेत्र में अवैध रेत खनन में लिप्त व्यक्तियों द्वारा लगाए जा रहे थे।
एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। कोलंबो में जारी इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम 213 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे पूरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कच्छ के मुंद्रा में कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए एक शिपिंग कंटेनर से प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों सहित प्राचीन वस्तुओं को जब्त किया है।
हरियाणा: बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हिमाचल में सेब के बागानों से लगभग 14% GDP का हिस्सा है। आपदा के दौरान सेब का उत्पादन 1/4 हो गया है। ऐसे में केंद्र सरकार से राहत पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने किसानों का दम तोड़ने का काम किया है। आप अमेरिका के किसानों को सहायता दे रहे हैं, आप इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर अपने किसानों पर चाबुक चला रहे हैं...:
बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजस्थान के भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है, जो नासिर और जुनैद (लिंचिंग) मामले में वांछित है। हरियाणा पुलिस अपनी आगे की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है और हमारे अधिकारी उनके संपर्क में हैं। जब उनकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, (हमारी) जिला पुलिस अपनी प्रक्रिया शुरू कर देगी।
डीजल इंजन वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "डीज़ल की गाड़ियों नहीं बढ़नी चाहिए और इसलिए आप अपने स्तर पर यह निर्णय लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सरकार, वित्त मंत्री को यह सिफारिश करूंगा कि डीज़ल अधिक प्रदूषण कर रहा है इसिलए इसको हतोत्साहित करने के लिए इस पर अतिरिक्त 10% टैक्स लगाना चाहिए।"
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में 2013 में दोषी ठहराए गए आसाराम बापू की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "सारे सर्वे दिखा रहे हैं कि आगामी चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। अब राज्य में जगह-जगह पर IT, ED के दफ्तर खुल रहे हैं, अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में हमारे मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी, मुख्यमंत्री पर ED, IT लगी हुई है क्योंकि वे 5 साल से सरकार में हैं। मध्य प्रदेश जो भ्रष्टाचार का साम्राज्य है वहां अगर ED, IT के दफ्तर खुल रहे हैं तो भाजपा के मंत्री, मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों के घर पर छापा डालें। खबर आ रही है कि विपक्ष पर छापा डालेंगे। ये उनके घबराहट की निशानी है। ये सब डर दिखाने के लिए हो रहा है पर हम डरने वाले लोग नहीं हैं।"
TMC सांसद नुसरत जहां कोलकाता स्थित प्रर्वतन निदेशालय के कार्यलाय पहुंचीं। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एक रियल एस्टेट कंपनी पर कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने वाली शिकायत के संबंध में एजेंसी ने उन्हें तलब किया है। शिकायत के मुताबिक, सांसद कंपनी के पूर्व निदेशक रहीं हैं।
श्रीलंका में एशिया कप 2023 के भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले कोलंबो में बादल दिखाई दिए। लभारत और श्रीलंका के बीच आज शाम 3 बजे से मुकाबला होना है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक जितेंद्र ने बताया कि, "यहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीछे एक नाला है जो टूट गया है, उसी नाले का पानी पूरे इलाके में भर जाता है।"
जम्मू-कश्मीर में NH 44 पर वैगन बनिहाल में एक वाहन एक चट्टान से टकरा गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई हैं। उन सभी को SDH बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में खराब मौसम की स्थिति और आईएमडी की मौसम चेतावनी के मद्देनजर प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज (12 सितंबर) को बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में पिछल 24 घंटे के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 12 Sep 2023, 7:57 AM IST