सुप्रीम कोर्ट 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए अमेरिका स्थित फर्म यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन से बढ़े मुआवजे के लिए केंद्र की उपचारात्मक याचिका पर कल फैसला सुनाएगा, जो अब डॉव केमिकल्स के स्वामित्व में है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
मुंबई के मलाड पूर्व के आनंद नगर, अप्पा पाड़ा में आग लेवल-3 पर पहुंच गई है। 15-20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है और 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर चल रही हैं। एक शव बरामद कर लिया गया है और उसे अस्पताल भेज दिया गया है, किसी भी घायल और लापता व्यक्ति की जांच चल रही है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
जोशीमठ स्थित बदरीनाथ हाईवे पर तैय्यां पुल के पास हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हादसा हो गया। जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। यहां सड़क से मलबा हटाने के दौरान बीआरओ की जेसीबी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। यहां पर इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
नोएडा पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद नशीली गोलियों की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। विदेश में बनी महंगी ड्रग्स रेव पार्टियों में सप्लाई करने वाले ड्रग्स पैडलर और सप्लायर पुलिस की गिरफ्तार में आए हैं। इनके पास से नीदरलैंड में बनी एमडीएमए नशीली गोलियां ड्रग्स बरामद की गई हैं। इनकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जाती है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
जस्वी यादव ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शादीशुदा बहनों और ससुराल वालों से उनके जेवरात उतरवाए गए और फिर उसे बरामदगी के रूप में दिखाई गई।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके घर में ईडी की छापेमारी आधे घंटे में खत्म हो गई थी लेकिन ऊपर से मंजूरी के इंतजार में रुके रहे।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि पर्यटक हमले के मामले में एफआईआर में आईपीसी की धारा 307 का उल्लेख करने और घटना के दिन आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में विफल रहने वाले पुलिस अधिकारी को सोमवार शाम तक निलंबित कर दिया जाएगा। गोवा पुलिस ने रविवार को अंजुना-उत्तरी गोवा में पर्यटकों पर चाकू से हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 5 मार्च को, नई दिल्ली के मूल निवासी अश्विनी कुमार चंद्रानी पर स्थानीय गिरोह द्वारा घूंसे, लात, बेल्ट, बेसबॉल और चाकू से हमला किया गया, जिससे उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को चोटें आईं।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
भारतीय शेयर बाजार सोमवार 13 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,200 के भी नीचे आ गया। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
जयराम रमेश ने कहा कि संसद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई क्योंकि सरकार नहीं चाहती की काम हो। पूरी तरह से फर्जी रास्ता अपनाया गया है ताकि पीएम से जुड़े अडानी महाघोटाले में JPC के लिए विपक्ष की संयुक्त मांग से ध्यान हटाया जा सके।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
गुजरात: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और अडानी मामले को लेकर गुजरात में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की पत्नी को उसकी शिकायत और अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक की मौत के मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
पांच साल में तीसरी बार हजारों किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से 'लॉन्ग मार्च' के रूप में मुंबई की ओर कूच करेंगे। 2018 और 2019 में इसी तरह के मार्च के बाद लॉन्ग मार्च लगभग 175 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। मार्च सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई।
किसानों की मांगों में प्याज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), किसानों के ऋणों को माफ करना, कृषि उपज के लिए उचित मूल्य, बिजली बिलों में छूट, बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से फसल के नुकसान के लिए त्वरित मुआवजा, वन भूमि अधिकार आदि शामिल हैं।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वन रैंक वन पेंशन ( OROP) नीति के तहत पेंशन भुगतान सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि रक्षा मंत्रालय को अपना नोटिफिकेशन वापस लेना होगा। इस मामले में 20 जनवरी के रक्षा मंत्रालय के नोटिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा सचिव की जमकर फटकार लगाई और उन्हें कानून से परे न जाने की सख्त हिदायत भी दी।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि 4 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश: बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने बताया, "अगर अडानी को नुकसान हो रहा है तो उसकी भरपाई आम जनता से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर नहीं होनी चाहिए।"
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे खुद यहां लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और हर एजेंसी का गलत उपयोग कर रहे हैं। वे देश को एक तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर ये लोग लोकतंत्र और देशभक्ति की बात करते हैं।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
विपक्ष के नेता राज्यसभा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम अडानी शेयरों के मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं। जब हम इस मुद्दे को उठाते हैं, तो माइक बंद कर दिया जाता है और सदन में हंगामा शुरू हो जाता है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो चुका है। इस बीच राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए बयान पर जबरदस्त हंगामा हुआ। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो चुका है। इस बीच राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए बयान पर जबरदस्त हंगामा हुआ। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
RRR के 'नाटु नाटु' के ऑस्कर जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "नाटु नाटु की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।"
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में CPP कार्यालय में कांग्रेस सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटु नाटु ने बाजी मार ली है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
गुरुग्राम के सोहना इलाके में 14 वर्षीय एक लड़की का स्कूल से अपहरण कर लिया गया और तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण छह अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। विपक्ष, बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की योजना बना रहा है।
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Mar 2023, 7:52 AM IST