
.VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "हम लोग पूरे बिहार में घूमे हैं। हमने जनता का मूड देखा है... स्पष्ट है कि हम(महागठबंधन) लोग अच्छे आंकड़ों के साथ सरकार बना रहे हैं। 18 तारीख को हम आपको निमंत्रण दे रहे हैं और कहां क्या तैयारी होगी इस पर भी हमने चर्चा कर ली है... भाजपा के लोगों को हमने पहले ही 'मछली-भात' भोज का निमंत्रण दे दिया है क्योंकि उन्हें बहुत तकलीफ है और उसकी भी व्यवस्था हमें करनी है..."
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
कर्नाटक के बेलगावी जिले में गन्ने के लिए अधिक समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हट्टारगी टोल प्लाजा के पास किसानों द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य 3,500 रुपये प्रति टन किए जाने की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान सात नवंबर को राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एक समूह ने कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कल #BiharElection2025 मतगणना से पहले कहा, "आज हम सभी लोग एक दम आश्वस्त हैं कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं… सभी लोगों ने महागठबंधन, INDIA गठबंधन के पक्ष में, बदलाव के लिए मतदान किया है। हम लोग कल चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता लगातार मुस्तैदी के साथ मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं, चौकन्ने हैं और कहीं भी अगर प्रशासन के लोगों ने 2020 वाली गलतियां कीं, कोई गैर संवैधानिक काम किया, अन्याय किया या किसी के इशारे पर कोई अधिकार काम करेगा तो जनता एक पैर पर खड़ी है... कोई किसी के इशारे पर काम करेगा तो उसे सोचना चाहिए कि वो गलत कर रहा है... इस बार तमाम अधिकारियों से हम कहेंगे कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए... बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं और ये सरकार जाने वाली है... हमें सूचना मिली है कि कल पूरी मतगणना प्रक्रिया को धीमा करवाने की रणनीति बनाई गई है। खासतौर पर ऐसी सीटें जहां पर मार्जिन कम हैं... लेकिन हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद हैं और हमारी जीत निश्चित है। सभी अधिकारियों और खासकर चुनाव आयोग से हमारी अपील है कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए।"
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
लाल किला बम विस्फोट मामले की जांच के बीच जम्मू कश्मीर के निवासी डाक्टर आदिल अहमद के घर से श्रीनगर से दिल्ली का हवाई टिकट मिलने से जांच एजेंसियों को नए संकेत मिले हैं।
पिछले सप्ताह अहमद को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसने 10 नवंबर को बम धमाके से कुछ दिन पहले 31 अक्टूबर को श्रीनगर से दिल्ली की यात्रा की थी।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से 7 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद, दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है: DCP संभाजी कदम, ज़ोन 3 पुणे सिटी पुलिस
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
निर्वाचन आयोग ने बिहार में शुक्रवार को होने वाली मतगणना से पहले चेनारी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना पदाधिकारी को पद से हटा दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुजिंयाल ने एक बयान में निर्देश दिया कि ललित भूषण रंजन को तत्काल सभी चुनावी दायित्वों से मुक्त किया जाए जिसमें मतगणना प्रक्रिया भी शामिल है।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि तेजस्वी जी ने जिन मुद्दों को उठाया था वो आज परिपक्व हो गया है नौकरी, पलायन पर बात करना हर दल की मजबूरी है...बिहार में सरकार हमारी ही बन रही है।'
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
हरियाणा पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को आगे की जाँच के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया है, जिसके मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है। इस गाड़ी को पहले खंडावली गाँव से ज़ब्त किया गया था।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
यूपी के बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे गांव की जमीन हिल उठी और दूर-दराज के इलाकों तक उसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुए इस विस्फोट से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। धमाके के बाद फैक्ट्री के मलबे से रुक-रुक कर कई घंटों तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीने से यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस फैक्ट्री में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे।
इस धमाके में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके शरीर के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गए। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
कांग्रेस की हरियाणा इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल अशीम कुमार घोष को ज्ञापन सौंपकर ‘‘राज्य की गंभीर स्थिति’’ की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया तथा उनसे राज्य सरकार को उचित निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
हरियाणा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान और ‘‘बढ़ती अपराध दर’’ सहित कई मुद्दे उठाए।
पार्टी के एक बयान के अनुसार, ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विधायक दल राज्यपाल का ध्यान ‘‘राज्य की गंभीर स्थिति’’ की ओर आकर्षित करना चाहता है।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "सरकार को इसे(दिल्ली विस्फोट की घटना) आतंकी हमला करार देने में 48 घंटे लग गए। यह देरी क्यों हुई, यह हमारा पहला सवाल है। हमारा दूसरा सवाल यह है कि पहलगाम के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी भी आतंकी कार्रवाई को युद्ध माना जाएगा, हम जानना चाहते हैं कि इस पर क्या स्थिति है? हमने यह भी मांग की है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। हमने संसद का सत्र पहले बुलाने की भी मांग की है ताकि संसद इस पर चर्चा कर सके। देश को इसी तरह के विश्वास की जरूरत है, हमें इस देश में विश्वास बहाल करने की जरूरत है। यह केवल सर्वदलीय बैठक और संसद सत्र के माध्यम से ही किया जा सकता है..."
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि प्रधानमंत्री के आवास, संसद और लाल किले जैसे उच्च सुरक्षा क्षेत्र के बीचों-बीच धमाका होता है, और सरकार को इसे ‘आतंकी हमला’ घोषित करने में पूरे 48 घंटे लग जाते हैं।
खेड़ा ने कहा, “इतनी इंटेलिजेंस एजेंसियां, इतनी सुरक्षा व्यवस्थाएं होने के बावजूद फरीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची? लाल किले के बाहर कार में धमाका कैसे संभव हुआ? यह सिर्फ सुरक्षा तंत्र की विफलता नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल है।”
उन्होंने ऐसे हमले के बारे में कहा कि ऐसा हमला इससे पहले 2001 में संसद में हुआ था। वहीं पवन खेड़ा ने 23/11 हमले की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय यूपीए की सरकार थी, हमारे गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया था आपके यहां कौान जिम्मेदारी ले रहा है? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी रही है चाहे उरी, पठानकोट, अमरनाथ, पहलगाम या अब लाल किला हमला हो, कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि सरकार मज़बूत कदम उठाए, हम उसके साथ हैं। लेकिन सवाल यह है कि जिम्मेदारी कौन लेगा?”
खेड़ा ने मांग की कि प्रधानमंत्री को सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए और यह सर्वदलीय मुद्दा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह देश की सुरक्षा का मामला है, संसद का सत्र पहले बुलाया जाए और सभी दलों को भरोसे में लिया जाए। सरकार की गंभीरता पर सवाल है जो भूटान चले गए, वे सुरक्षा जैसे विषयों पर कैसी प्राथमिकता देंगे?”
अंत में पवन खेड़ा ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह हमला “एक्ट ऑफ वॉर” यानी युद्ध की कार्रवाई माना जाना चाहिए और क्या इसमें बाहरी ताकतों का समर्थन शामिल था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करती है।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
दिल्ली लाल किला आतंकी हमले में मृतकों की संख्या अब 13 हो गई है, एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती 35 साल के बिलाल हसन नाम के मरीज ने कल रात दम तोड़ दिया है।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए, जो उमर को सौंपे गए। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये मूल्य का 20 क्विंटल से ज़्यादा NPK उर्वरक खरीदा। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए जबरदस्त कार विस्फोट के पीछे का रहस्य आखिरकार डीएनए जांच के बाद सामने आ गया है। जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि इस धमाके को अंजाम देने वाला व्यक्ति कश्मीर का रहने वाला मेडिकल प्रोफेशनल डॉ. उमर उन नबी था, जिसकी मौत धमाके में ही हो गई थी।
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Nov 2025, 8:01 AM IST