
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को हमास नेताओं याह्या सिनवार और मोहम्मद दीफ पर नकद इनाम की घोषणा की है। इन दोनों को कथित तौर पर इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट मामले में बसपा नेता अफजाल अंसारी की सजा निलंबित कर दी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ हो गया।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
राजस्थान के बीकानेर में आज एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। आईजी-बीकानेर रेंज ओम प्रकाश ने कहा कि एक विवाहित जोड़े, उनके दो बेटों और एक बेटी के शव पाए गए। एफएसएल टीम यहां है और वह सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस टीम भी काम कर रही है। इनमें से चार शवों को देखकर यह पता चल रहा है। यह फांसी का मामला लग रहा है। लेकिन हम पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कह पाएंगे। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पीएम और गृह मंत्री जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे छिपे हुए हैं। जिस सांसद की ओर से पास जारी किए गए, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है। हमारे जो सांसद इस मुद्दे को गंभीरता से उठाना चाहते हैं और बयान देने की मांग कर रहे हैं, उन्हें बाहर भेजा जा रहा है। यह बीजेपी की प्रकृति है...वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें सुरक्षा विफलता की जिम्मेदारी लेनी होगी। गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए और जो सांसद इस मामले में शामिल है उसकी संसद सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए विक्की शर्मा और उनकी पत्नी राखी को अब वापस उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर भेज दिया गया है। उनसे उन पांच आरोपियों (4 गिरफ्तार, 1 फरार) के बारे में पूछताछ की गई जो कथित तौर पर उनके आवास पर रुके थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इन दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होना होगा।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
भगवान श्रीराम की नगरी में भव्य मंदिर निर्माण के साथ-साथ तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे गए। एक अधिकारी ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
थाना फेस 1 पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बैंकों से कई सौ करोड़ की धोखाधड़ी कर पैसा ठगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इस गैंग के लोगों की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
संसद सुरक्षा उल्लंघन के आरोपियों में से एक ललित झा ने संसद के बाहर दो आरोपियों द्वारा किए गए पूरे विरोध-प्रदर्शन का वीडियो शूट किया था और इसे कोलकाता के एक व्यक्ति के साथ साझा किया था, जो एक एनजीओ (सामोवादी सुभाष) से जुड़ा है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हमारी एक ही मांग है कि गृह मंत्री सदन में आएं और बयान दें। कल जो सुरक्षा चूक हुई वह बहुत बहुत गंभीर मामला है। इसपर कार्रवाई हो रही है लेकिन हम गृह मंत्री से इसपर एक बयान चाहते हैं। कल भी हमने मांग की थी, आज भी हम मांग कर रहे हैं और कल भी हम यह मांग करेंगे, जब तक गृह मंत्री बयान नहीं देंगे तब तक सदन चलने की संभावना बहुत कम है।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में एस. सोमनाथ ने RB की पहल 'राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला' के तहत उद्घाटन भाषण दिया। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के विकास पर इंटरैक्टिव व्याख्यान में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
संसद सुरक्षा चूक घटना पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "यह सब एक नई इमारत (नए संसद भवन) में हुआ, जहां विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए था। ऐसा कैसे है कि इस संसद भवन में संसद सदस्य और बाहर से आने वाले लोगों के लिए एक ही प्रवेश द्वार का उपयोग किया जा रहा था।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
15 सांसदों को सदन से निलंबित किए जाने पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विपक्ष में भय पैदा करना चाहती है, भय पैदा करने से शासन नहीं होता है। विपक्षी सांसद मांग कर रहे हैं कि कल हुई सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्री बयान दें तो इसमें गलत क्या है? गृह मंत्री को आकर बयान देना चाहिए, वे देश के गृह मंत्री हैं, सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी हैं।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
15 सांसदों को सदन से निलंबित किए जाने पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "कल जो हुआ वह एक बड़ी सुरक्षा और खुफिया विफलता थी। हम चाहते हैं कि सरकार सदन को आकर बताए कि कल क्या हुआ और वे क्या कदम उठा रहे हैं। सरकार न आने पर अड़ी है, या तो प्रधानमंत्री या गृहमंत्री को बयान देना चाहिए। सिर्फ इसलिए कि हमने मांग की और विरोध किया, हमारी आवाज को दबाने के लिए, लगभग 15 सांसदों को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। हम चाहते हैं कि या तो प्रधानमंत्री या गृह मंत्री सदन में आएं और कल हुई घटना और भविष्य के लिए वे क्या सुधारात्मक कदम उठाने जा रहे हैं, इस पर स्पष्ट बयान दें।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के ASI सर्वे को अनुमति दे दी है। कोर्ट ने शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के लिए अदालत की निगरानी में एक एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की मांग स्वीकार कर ली है।
कृष्ण जन्मभूमि मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है जहां हमने एडवोकेट कमिश्नर द्वारा (शाही ईदगाह मस्जिद के) सर्वेक्षण की मांग की थी। 18 दिसंबर को रूपरेखा तय होगी। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की दलीलें खारिज कर दी हैं। यह कोर्ट का एक ऐतिहासिक फैसला है।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
संसद सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "कल की घटना को पूरे देश ने देखा...हर दिन देश की सुरक्षा, ताकत और विकास की बातें होती हैं...लेकिन अंदर ही अंदर देश की सुरक्षा खोखली है। क्या यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी के लिए चिंता का विषय नहीं है?...आप देशवासियों को कहते हैं कि मोदी की गारंटी, तो लोग भी यह कहेंगे कि मोदी मतलब मुश्किल है।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में सुरक्षा चूक की घटना को लेकर भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे खुशी है कि आज 500 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में शामिल की गई हैं। मैं इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं। अब दिल्ली में 1,300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। मैं इस अवसर के लिए समय निकालने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
कल की सुरक्षा चूक की घटना पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "कल जो घटना हुई, उसकी सबने निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आपने (लोकसभा अध्यक्ष) घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस प्रकार से संसद में अराजक स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया है। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
लोकसभा सचिवालय ने कल की सुरक्षा चूक की घटना के लिए सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
संसद सुरक्षा चूक की घटना पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "सरकार तो मुंह बंद करके बैठी है। 22 साल पहले इससे भी भयंकर हादसा हुआ था और हमको कहा गया था कि ये नया सदन फुल प्रूफ सिक्योरिटी से लैस है। कल हमने क्या देखा। 2-4 लड़के अंदर घुस गए। महंगाई और बेरोजगारी के बारे में नारे लगाते हुए अंदर चले गए। यह ठीक नहीं है। देश के युवाओं की दिशा बदल रही है, वो निराश हैं। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। लेकिन सरकार सभी राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है और यह कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।"
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में बम फटने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का नाम प्रभात बताया गया है। बताया जा रहा है कि यह छात्र बम बना रहा था इसी दौरान फट गया। छात्र का एक हाथ का पंजा उड़ गया और सीने में भी बम के छर्रे लग गए। पीसीबी के इस कमरे में छात्र कब्जा करके अवैध रुप से रह रहा था। मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। घायल छात्र को इलाज के लिए एस आर एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Dec 2023, 8:13 AM IST