
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 128 रन का टारगेट 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
एशिया कप में भारतीय टीम को तिलक वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है।
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 88 रन बनाए हैं और उसे जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 40 रन बनाने हैं।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने छह ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 61 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट गिर गया है।
पाकिस्तान ने एशिया कप के मुकाबले में भारत को 128 रनों का लक्ष्य दिया है। रन को चेज करने के लिए टीम इंडिया मैदान पर है।
पाकिस्तान ने एशिया कप के मुकाबले में भारत को 128 रनों का लक्ष्य दिया है। रन को चेज करने के लिए टीम इंडिया मैदान पर है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। जसप्रीत बुमराह ने सुफियान मुकीम को बोल्ड कर पाकिस्तान को नौवां झटका दिया है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ को आउट कर पाकिस्तान को आठवां झटका दिया।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। कुलदीप यादव ने दमदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पाकिस्तान को सातवां झटका दिया।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। कुलदीप ने लगातार दूसरी गेंद पर विकेट हासिल किया और पाकिस्तान को छठा झटका दिया।
अक्षर पटेल ने एक बार फिर भारत को सफलता दिलाई और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पवेलियन की राह दिखाई।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। अक्षर पटेल ने फखर जमां को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है।
भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए हैं। पहले हार्दिक पांड्या ने सैम अयूब को आउट किया और अब जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को पवेलियन की राह दिखाई।
एशिया कप 2025: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने दुबई में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...इस(NDA) सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। हमारे पास विजन है जो हम बता रहे हैं, उनके पास विजन है तो वे बताएं।"
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे पर कहा, "...प्रधानमंत्री यहां जुमलों की बारिश करने आ रहे हैं... कहीं कोई विकास का काम नहीं हुआ है लेकिन इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री बात नहीं करेंगे... बिहार की तरक्की के बारे में, गरीब के बारे में या पढ़ाई, दवाई, कमाई के बारे में बात नहीं करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री पूर्णिया आ रहे हैं तो वहां के मेडिकल कॉलेज भी जाएं और साथ ही हमारे चाचा(नीतीश कुमार) को लेकर भी चले जाएं, स्थिति क्या है वे समझ जाएंगे।"
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है; यह जारी है।" तो ऑपरेशन क्रिकेट कैसे चल रहा है?
दिल्ली के मुकरबा चौक के पास एक बाइक और एक कार फ्लाईओवर से नीचे रेलवे लाइन पर गिर गईं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
राजस्थान के दौसा में सरकारी स्कूल में भोजन करने के बाद 50 से अधिक छात्र फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया, "चूड़ियावास के एक स्कूल से लगभग 50 छात्र पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत लेकर नांगल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लगभग 15 से 20 छात्रों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक कारण यह माना जा रहा है कि छात्रों को दिया गया भोजन संभवतः घटिया गुणवत्ता का था। फिलहाल बच्चे अब स्थिर हालत में हैं। हमने जांच के लिए दो टीमें भेजी हैं। जिले स्तर पर एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भोजन की जांच के लिए और शिक्षा विभाग की टीम को यह पता लगाने के लिए कि पोषण में क्या कमी रही। हम भोजन की गुणवत्ता की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई हिंसक झड़पों में 19 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं, पाकिस्तानी आर्मी का दावा है कि 45 आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, 10 से 13 सितंबर तक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तीन अलग-अलग हिस्सों में हुई झड़पों में कम से कम 45 आतंकवादी मारे गए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 14 Sep 2025, 8:10 AM IST