
कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 6.5 करोड़ कन्नडिगों के लिए किए गए वादे पर खरी उतरेगी। पर्यवेक्षकों ने अपनी लिखित रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। वह रिपोर्ट को देखेंगे, राज्य के नेताओं और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
पंजाब में लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी बस और निजी स्कूल वैन की टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए हैं। डीएसपी सतविंदर सिंह ने बताया, "एक तरफ के हिस्से पर दोनों ओर का ट्रैफिक चल रहा था जिसकी वजह से दुर्घटना घटी। सरकारी बस का चालक मौके से फरार हो गया। स्कूल बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जख्मी बच्चों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस आरोपी सरकारी बस के चालक की तलाश कर रही है।"
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को अकोला और शेवगांव दंगों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून को हाथ में लेकर साम्प्रदायिक नफरत फैलाने और सामाजिक समरसता को खतरा पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान, वर्तमान और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्यों पर भी चर्चा की गई।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
दिल्ली सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं के अपने पहले साल के रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा मंत्री आतिशी के मुताबिक डीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं का रिजल्ट 99.49 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 99.25 फीसदी रहा है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
चक्रवात मोचा का प्रभाव पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। इस चक्रवात के कारण राज्य के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। राजधानी कोलकाता में भारी बारिश हुई। तेज बारिश के बाद सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे दिखे।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
दुबई से आ रही उड़ान में नशे की हालत में एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को अमृतसर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जालंधर के कोटली गांव के रहने वाले राजिंदर सिंह की एयर होस्टेस से तीखी नोकझोंक हुई और उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
नारकोटिक्स और थाना सेक्टर-142 की संयुक्त टीम ने स्कूल और कॉलेज में गांजा सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 लाख रुपए का गांजा मिला है। नारकोटिक्स टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एनसीआर में ये गांजा कहां से सप्लाई किया जा रहा है।
बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान अजय कुमार साह पुत्र गंगा साह निवासी बिहार का रहने वाला है। इसे बुद्ध मूर्ती तिराहे से सेक्टर 144 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए बरामद किया गया है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की प्रक्रिया में लगी हुई है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
असम के सादिया जिले में सोमवार को एक कार और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में नेपाली समुदाय के कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान दिल बहादुर सोनार, बिनोद सोनार और डालमया सोनार के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य भी घायल हो गए। सभी मृतक व घायल कार में सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
दिल्ली सरकार ने सर्विसेज विभाग के सचिव आशीष मोरे को नोटिस दिया है। दिल्ली कैबिनेट में सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक आशीष मोरे ने अप्रत्याशित रूप से मंत्री कार्यालय को सूचित किए बिना सचिवालय छोड़ दिया और उनका फोन भी स्विच ऑफ है। उन पर बिना बताए दफ्तर छोड़ने और फोन न रिसीव करने और उसे स्विच ऑफ करने का संगीन आरोप हैं। दिल्ली सरकार के कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि आशीष मोरे को अगले 24 घंटों के अंदर इन आरोपों पर जवाब देना होगा।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो किशोरों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वे कारों को किराए पर लेकर और चालकों को राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर छोड़कर वाहन और चालक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी शामू चौहान (18), अरुण कुमार (23) और 16 वर्षीय दो किशोर के रूप में हुई है।
11 मई को आईपी एस्टेट थाने को पीसीआर कॉल मिली कि विकास मार्ग में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सैन ने कहा, पुलिस की एक टीम को मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने दिल्ली सचिवालय की ओर विकास मार्ग, सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ, सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया और कार की पिछली सीट और डिक्की के नीचे बने एक जगह में छिपाकर लगभग 33 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी दिलशाद, रागिब और अजीम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थों (गांजा) की खेप की डिलीवरी के संबंध में सूचना मिली थी और यह भी स्थापित किया गया था कि यह खेप रिट्ज कार में जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने सोमवार को कहा, स्थानीय पुलिस को आरोपियों के बारे में नशे की खरीद-फरोख्त करने की सूचना मिली और रविवार को महावीर चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
पाकिस्तान में राजनीतिक उथल पुथल जारी है। इसी बीच पाकिस्तान सरकार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को हटाने की तैयारी में है। सीजेपी उमर अता बांदियाल के खिलाफ पाक संसद ने निंदा प्रस्ताव पास किया है। साथ ही उन्हें हटाने के लिए कमेटी गठन पर भी मुहर लगा दी है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
उत्पादन तथा कीमतों में कमी और लागत बढ़ने से परेशान 10 हजार किसान यहां गुरुवार को विरोध रैली करेंगे और 1000 क्विंटल कपास की होलिका जलाएंगे जिसकी इस बार बिक्री नहीं हो पाई है। आंदोलनकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ किसान नेता विजय जावंधिया ने कहा कि राज्य में 80 लाख से अधिक किसान कपास की खेती में लगे हुए हैं। पिछले साल जब कीमतें 14,000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई थीं तो रिकॉर्ड 102 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती हुई थी।
हालांकि, इस साल सीजन के शुरुआत में ही लगभग 40 प्रतिशत कपास की फसल बेमौसम बारिश में नष्ट-क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इस साल एक बड़ा कृषि-संकट पैदा हो गया।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
कर्नाटक से दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कल बैठक दो प्रस्ताव पारित किए गए। एक धन्यवाद प्रस्ताव था और दूसरे प्रस्ताव से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत किया गया कि वो अगले कांग्रेस विधायक दल के अगले नेता का चयन करे। तीन महत्वपूर्ण पर्यवेक्षकों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में भेजे गए। उन्होंने सभी से चर्चा की और वो सभी पर्यवेक्षकों यहां आ गए हैं। वो अपनी रिपोर्ट आज रात तक मल्लिकार्जुन खड़गे जी को देंगे। कल हम लोग मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल, कांग्रेस पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी झूठ की मशीन, घोषणा की मशीन बने हुए हैं। यह मुख्यमंत्री तो हैं लेकिन उसके साथ-साथ शिलान्यास मंत्री हैं। जहां-जहां शिलान्यास है वे नारियल लेकर घूमते हैं।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यह आरोप कि सेबी 2016 से अडानी की जांच कर रहा है, तथ्यात्मक रूप से निराधार है। सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित एक याचिका के जवाब में एक प्रत्युत्तर हलफनामा दायर किया है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
महाराष्ट्र के खडकवासला बांध में डूबने के बाद सात लड़कियों को बचा लिया गया, जबकि 2 लापता थीं। लापता हुई 2 लड़कियां मृत पाई गईं। यह जानकारी पुणे ग्रामीण प्रशासन ने दी है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से दो अलग-अलग घटनाओं में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे। कल उक्त होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक हुई थी, बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया गया था।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, समर्थक उनके लिए केक भी लाए हैं।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
तमिलनाडु में कथित जहरीली शराब पीने से दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। विल्लपुरम जिले में चार और चेंगलपट्टू जिले में 4 लोगों की मौत हुई है। साथ 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 May 2023, 8:07 AM IST